राजनांदगांव

भाजपा ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
05-Oct-2021 6:28 PM
भाजपा ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अक्टूबर।
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
मां शीतला मंदिर प्रांगण सोनारपारा में भाजयुमो दक्षिण मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान, लखोली वार्ड शीतला मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान दक्षिण मंडल महिला मोर्चा द्वारा, इंदिरा सरोवर लोहार पारा में स्वच्छता अभियान दक्षिण मंडल व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा, राशन बैग का वितरण वार्ड नं 40 नंदाई कुंआ चौक में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा, लखोली जनता कालोनी में वृक्षारोपण दक्षिण मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसुदन यादव, जिला भाजपा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, पर्यावरण कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम थीं। 

गणेश शंकर मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण संरक्षण के प्रदेश प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने राजनांदगांव का दौरा किया एवं कुमर्दा एवं डोंगरगांव के क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित किया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में गणेश शंकर मिश्रा ने स्थानीय नंदई, मोहारा, इंदिरा सरोवर, जनता कॉलोनी लखोली में तालाब सफाई अभियान का आगाज किया एवं वृक्षारोपण अभियान भी संपन्न कराया। मिश्रा ने लोगों को प्लास्टिक सामान न अपनाने की शपथ भी दिलाई।  उनके साथ जिला प्रभारी सावन वर्मा, मूलचंद लोधी, किसुन यदु एवं मनोज निरवाणी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news