कोण्डागांव
विरेन्द्र बघेल दैवेभो कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
25-Sep-2021 5:43 PM
कोण्डागांव, 25 सितंबर। सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष दिनेश शर्मा के द्वारा जिला कोण्डागांव के भ्रमण के दौरान सर्व सम्मति से लोक निर्माण विभाग में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर विरेन्द्र बघेल को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर एक माह के भीतर कार्यकारणी गठन कर सूचित करने के लिए आदेशीत किया गया है। चयन के समय लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष बनाये जाने पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बधाई दिया गया।