बेमेतरा

विश्वकप में जीत से महिला खिलाडिय़ों में उत्साह, बताया प्रेरणादायक
04-Nov-2025 4:21 PM
विश्वकप में जीत से महिला खिलाडिय़ों  में उत्साह, बताया प्रेरणादायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 नवंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वल्र्ड कप जीतने से जिले के विभिन्न खेल के बालिका खिलाडिय़ों एवं महिला कोच ने जीतने पर खेल जगत में महिलाओं के लिए नए उत्साहजनक माहौल बनने व प्रेरित करने वाले क्षण बताया है। विभिन्न खेलों में स्टेट एवं नेशनल स्तर तक प्रदर्शन कर चुकी स्कूली छात्राओं ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रविवार को संपन्न हुए महिला विश्व कप क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले को भारत ने 52 रन से जीतकर पहली बार महिला विश्वकप को अपने नाम किया। देश और राज्य की बेटियां आज सभी खेलों में अपना और देश का नाम रोशन कर रही है। जीत के बाद खेल के क्षेत्र में बालिकाओं को और अवसर दिखाई देने लगी है। जिले में विभिन्न खेलों में बालिका बेहतर प्रदर्शन कर स्टेट एवं नेशनल प्लेयर बन चुकी हैं, जिनके लिए रविवार की जीत एक विजय मंत्र की तरह है।

‘छत्तीसगढ़’ से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बेरला ब्लॉक की ग्राम बारगांव की हॉकी की नेशनल प्लेयर तन्नू बेग कहती हैं-भारत की खिलाडिय़ों के लिए ये बेहद शानदार जीत है। यह सिर्फ क्रिकेट में ही एक जीत नहीं है बल्कि ये जीत उन लड़कियों की है, जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं। उनके लिए यह मिसाल है।

 

नारी शक्ति के अटूट साहस का बना प्रतीक

तुलसी साहू, व्यायाम शिक्षिका ने कहा कि 52 साल में पहली बार आईसीसी महिला वनडे वल्र्ड कप पर कब्जा करना नारी शक्ति के उस अटूट साहस और संकल्प का प्रतीक है, जो यह संदेश देती है कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छूती है। भारतीय खिलाडिय़ों का यह शानदार प्रदर्शन और जीत आने वाली पीढिय़ों को खेल में आगे बढऩे की प्रेरणा देगी।

काजल कुमारी, व्यायाम शिक्षिका ने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों का यह शानदार प्रदर्शन आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेगा। इस जीत से महिला खिलाडिय़ों में उत्साह का संचार होगा। मधु साहू, टेबल टेनिस खिलाड़ी ने कहा -इस जीत ने हर लडक़ी और महिला को यह संदेश दिया है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और समर्पण महत्वपूर्ण हैं।

काजल कुमारी, व्यायाम शिक्षिका ने कहा कि किसी भी खेल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण आवश्यक है। तुलसी साहू, व्यायाम शिक्षिका ने कहा- खेल के प्रति लोगों की सोच बदलेगी। स्कूल स्तर से लेकर खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए अब रणनीति बनाई जानी चाहिए।

भोली साहू, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय महिलाएं अब पुरी दुनिया के सामने उदाहरण बना रही है कि भारत खेल के क्षेत्र में लड़कियां देश को गौरव दिला सकती है। काजल साहू, बेसबॉल खिलाड़ी ने कहा कि खिलाड़ी भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरणा मिलती है, जिस तरह भारतीय टीम ने सामूहिक प्रयास कर जीत दर्ज की है।


अन्य पोस्ट