कांकेर

आप की बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने चर्चा
23-Sep-2021 9:37 PM
आप की बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने चर्चा

कांकेर, 23 सितंबर। आम आदमी पार्टी की बुधवार को कांकेर कार्यालय में बैठक संपन्न हुई, जिसमें कांकेर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में तय किया गया कि विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 26 सितंबर  रविवार को यादव भवन मेला  भाटा मे किया जाएगा। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कटैत प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी प्रदेश उपाध्यक्ष  घनश्याम चंद्राकर  प्रदेश संगठन मंत्री देवलाल नरेटी जिला अध्यक्ष हरीश चक्रधारी आदि उपस्थित रहेंगे।

आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय की बैठक में संजय मंसानी, अर्जुन सिंह ठाकुर, राजेंद्र पटेल, दीपक कोडोपी, रोहित कोमरा, मंगतू नेताम, रजमन नेताम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news