बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 नवंबर। डीएवी स्कूूल जांता के छात्र-छात्राओं का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 तीनों स्तर पर बालक एवं बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जांता के खिलाडिय़ों ने तैराकी, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। बालिकाओं ने भी कबड्डी में अपना परचम लहराते हुए राष्ट्रीय स्तर दिल्ली के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया है। स्कूलों में संभाग स्तरीय (क्लस्टर लेवल), राज्य स्तरीय (जोनल लेवल) तथा राष्ट्रीय स्तरीय (नेशनल लेवल) पर आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 97 डीएवी विद्यालयों से लगभग 3400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। तीनों स्तरों के विजेताओं को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है, जो 22, 23 और 24 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित होगी।
प्राचार्य पीएल जायसवाल ने बताया कि डीएवी स्पोर्ट्स को भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है, साथ ही यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी संबद्ध है।


