बस्तर

जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
14-Nov-2025 10:54 PM
जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 14 नवंबर। सिटी ग्राउंड में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त जी.आर. शोरी, मनोहर दत्त तिवारी, परिश बेसरा, परेश ताटी, योगेश मिश्रा, संतोष नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट