बेमेतरा

किसानों को दो साल के बकाया बोनस का इंतजार
09-Dec-2023 4:03 PM
किसानों को दो साल के बकाया बोनस का इंतजार

 मंत्रिमंडल गठित होते ही अमल होने की उम्मीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 9 दिसंबर। जिले में भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार दो सत्र का 300 रूपया प्रति क्विंटल का बकाया बोनस जारी होने का जिले के किसान इंतजार करने लगे हैं। जिले में बकाया अवधि के दौरान सवा लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा था, जिन्हे बोनस दिया जाना है। सत्ता में आई भाजपा से किसानों की उम्मीद बढऩे लगी है। एक तरफ किसानों ने कर्ज माफी को दरकिनार किया है तो दूसरी तरफ 300 -300 रूपए का बकाया बोनस पाने का भरोसा भी है। जिले में सत्र 2016 - 17 के दौरान जिले के किसानों ने 54 समिति के अधीन आने वाले 86 उपार्जन केन्द्र में 74114 किसानों ने कामन धान 1479 रूपए व ए ग्रेड के धान 1510 रुपए क्विंटल की दर से बेचा था।

इस सत्र के दौरान जिले के किसानो से 117854 हेक्टेयर का 3852711 क्विंटल धान खरीदा गया था। इसके बाद सत्र 2017 -18 के दौरान जिले 86 केन्द्रो ंसे कामन धान 1550 रुपए व ग्रेड ए धान 1590 रुपए की दर से खरीदा गया था। जिले के 59805 किसानों से 96825 हेक्टेयर की कुल उपज 2698754 क्विंटल धान खरीदा गया था। जिले में तब 2016 -17 के दौरान 567 करोड़ 70 लाख और सत्र 2017 -18 में 419 करोड 54 लाख का धान खरीदा गया था। इस लिहाज सें दो सत्र के दौरान 133918 किसानों को बकाया बोनस के तौर पर प्रति क्विंटल 300 -30 0 रूपया मिलने का इंतजार है।

अन्य योजनाओं से भी है उम्मीद

जिले के साजा, बेमेतरा व नवागढ़ विधानसभा के एक लाख से भी अधिक किसानो के आलावा लाखो महिलाओं को भाजपा की दुसरी अहम घोषणा महतारी वंदन योजना के तहत 1000 -1000 रुपए मिलने की उम्मीद है। जिले में 25 से लेकर 100 वर्ष आयु वर्ग वाले 2 लाख 80किसानों को दो साल के बाकाया बोनस का इंतजार हजार सेे अधिक महिला हैं, जिनमें से विवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाना है। बहरहाल लोगों को विधायक व मंत्रियों के शपथ ग्रहण का इतजार है। क्योंकि मंत्रीमंडल गठन होने के बाद ही घोषणाओं पर अमल होगा।


अन्य पोस्ट