बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 नवंबर। बेमेतरा जिले के भिंभौरी में स्कूल के सामने जुआ खेलने वालों को मौके पर छापामार कार्रवाई कर पकड़ा। पुलिस ने 14 जुआरियों से 1,09,060 रुपए, ताशपत्ती, कार व बाइक जब्त किए।
भिंभौरी शासकीय हाई स्कूल के सामने मैदान में आम जगह पर कुछ लोगों के रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर रेड की गई। मौके पर 14 जुआरी पकड़े गए।
जुआरियों धर्मेन्द्र साहू उरला, कोमल ध्रुव गुढिय़ारी, पुनेश्वर वर्मा कुही, डीगु पटेल भनपुरी, गुमान सिंह साहू, शिवचरण पटेल, श्यामलाल साहू तीनों बीरगांव, महेन्द्र कुमार तिवारी धरसीवा, छत्रपाल यादव धरसीवा, छगेन्द्र उर्फ छगन वर्मा चरोदा, गजेन्द्र वर्मा बीरगांव, एजाजुद्दीन देवेन्द्र नगर रायपुर, मोहन धीवर भिभौरी, चंद्रकुमार उर्फ चंदू आडिल नेवनारा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई। जुआरियों के पास एवं फड़ से 1,09,060/- रूपये व 52 पत्ती तास को जब्त कर कार्यवाही की गई। साथ ही घटना स्थल के पास से 8 मोटर सायकल, 2 कार कीमती करीबन 14,00,000 रुपये, कुल जुमला कीमत के वाहन समेत करीबन 15,09,060 रूपये को जब्त किया गया।


