सूरजपुर

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई
30-Sep-2021 8:10 PM
 कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 30 सितंबर। गुरुवार को विधानसभा स्तरीय बैठक भटगांव के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, महेश्वर पैकरा, रामुगोस्वामी, लवकेश पैकरा, लक्ष्मी राजवाड़े, रविन्द्र भारती  उपस्थित रहे।
रामविचार नेताम ने कहा कि अब काम करने का समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र, मतदान केंद्र सहित राशन दुकान की मण्डलवार जानकारी लें। साथ ही मण्डल प्रभारी व अध्यक्षों को आगामी 7 और 8 अक्टूबर को सभी राशन वितरण केंद्र में जाकर केंद्र सरकार द्वारा प्रदाय की जा रही राशन की जानकारी हितग्राहियों से लेने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही राशन को राज्य सरकार के द्वारा हितग्राहियों को वितरण नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को भटगांव विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन लटोरी में किया जाएगा।

 श्री नेताम ने कहा कि जबसे कांग्रेस सरकार में आई है। लोगों को फर्जी केस में फंसा रहे हैं। प्रशासन का कांगे्रसीकरण कर दिए हैं। कांग्रेस वाद का बोलबाला है। सभी अधिकारी व कर्मचारी कांग्रेस के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। आज आलम यह है कि जितना मवेशी नहीं, उससे कई गुना गोबर खरीद बिक्री की जा रही है। पूछने पर कहते हैं कि पूरा गोबर बह गया, जबकि आज तक किसी किसान का गोबर बहते नहीं सुना।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के कार्य में कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी मन लगाकर कार्य करें। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्ष को कहा कि जो भी पार्टी पदाधिकारी लगातार तीन बैठक में न आए और जो पदाधिकारी अपने दायित्यों का निर्वहन न करे ऐसे पदाधिकारियों के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति करें।

जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी संगठन में कार्य कर रहे भाजपा के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि या तो प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी में कार्य करें या तो भाजपा कार्यकर्ता स्वयं तय कर लें कि कहां काम करना है। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री परमेस्वरी राजवाड़े, मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री व आभार प्रदर्शन महेश्वर पैकरा ने किया।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मोहन शर्मा ,मार्तण्ड साहू, राजेश तिवारी, रामेश्वर बैस, देवधन बिझिया, दिनेश सिंह, प्रकाश दुबे, जगरेलाल यादव, आशीष बाजपेई, रमेश गुप्ता, सुनील साहू, राजीव प्रताप सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, कुमरेश दुबे, शिव पांडेय, नेहा तिवारी, हीरा सिंह, संतलाल प्रजापति, अनूप जायसवाल, परवीन सिंह, राजू जायसवाल, सचिन तायल, राजेन्द्र राजवाड़े, शांतनु सिंह, संदीप दुबे, मंटू गुप्ता पुनीत पाठक सौरभ साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news