कोण्डागांव

राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस महिला विंग की जिला कार्यकारिणी घोषित
24-Sep-2021 8:47 PM
 राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस महिला विंग की जिला कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 सितंबर। जि़ला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में 23 सितंबर को महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई। इसमें राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस महिला विंग की कार्यकारिणी नियुक्त की गई।

 राजीव गांधी ब्रिगेट महिला जिलाध्यक्ष राखी मनवानी द्वारा मुख्य कार्यकारिणी में पंचवती नेताम ब्लॉक अध्यक्ष कोण्डागांव, उमा साहू ब्लॉक अध्यक्ष फरसगांव, रामबाई मंडावी ब्लॉक अध्यक्ष विश्रामपुरी, सुनिलाकोरम व हर्षा डोंगरी जिला सचिव, अम्मी नेताम एवं रंजना साहू जिला उपाध्यक्ष, रेखा नेताम जिला महिला प्रचार सचिव, जयंती नेताम जिला महिला संयुक्त सचिव, और मनीषा को जिला सचिव के पद पर नियुक्त करके पार्टी की जिम्मेदारियों को सौंपा गया। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखवती मरकाम, शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, प्रदेश सचिव वेदवती पोयम ,गुनमति नायक, शांति पांडे, पिछड़ा वर्ग सचिवहेमा देवांगन चंचला विश्वास सहित महिला कांग्रेस के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news