बेमेतरा

अब तक में 2.63 लाख 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी
15-Dec-2023 2:32 PM
अब तक में 2.63 लाख 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 दिसंबर।
बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए एक नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते महीने में अभी तक 2 लाख 63 हजार 823  मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। जिले के 129 धान उपार्जन केन्द्रों में 102 सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी की जा रही है। 

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व उठाव की जानकारी ले रहे हैं साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दें रहे हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या ना आये। बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है। 1 नवंबर को पहले दिन 448 पंजीकृत किसानों का टोकन कट गया था। पहले दिन 409 किसानों से 18501 क्विंटल  धान की खरीदी की गयी। 

जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 40 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और अब तक 14 दिसम्बर 2023 तक की स्थिति में कुल उपार्जन 263823 मि.टन हों चूका हैं। डीओ जारी 222719 मि.टन, डीओ में उठाव 140486 मि.टन, डीओ में उठाव शेष 82233 मि.टन, केंद्रों में शेष स्टाक 123337  मि.टन जिसमे खरीदी का प्रतिशत 28 व परिवहन 53 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया की अभी तक 576.37 करोड़ रुपये की खरीदी की जा चुकी है, जिसमे 53606 किसान लाभान्वित हों चुके है। भुगतान की पुष्टि 43988 कृषक, राशि 475.88 करोड़ है । खाद्य अधिकारी ने बताया की  समितियों में बारदाना की उपलब्धता सभी केंद्रों में उपलब्ध है तथा किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है।
 


अन्य पोस्ट