सामान्य ज्ञान
विवाह की प्रथा आज सामान्यत: जिस रूप में प्रचलित है, उसका क्रमश: विकास हुआ। महाभारत में पांडु ने संतान प्राप्ति के उद्देश्य से अपनी पत्नी कुंती को नियोग के लिए प्रेरित किया और पिता कहलाए। मान्यता है कि भारत में सर्वप्रथम श्वेतकेतु ने विवाह की मर्यादा स्थापित की। प्राचीन साहित्य में 8 प्रकार के विवाहों का उल्लेख मिलता है।
1. पैशाच- इस प्रकार के विवाह में छल-कपट द्वारा कन्या पर अधिकार किया जाता था।
2. राक्षस- इसमें रोती-पीटती कन्या का, उसके संबंधियों को घायल करके बलपूर्वक अपहरण किया जाता था।
3. गांधर्व- इसमें स्त्री और पुरुष परस्पर निश्चय करके एक-दूसरे के साथ गमन करते थे।
4. असुर- इसमें पति कन्या तथा उसके संबंधियों को यथाशक्ति धन देकर कन्या से विवाह करता था।
5. प्राजापत्य- इसमें वर स्वयं विवाह के प्रार्थी के रूप में आता और पिता योग्य वर के साथ अपनी कन्या का विवाह कर देता।
6. आर्ष- इसमें युवक कन्या के पिता को एक गाय-बैल प्रदान करता था और कन्या से विवाह कर लेता था। विवाह के बाद यह गाय-बैल कन्या के साथ ही वर को दे दिया जाता।
7. दैव- इस प्रकार के विवाह में पिता यज्ञ कराने वाले पुरोहित को अपनी कन्या दक्षिणा के रूप में दे देता।
8. ब्रह्मï- इसमें कन्या का पिता वर को आमंत्रित करके उसका सत्कार करके दक्षिणा तथा वस्त्र-आभूषणों के साथ कन्या का दान करता था। इस प्रकार का विवाह ही अब भारतीय समाज में उचित माना जाता है।
मनी प्लांट या धन पौधा बना पुष्प और बीज उत्पन्न किए अपने आप फैलता है। यह पौधा उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों, जैसे जावा, फिलिपाइन, श्रीलंका, मालद्वीप आदि का निवासी है, जो बीसवी शताब्दी में हमारे देश में लाया गया है।
अनुष्ण कटिबंधीय देशों में इसको कलम के द्वारा उगाया जाता है और यह पद्घति अन्य पद्घतियों से अधिक सफल है। इस प्रकार इस पर फूल लगने की योग्यता समाप्त हो गई। इसलिए इसमें केवल पत्तियां ही नजर आती हैं। इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
उस्मानाबाद धाराशिव या धारापुर भी कहलाता है। यह उस्मानाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय, सोलापुर के उत्तर में, महाराष्टï्र राज्य, दक्षिण-पश्चिमी भारत। यह यादव हिंदू राज्य का हिस्सा था, जिसके बाद 14 वीं और 16 वीं शताब्दी में इस पर बहमनी तथा बीजापुर राज्यों का अधिकार हो गया, बाद में इसे हैदराबाद के निजामों के इलाकों में शामिल कर लिया गया।
1947 में यह भारतीय संघ का हिस्सा बना और मराठीभाषी क्षेत्र होने के कारण बाद में इसे महाराष्टï्र राज्य में शामिल कर लिया गया। कपास ओटाई और गांठ बनाना यहां के मुख्य उद्योग हैं, यहां स्थित महाविद्यालय डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से संबद्घ है।
स्विस जाल्म स्विटजरलैंड का राष्ट्रगान है जिसे बदलने की तैयारी की जा रही है। जिसके बोल हैं-मेरे पितातुल्य धरती, जब तुम मुझे बुलाओ । देश का मौजूदा राष्ट्रगान 1841 में तैयार किया गया था । इसमें स्विट्जरलैंड के आस पास के नजारों का जिक्र है। लेकिन इसकी धुन ब्रिटेन के राष्ट्रगान ईश्वर महारानी की सुरक्षा करे .. से मिलती जुलती है, जो कई देशों में थी।स्विस जाल्म को उन्नीसवीं सदी के बाद से राष्ट्रगान बनाने पर जोर दिया जाने लगा। 1961 में सरकार ने इसे अस्थायी राष्ट्रगान घोषित किया और 1981 में इसे राष्ट्रगान बना दिया गया।
स्विट्जरलैंड के पड़ोसी देश लिश्टेनश्टाइन में राष्ट्र्रगान इसी धुन पर है। स्विट्जरलैंड में ज्यादातर लोग जर्मन बोलते हैं, जबकि वहां फ्रांसीसी, इतालवी और स्थानीय सोमांश भाषा भी बोली जाती है। राष्ट्रगान भी इन भाषाओं में उपलब्ध है।
आलोचकों का कहना है कि देश का मौजूदा राष्ट्रगान बहुत ज्यादा भगवान और आस-पास के नजारों की बात करता है और यह मौजूदा स्थिति से बहुत दूर है। इस साल एक जनवरी को नया राष्ट्र्रगान चुनने का अभियान शुरू हुआ और पहला पुरस्कार जीतने वाले को 10 हजार स्विस फ्रैंक (करीब सात लाख रुपये) देने का एलान किया गया है। नया राष्ट्रगान चुनने के लिए अनौपचारिक समिति बनाई गई है जिसका उद्देश्य है कि वर्ष 2016 तक सरकार को इसके बोल दे दिए जाएं। करीब 80 लाख की आबादी वाले देश में इसके बाद जनमत संग्रह हो सकता है।
विश्व का सर्वाधिक महंगा, सर्वाधिक बिकने वाला फूल है आर्किड । यह सिंगापुर का राष्टï्रीय भी है। भारत में यह उत्तराखंड में खिलता है। यह एक बार लगातार में 15 वर्षों तक खिलता रहता है। एक से तीन माह तक महकता रहता है।
आर्किड की विश्व में 50 हजार, उत्तराखंड में सात से आठ हजार तथा कुमाऊं में 190 प्रजातियां पूर्व से पाई जाती हंै। इसके पौधों को वर्ष में एक बार बर्फ की आवश्यकता होती है। पौधे की एक शाखा में सैकड़ों से तीन हजार तक सुंदर पुष्प खिलते है। एक शाखा के पुष्पों की कीमत अंतर्राष्टï्रीय बाजार में 10 से 50 डालर तक होती है। पुष्प एक से तीन माह तक बिना मुरझाए खिले रहते है।
आर्किड के पुष्प विभिन्न आकारों व रंगों में होते है। आर्किड की एक प्रजाति काइप्रिडियम जीनस विश्व के पुष्प बाजार में अकेले चार प्रतिशत तक बिकती है। इसकी वेंडा प्रजाति विश्व की सर्वाधिक महंगी पुष्प प्रजाति है, इसकी एक फूलों से लकदक खिली शाखा 50 डालर तक में आसानी से बिकती है। इसके एक पौधे में लाखों बीज लगते हंै पर अधिकांश से पौधे नहीं उग पाते लिहाजा टिश्यू कल्चर तकनीक से ही नए पौधे विकसित किए जाते है। पौधे में लगाए जाने के लगभग डेढ़ वर्ष पश्चात फूलों की पहली फसल खिलती है तथा 10 से 15 वर्षो तक अनवरत पुष्प लगते रहते हैं।
1. हमारे शरीर का अधिकतम भार किससे बना है?
(अ) अस्थियों का (ब) शारीरिक अंगों का (स) त्वचा, मांस-पेशियों व अंगों का (द) जल का
2. शरीर में कार्बोहाइड्रेट का संग्रह निम्नलिखित में से किसके रूप में होता है?
(अ) शर्करा (ब) मंड (स्टार्च) (स) ग्लूकोस (द) ग्लाइकोजन
3. मछलियों के यकृत तेल में किस विटामिन की प्रचुरता होती है?
(अ) विटामिन-ए (ब) विटामिन-सी (स) विटामिन-डी (द) विटामिन-ई
4. निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण गाय के दूध का रंग पीला होता है?
(अ) जैंथोफिल (ब)राइबोफ्लेविन (स)राइब्यूलोस (द)कैरोटीन
5. ब्रह्माण्ड में निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) हीलियम (स) नाइट्रोजन (द) ऑक्सीजन
6. चावल को पकाने में निम्नलिखित में से किस स्थान पर अधिक समय लगता है?
(अ) समुद्र तट पर (ब) समुद्र की गहराई में (स) शिमला में (द) माउण्ट एवरेस्ट पर
7. यू आकार की घाटियों का विकास निम्नलिखित में से किस प्रकार के क्षेत्र में होता है?
(अ)प्रौढ़ावस्था वाली नदी (ब) चूना-पत्थर प्रदेश (स) हिमानी क्षेत्र (स) उपर्युक्त सभी
8. जापान को पहले किस नाम से जाना जाता था?
(अ) पैन्जिया (ब) निप्पन (स)नापाज (द) सनराइज
9. विश्व प्रसिद्ध उलंग किस्म की चाय निम्न में से किस देश में पैदा की जाती है?
(अ)भारत (ब) श्रीलंका (स)म्यांमार (द) ताइवान
10. सर्वप्रथम पृथ्वी की त्रिज्या मापने वाला विद्वान निम्नलिखित में से कौन था?
(अ)टॉल्मी (ब) इरैटोस्थनीज (स) कॉपरिनकस(द) गैलीलियो
11. विश्व बैंक एटलस (1993) के अनुसार निम्न में से किस देश की जनसंख्या की औसत आयु सबसे कम है?
(अ)जापान (ब)भारत (स) सउदी अरब (द)गिनी बिसाऊ
12. बादलों के फटने का क्या तात्पर्य है?
(अ)आकाश में बिखरे हुए बादलों की उपस्थिति (ब)कृत्रिम वर्ष की क्रिया (स) मेघाच्छादि मौसम जिसमें एक लम्बे समय तक सामान्य वर्षा होती रहे (द)तडि़त झंझा के साथ तीव्र मूसलाधार वर्षा की असामान्य दशा
13. भारत में सर्वोत्तम श्रेणी का संगमरमर निम्न में से किस स्थान से प्राप्त होता है?
(अ)जबलपुर (ब) भरतपुर (स)मकराना (द)जैसलमेर
14. निम्नलिखित में किसे पर्वतों का पालना कहा जाता है?
(अ)महासागरीय भागों को (ब) महाद्वीपीय भागों को (स)भूसन्नतियों को (द) इनमें से कोई नहीं
15. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण नहीं है?
(अ) माउण्ट-अटना (ब) माउण्ट-फ्यूजीयामा (स) माउण्ट-ब्लैक (द) माउण्ट किलिंमंजारो
16. आदम का पुल निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच स्थित है?
(अ)भारत एवं पाकिस्तान (ब) भारत एवं बांग्लादेश (स) भारत एवं म्यान्मार (द)भारत एवं श्रीलंका
17. निम्नलिखित में से किस राज्य में बोकारो का तापीय बिजली घर स्थित है?
(अ) बिहार (ब) छत्तीसगढ़ (स) झारखण्ड (द) उड़ीसा
18. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पर निम्नलिखित उच्च न्यायालयों में से किस एक का क्षेत्राधिकार है?
(अ) कोलकाता (ब) आंध्र प्रदेश (स) मद्रास (द) उड़ीसा
19 निम्नलिखित नगरों में से माध्य समुद्रतल से किसकी ऊंचाई अधिकतम है?
(अ) बेंगलुरु (ब) दिल्ली (स) जोधपुर (द) नागपुर
20. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सूरजमुखी (स) सोर्घम (द) मटर
21. वायुमंडल में प्रकाश के विसरण का क्या कारण है?
(अ) कार्बन डाइऑसाइड (ब) धूलि-कण (स)हीलियम (द) जल-वाष्प
22. सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा लगाने के लिए निम्न में से कौन-सा एक ग्रह अधिकतम समय लेता है?
(अ) पृथ्वी ग्रह (ब) बृहस्पति ग्रह (स) मंगल ग्रह (द)शुक्र ग्रह
23. बौद्धों की अधिकतम संख्या कहां पाई जाती है?
(अ) बिहार में (ब)कर्नाटक में (स)महाराष्ट्र में (द) उत्तर प्रदेश में
24. भारत में वर्षा का आधिक्य होते हुए भी यह देश प्यासी धरती समझा जाता है, इसका क्या कारण है?
(अ) वर्षा के पानी का तेजी से बह जाना (ब) वर्षा के पानी का शीघ्रता से भाप बनकर उड़ जाना (स) वर्षा का कुछ ही महीने होना (द) उपर्युक्त सभी
25. भारतीय मानक समय निम्नलिखित स्थानों में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद (नैनी)(ब)लखनऊ (स)मेरठ (द)मुजफ्फरनगर
26. भारतीय चमड़े का निर्यात सबसे अधिक निम्नलिखित में से कहां किया जाता है?
(अ) संयुक्त राज्य अमरीका (ब) सोवियत संघ (स) इंग्लैंड (द) पश्चिमी जर्मनी
27. राजस्थान नहर कहां से निकलती है?
(अ) रावी (ब) व्यास (स) सतलुज (द)चंबल
28. भारत की 197 निजी चीनी मिलों में से 40 प्रतिशत से अधिक इस राज्य में है?
(अ) उत्तर प्रदेश (ब) तमिलनाडु (स) छत्तीसगढ़ (द) आंध्रप्रदेश
----
सही जवाब- 1.(द) जल का, 2.(द) ग्लाइकोजन, 3.(स) विटामिन-डी, 4.(द)कैरोटीन, 5.(अ) हाइड्रोजन, 6.(द) माउण्ट एवरेस्ट पर, 7.(स) हिमानी क्षेत्र, 8.(ब) निप्पन, 9.(द) ताइवान 10.(ब) इरैटोस्थनीज, 11.(द) गिनी बिसाऊ, 12.(द) तडि़त झंझा के साथ तीव्र मूसलाधार वर्षा की असामान्य दशा, 13.(स)मकराना, 14.(स)भूसन्नतियों को, 15.(स) माउण्ट-ब्लैक, 16.(द)भारत एवं श्रीलंका, 17.(स) झारखण्ड, 18.(अ) कोलकाता, 19.(अ) बेंगलुरु, 20.(द) मटर, 21.(ब) धूलि-कण, 22.(ब) बृहस्पति ग्रह, 23.(स)महाराष्ट्र में, 24.(द)उपर्युक्त सभी, 25.(अ) इलाहाबाद (नैनी), 26.(स) इंग्लैंड, 27.(स)सतलुज, 28.(अ) उत्तर प्रदेश ।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development) की स्थापना शिवरामन समिति की सिफारिशों के आधार पर कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम 1981 को लागू करने के लिए संसद के एक अधिनियम के द्वारा 12 जुलाई 1982, को की गई थी। नाबार्ड का मुख्यालय मुंबई में है।
नाबार्ड ने कृषि ऋण विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक के ग्रामीण योजना और ऋण प्रकोष्ठ (रुरल प्लानिंग एंड क्रेडिट सेल, आरपीसीसी) तथा कृषि पुनर्वित्त और विकास निगम (एआरडीसी) को प्रतिस्थापित कर अपनी जगह बनाई। यह ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख एजेंसियों में से एक है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जो संस्थान निवेश और उत्पादन ऋण उपलब्ध कराते हैं उनके वित्तपोषण की एक शीर्ष एजेंसी के रूप में यह कार्य करता है। यह ऋण वितरण प्रणाली की अवशोषण क्षमता के लिए संस्थान के निर्माण की दिशा में उपाय करता है, जिसमें निगरानी, पुनर्वास योजनाओं के क्रियान्वयन, ऋण संस्थाओं के पुनर्गठन, कर्मियों के प्रशिक्षण में सुधार, इत्यादि शामिल हैं। सभी संस्थाएं जो मूलत: जमीनी स्तर पर विकास में लगे काम से जुड़ी हैं, नाबार्ड उनकी ग्रामीण वित्तपोषण की गतिविधियों के साथ समन्वय रखता है, तथा भारत सरकार, राज्य सरकारों, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई एवं नीति निर्धारण के मामलों से जुड़ी अन्य राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के साथ तालमेल बनाए रखता है। यह अपनी पुनर्वित्त परियोजनाओं की निगरानी एवं मूल्यांकन का उत्तरदायित्व ग्रहण करता है।
भारत सरकार ने हर्ष कुमार भनवाला को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक - नाबार्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हर्ष कुमार भनवाला ने सितंबर 2013 में सेवानिवृत्त हुए डॉ प्रकाश बक्शी का स्थान लिया। हर्ष कुमार भनवाला का कार्यकाल पांच वर्ष का है।
बालाघाट पहाडिय़ों की श्रृंखला, पश्चिमी महाराष्टï्र राज्य में स्थित है। पश्चिमी घाट हरिश्चंद्र श्रेणी से निकलते हुए यह पर्वतमाला दक्षिण-पूर्व की ओर 320 किमी तक महाराष्टï्र और कर्नाटक राज्यों की सीमा तक फैली हुई है। इसकी चौड़ाई पांच से नौ किमी के बीच है।
पश्चिम में अधिक ऊंची बालाघाट पहाडिय़ों की ऊंचाई 550-825 मीटर है, जो पूर्व की ओर कम होते हुए भीम नदी में समाप्त हो जाती है। सपाट शिखर वाली ये पहाडिय़ां अवतल प्रदेशों द्वारा विभाजित हैं और ये पूर्व की ओर अधिक चौड़ी हो जाती हैं।
बालाघाट पर्वतमाला उत्तर में गोदावरी नदी और दक्षिण में भीम नदी के बीच जल-विभाजक का काम करती है। इसके पश्चिम में अधिक वर्षा होती है और यहां वनस्पति पाई जाती है, लेकिन पूर्व में जमीन पथरीली और बंजर है। समूची श्रेणी में चरवाहे रहते हैं और भेड़ों द्वारा बनाई गई पगडंडियां छोटे गांवों तक पहाडिय़ों पर कहीं-कहीं स्थित मंदिरों को जोड़ती हैं। पुणे से नासिक तक राजमार्ग और ढोंड़ से मन्मड तक का रेलमार्ग बालाघाट को काटता है।
बुंदेला राजपूत वंश है, जिसके नाम पर उत्तर-मध्य भारत में बुंदेलखंड का नामकरण हुआ। इनकी उत्पत्ति स्पष्टï नहीं है। 14 वीं शताब्दी में इनका उद्भव हुआ। इन्हें बादशाह शेरशाह सूरी का प्रतिरोध करने के कारण ख्याति मिली। शेरशाह सूरी कालिंजर के दुर्ग पर कब्जा करते समय 1545 में मारे गए। ओरछा के बुंदेला बीर सिंह ने अकबर के पुत्र शहजादा सलीम (बाद में जहांगीर) के साथ साठ-गांठ की और घात लगाकर 1602 में मुगल बादशाह के विश्वास पात्र अबुल फजल की हत्या कर दी। बुंदेला क्षेत्र महत्वपूर्ण थे (गंगा-यमुना दोआब से दक्कन का रास्ता इनसे गुजरकर जाने के कारण), लेकिन ये पहाड़ी, अलग-अलग और मुश्किल से नियंत्रण में आने वाले थे।
मुगलों ने बुंदेलों द्वारा मराठों की सहायता (1729) लेने से पहले उनके कई प्रयासों को विफल कर दिया। अनेक उतार-चढ़ाव के बाद, 19 वीं शताब्दी के आरंभ में यह क्षेत्र ब्रिटिश नियंत्रण में चला गया। कलिंजर के दुर्ग पर 1812 में कब्जा कर लिया गया।
ओमेगा-3 फैट्स कुछ मछलियों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। विशेषत: सेलमैन, मैकेरेल, सैरडाइन आदि मछलियों में। इन मछलियों को फैटीफिश भी कहते हैं।
नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने ओमेगा-3 फैट्स पर व्यापक अनुसंधान किया। इस शोध के अनुसार, आमेगा-3 फैट्स मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभप्रद है। जो लोग महीने में दो या तीन बार फैटीफिश का सेवन करते हैं , वे ऐसा न करने वालों की तुलना में अधिक चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। शोध के अनुसार ओमेगा-3 फैट्स व्यक्ति के मूड को अच्छा रखने में सहायक है। यह व्यक्ति की मानसिक सजगता को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा मन में क्रोध और नकारात्मक विचार कम आते हैं। शोध में पाया गया कि ओमेगा-3 फैट्स के पोषक तत्व मस्तिष्क की कोशिकाओं पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।
द फ्लायर दुनिया का पहला विमान है जिसने इंसान का आसमान में उडऩे का सपना पूरा किया और एक इतिहास ही रच दिया। 17 दिसंबर 1903 को इंसान के आसमान में उडऩे का सपना सच हुआ था। आज ही के दिन राइट बंधुओं ने द फ्लायर नामक विमान पहली बार उड़ाया था। इस 12 सेकेंड की उड़ान ने सदियों की मनोकामना पूरी कर दी।
ऑरविल और विल्बर राइट बंधुओं की वजह से ही आज लोग विमान का सफर कर पा रहे हैं। राइट बंधुओं के मामूली से प्रयोगात्मक विमान से शुरू होकर यह उड़ान जेट विमानों और अंतरिक्ष यानों तक होते हुए चंद्रमा और मंगल तक जा पहुंची है।
राइट बंधुओं की यह कामयाबी दरअसल चार साल की कड़ी मेहनत और बार-बार नाकामी मिलने के बावजूद सपने को साकार करने के जज्बे का नतीजा थी। हालांकि अपने भाइयों की तरह वे कॉलेज नहीं गए, लेकिन मशीनों से दोनों को खूब लगाव था। बचपन में उनके पिता ने उन्हें एक हेलीकॉप्टर सा खिलौना दिया था, जिसने दोनों भाइयों को असली का उडऩ यंत्र बनाने के लिए प्रेरित किया। दोनों को मशीनी तकनीक की काफी अच्छी समझ थी जिससे उन्हें विमान के निर्माण में मदद मिली।
यह कौशल उन्होंने प्रिंटिंग प्रेसों, साइकिलों, मोटरों और दूसरी मशीनों पर लगातार काम करते हुए पाया था। दोनों ने 1900 से 1903 तक लगातार ग्लाइडरों के साथ परीक्षण किया था, लेकिन वे ग्लाइडर नहीं उड़ा पा रहे थे। आखिरकार एक साइकिल मैकेनिक चार्ली टेलर की मदद से राइट बंधु एक ऐसा इंजन बनाने में सफल रहे, जो 200 पौंड से कम वजन का भी था और 12 हॉर्स पावर का था। फिर समस्या आयी प्रोपेलर की। जलयान के प्रोपेलर विमान के लिए उपयुक्त नहीं थे। ऐसे में, राइट बंधुओं ने ग्लाइडरों के अनुभव के आधार पर उपयुक्त प्रोपेलर बनाने में सफलता हासिल की। उसके बाद उन्होंने अपने ग्लाइडर किटी हॉक में यह इंजन और प्रोपेलर लगाकर विमान तैयार किया जिसने 17 दिसंबर 1903 को पहली उड़ान भरी। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने 120 फीट की दूरी तय की और इतिहास रच दिया।
दमा श्वांस की एक प्रकार की बीमारी है। इस बीमारी में श्वांस लेने में कठिनाई होती है।
दमे के मरीज की श्वांस की नली बहुत संवेदनशील होती है। उसके भीतर सूजन हो जाने से वह संकरी हो जाती है। जिससे खांसी उठती हैं और श्वांस फूलने लगती है। छाती में जकडऩ होती है। दमा कई कारणों से हो सकता है। पहला कारण है आनुवांशिक। यानी पीढ़ी दर पीढ़ी यह बीमारी चलती रहती है। दूसरा पर्यावरण प्रदूषण, धूम्रपान, वायरस का संक्रमण आदि। दमे पर दवाइयों से नियंत्रण रखा जा सकता है। इनमें सबसे आम है इन्हेलर। जिसे मुंह में रखकर श्वांस खींची जाती है और दवा भीतर पहुंच कर श्वांस नली को चौड़ा कर देती है। यदि दमे के लक्षण बढऩे लगे तो उसे स्टैराइड की गोलियां दी जाती हैं। इसके अलावा नैबुलाइजर का प्रयोग किया जाता है। जिसतरह ऑक्सीजन लगाई जाती है, उसी तरह इसमें एक मशीन के जरिए दवा की भाप पैदा की जाती है, और उसे मास्क के जरिए सीधे श्वांस द्वारा भीतर डाला जाता है।
1. करीबा बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) जेम्बेजी (ब) नील (स) जैरे (द) नाइजर
2. कैंजी बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर निर्मित है?
(अ) जेम्बेजी (ब) नील (स) जैरे (द) नाइजर
3. ग्रैण्ड कुली डैम निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) पराना (ब) कोलंबिया (स) नील (द) जेम्बेजी
4. हूवर डैम निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) नील (ब) पराना (स) कोलोरेडो (द) जेम्बेजी
5. किस देश की संसद ने 14 सितंबर, 2010 को कानून बनाकर बुर्का को प्रतिबंधित कर दिया?
(अ) यूएसए (ब) फ्रांस (स) इटली (द) हॉलैण्ड
6. भारतीय संविधान में संशोधन करके शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया?
(अ) 1 अप्रैल, 2010 (ब) 1 अगस्त, 2010 (स) 1 अक्टूबर, 2010 (द) 1 दिसंबर, 2010
7. अफ्रीका की नील नदी में निवास करने वाले कृषकों को निम्न में से क्या कहा जाता है?
(अ) हाउसा (ब) भल्ला (स) फेल्लाह (द) गाउचो
8. वर्धन साम्राज्य की नींव किसने डाली?
(अ) कृष्णदेव (ब) अमोघमित्र (स) पुष्यभूति (द) सौभूति
9. निम्नलिखित में से किस शासक के शासन के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय समृद्घ हुआ?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) अशोक (स) कनिष्क (द) हर्ष
10. किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त मौर्य (स) कनिष्क (द) हर्षवर्धन
11. सिलोन और बर्मा किस वर्ष स्वतंत्र हुए?
(अ) वर्ष 1960 (ब) वर्ष 1950 (स) वर्ष 1948 (द) वर्ष 1962
12. कितने प्रतिशत भारतीय हर समय ट्रेन की यात्रा करते हैं ?
(अ) दो प्रतिशत (अ) 1.3 प्रतिशत (स) 2.5 प्रतिशत (द) 20 प्रतिशत
13. भारत में निम्नलिखित में से सबसे पहले कौन सी मोटर कार बनाई गई ?
(अ) हिन्दुस्तान 10 (ब) मारुति (स) जिप्सी (द) येन
14. खजुराहो के मंदिर संबंधित हैं?
(अ) बौद्घ धर्म से (ब) हिंदू धर्म से (स) हिंदू धर्म और जैन धर्म से (द) जैन धर्म से
15. कांचीपुरम का कैलाशमंदिर निम्नलिखित में से किसके आदेश पर निर्मित हुआ?
(अ) नरसिंहवर्मन (ब) महेंद्रवर्मन (स) परमेश्वरवर्मन (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
16. भारत में राष्टï्रीय तकनीकी दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 11 मई (ब) 16 मई (स) 1 अप्रैल (द) 25 मार्च
17. पोरबंदर श्रीकृष्ण के किस मित्र का धाम होने के कारण एक तीर्थ स्थल भी है?
(अ) उद्धव (ब) सुदामा (स)बलराम (द)इनमें से कोई नहीं
18. प. बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम, इन पांच राज्यों से कौन सा देश घिरा हुआ है ?
(अ) बांगलादेश (ब)नेपाल (स)चीन (द) थाइलैंड
19. सशस्त्र सेनाओं की संख्या के आधार पर भारत का दुनिया में कौन सा स्थान हैै?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स)तीसरा (द) पांचवां
20. महाबलीपुरम के पांच रथ किस राजवंश ने बनवाए थे?
(अ) चालुक्य वंश (ब)पल्लव वंश (स)चोल वंश(द) मौर्य वंश
21. डीजल इंजन में प्रयुक्त ईंधन है?
(अ) डीजल की वाष्प और वायु (ब) केवल डीजल (स) डीजल और पेट्रोल का मिश्रण (द) डीजल, वायु तथा पेट्रोल का मिश्रण
22. डायनेमो का अर्थ क्या है?
(अ) मैकेनिकल ऊर्जा को इलेक्ट्रिकल ऊर्जा में परिवर्तित करना (ब) इलेक्ट्रिकल ऊर्जा को मैकेनिकल ऊर्जा में परिवर्तित करना (स) उच्च विभव उत्पन्न करने वाला यंत्र (द) निम्न विभव उत्पन्न करने वाले यंत्र
23. बृहस्पति ग्रह का आकार पृथ्वी की अपेक्षा?
(अ) 11 गुना अधिक है (ब) 20 गुना अधिक है (स) 2 गुना अधिक है (द) बराबर है
24. अंतरिक्ष युग का प्रारंभ कब हुआ?
(अ) 4 अक्टूबर 1950 को (ब) 4 अप्रैल 1952 को (स) 4 सितंबर 1954 को (द) 4 अक्टूबर 1957 को
25. शनि का कौन सा उपग्रह आधा अत्यधिक काला व आधा अत्यधिक चमकदार है?
(अ) फोबे (ब) लापेटिस (स) हाइपरयॉन (द) डियोन
26. महात्मा गांधी सदैव अहिंसात्मक सत्याग्रह के समर्थक रहे। उन्होंने किस आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्याग्रह के रूप में प्रयोग किया?
(अ) चंपारण सत्याग्रह (ब) अहमदाबाद आंदोलन (स) खिलाफत आंदोलन (द) खेड़ा सत्याग्रह
27. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रकीर्ण ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप पाया जाता है?
(अ) उत्तरी मैदान क्षेत्र (ब) पूर्वी राजस्थान (स) तेलंगाना का पठार (द) केरल का तटीय मैदान क्षेत्र
28. ऊंचाई की जगहों पर पानी 100डिग्री सेल्सियस सेंटीग्रेड के नीचे के तापमान पर क्यों उगता है?
(अ) क्योंकि वायुमंडलीय दबाव कम हो जाता है, अत: उगने का बिंदु नीचे आ जाता है (ब) क्योंकि गुरुत्वाकर्षण कम होता है (स) पर्वतों पर भारी हवाओं के कारण (द) उपर्युक्त में से कोई सही नहीं है
4. निम्न में कौन विद्युत खपत को बढ़ते क्रम में प्रदर्शित कर रहा है?
(अ)टेलीविजन, पंखा, विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली (ब) इलेक्ट्रिक, पंखा, इलेक्ट्रिक केटली, विद्युत-प्रेस (स) पंखा, टेलीविजन, विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली (द) विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली, पंखा, टेलीविजन
---
सही जवाब- 1.(अ) जेम्बेजी, 2. (द) नाइजर, 3.(ब) कोलंबिया, 4.(स) कोलोरेडो, 5.(ब)फ्रांस, 6.(अ)1 अप्रैल, 2010, 7.(स) फेल्लाह,8.(स) पुष्यभूति, 9.(द) हर्ष, 10.(द) हर्षवर्धन, 11.(स)वर्ष 1948, 12. (ब) 1.3 प्रतिशत , 13. (अ) हिन्दुस्तान 10, 14.(स) हिंदू धर्म और जैन धर्म से, 15.(अ) नरसिंह वर्मन,16.(अ) 11 मई, 17.(ब) सुदामा, 18.(अ) बांगलादेश, 19.(स) तीसरा, 20.(ब) पल्लव वंश, 21. (अ) डीजल की वाष्प और वायु, 22.(अ) मैकेनिकल ऊर्जा को इलेक्ट्रिकल ऊर्जा में परिवर्तित करना, 23.(अ) 11 गुना अधिक है, 24.(द) 4 अक्टूबर 1957 को, 25.(ब)लापेटिस, 26.(ब) अहमदाबाद आंदोलन, 27.(स) तेलंगाना का पठार, 28. (अ) क्योंकि वायुमंडलीय दबाव कम हो जाता है, अत: उबलने का बिंदु नीचे आ जाता है, 29. (अ) टेलीविजन, पंखा, विद्युत-प्रेस,
खुबानी चीनी मूल का एक फ़लधारी वृक्ष है। यह आड़ू से संबंधित है, और मुख्य जाति प्रूनुस की उपजाति प्रूनुस के अधीन वर्गीकृत है। इसका फ़ल (चित्रित) आड़ू से मिलता जुलता है, और इसका वर्ण पीले से नारंगी तक, कभी कभार लाल आभा सहित होता है। इसका छिलका मुलायम और लगभग रोएंरहित होता है। खुबानी एकल बीजा वाले फ़ल होते हैं और सुखाने पर मेवा का रूप ले लेते हैं।
उत्तर भारत और पाकिस्तान में यह बहुत ही महत्वपूर्ण फल समझा जाता है और कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह भारत में पिछले 5 हजार साल से उगाया जा रहा है। ख़ुबानियों में कई प्रकार के विटामिन और फाइबर होते हैं। खुबानी न केवल फल के रूप में बल्कि खुबानी के बीज भी इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायक होते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है। खुबानी फाइबर युक्त फल है। इससे पाचन तंत्र ठीक होता है। खुबानी खाने से कब्ज संबंधी समस्या दूर होती है। इसके अलावा पाचन संबंधी अनेक विकार और बवासीर रोग दूर करने में भी यह फल लाभकारी है। खुबानी पेट के कीड़े भी नष्ट कर देता है। सूखे खुबानी पेट के लिए ज्यादा लाभकारी हैं।
अंग्रेजी में ख़ुबानी को ऐप्रिकॉट कहते हैं। पश्तो में इसे ख़ुबानी ही कहते हैं। फ़ारसी में इसे ज़र्द आलू कहते हैं। फ़ारसी में आलू का मतलब आलू बुख़ारा और ज़र्द का मतलब पीला (रंग) होता है। इस प्रकार ज़र्द आलू का मतलब पीला आलू बुख़ारा होता है। जिसे हिन्दी में आलू बोलते हैं उसे फ़ारसी में आलू ज़मीनी बोलते हैं (ज़मीन के नीचे उगने वाला आलू बुख़ारा)। मराठी में इसके लिए फ़ारसी से मिलता-जुलता जर्दालू शब्द है।
विश्व में सबसे ज़्यादा ख़ुबानी तुर्की में उगाई जाती है जहां 2005 में 3 लाख 90 हजार टन ख़ुबानी पैदा की गई। मध्य-पूर्व तुर्की में स्थित मलत्या क्षेत्र ख़ुबानियों के लिए मशहूर है, और तुर्की की लगभग आधी पैदावार यहीं से आती है। तुर्की के बाद ईरान का स्थान है, जहां 2005 में 2 लाख 85 हजार टन ख़ुबानी उगाई गई। ख़ुबानी एक ठंडे प्रदेश का पौधा है और अधिक गर्मी में या तो मर जाता है या फल पैदा नहीं करता। भारत में ख़ुबानियां उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पैदा की जाती है, जैसे के कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, इत्यादि।
विटामिन बी-17 या लेट्रियल प्राकृतिक, पानी में घुलनशील पदार्थ है जो सभी जगह पाए जाने वाले लगभग 1200 पौधों के बीजों में पाया जाता है।
इसके सबसे बड़े स्रोत खुबानी, आड़ू, आलू बुखारा, बादाम, सेब के बीज हैं। इनके अलावा ये नाशपाती, चेरी, बाजरा, काबुली चना, अंकुरित मूंग, अंकुरित मसूर, काजू, स्ट्रॉबेरी, रसबेरी, जामुन, अखरोट, चिया, तिल, अलसी, ओट, कूटू, भूरे चावल, रतालू, गेंहू के जवारे आदि में भी पाया जाता है।
शुक्राचार्य दैत्यों के आचार्य के रूप में प्रसिद्ध हैं। महर्षि भृगु, शुक्राचार्य के पिता थे। एक समय जब बलि वामन को समस्त भूमण्डल दान कर रहे थे तो शुक्राचार्य बलि को सचेत करने के उद्देश्य से जलपात्र की टोंटी में बैठ गये। जल में कोई व्याघात समझ कर बलि ने उसे सींक से खोदकर निकालने का प्रयास किया जिससे शुक्राचार्य की एक आंख फूट गई। तब से इनका नाम एकाक्षता का द्योतक हो गया।
शुक्राचार्य की कन्या का नाम देवयानी तथा पुत्र का नाम शंद और अमर्क था। बृहस्पति के पुत्र कच ने इनसे संजीवनी विद्या सीखी थी। मत्स्य पुराण के अनुसार दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य का वर्ण श्वेत है। उनके सिर पर सुन्दर मुकुट तथा गले में माला हैं। वे श्वेत कमल के आसन पर विराजमान हैं। उनके चार हाथों में क्रमश: दण्ड, रुद्राक्ष की माला, पात्र तथा वरदमुद्रा सुशोभित रहती है। शुक्राचार्य ने बृहस्पति से प्रतिद्वन्द्विता रखने के कारण दैत्यों का आचार्य बनना स्वीकार किया था। ये योग के आचार्य हैं। अपने शिष्य दानवों पर इनकी कृपा सर्वदा बरसती रहती है। उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके उनसे मृत संजीवनी विद्या प्राप्त की थी। उसके बल से ये युद्ध में मरे हुए दानवों को जिंदा कर देते थे। आचार्य शुक्राचार्य वीर्य के अधिष्ठाता हैं। आचार्य शुक्राचार्य नीति शास्त्र के प्रवर्तक थे। इनकी शुक्र नीति अब भी लोक में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इनके पुत्र षण्ड और अमर्क हिरण्यकशिपु के यहां नीति शास्त्र का अध्यापन करते थे। मत्स्य पुराण के अनुसार शुक्राचार्य ने असुरों के कल्याण के लिये ऐसे कठोर व्रत का अनुष्ठान किया जैसा आज तक कोई नहीं कर सका।
महाभारत के अनुसार सम्पत्ति ही नहीं, शुक्राचार्य औषधियों, मन्त्रों तथा रसों के भी स्वामी हैं। इनकी सामर्थ्य अद्भुत है। उन्होंने अपनी समस्त सम्पत्ति अपने शिष्य असुरों को दे दी और स्वयं तपस्वी-जीवन ही स्वीकार किया। ब्रह्मा की प्रेरणा से शुक्राचार्य ग्रह बनकर तीनों लोकों के प्राण का परित्राण करने लगे। कभी वृष्टि, कभी अवृष्टि, कभी भय, कभी अभय उत्पन्न कर ये प्राणियों के योग-क्षेम का कार्य पूरा करते हैं। ये ग्रह के रूप में ब्रह्मा की सभा में भी उपस्थित होते हैं। लोकों के लिये ये अनुकूल ग्रह हैं तथा वर्षा रोकने वाले ग्रहों को शान्त कर देते हैं। इनके अधिदेवता इन्द्राणी तथा प्रत्यधिदेवता इन्द्र हैं।
दुबई सहित दुनिया भर के 11 प्रतिनिधि कार्यालयों के साथ दोहा बैंक कतर में सबसे बड़ा निजी वाणिज्यिक बैंक है। दोहा बैंक पहला ऐसा कतर बैंक बन गया हैं जिसे भारत में परिचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त हुआ है। दोहा बैंक को भारत में बैंकिंग परिचालन शुरू करने का लाइसेंस मिला है उसे मुंबई में एक शाखा खोलने की अनुमति मिली है। यह थोक बैंकिंग, खुदरा बैंकिंग, ट्रेजरी और व्यापार वित्त सेवाओं की पेशकश करेगा और जल्द ही मुंबई में अपनी विदेशी बैंक शाखा में अपना अभियान शुरू कर देगा।
कई भारतीय और जीसीसी तथा भारतीय कंपनियां, जो कतर में बुनियादी ढांचा की परियोजनाओं के रुप में सक्रिय हैं, उनके लिए बैंक के इस कदम से विशेष रूप से विदेशी भुगतनों में सभी प्रवासियों को सहायता मिलेगी। इसके अलावा कतर और भारत के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को सुविधाजनक बनाने में दोहा बैंक लाइसेंस की भूमिका अहम होगी।
गूगल सर्च इंजन को अंग्रेजी में लिखा जाता है द्दशशद्दद्यद्ग लेकिन असल में यह द्दशशद्दशद्य की गलत स्पैलिंग है। गूगल एक बहुत बड़ी संख्या है जिसमें 1 के आगे 100 शून्य लगते हैं। सन 1920 में अमरीका के एक गणितज्ञ एडवर्ड कैसनर, इस संख्या के लिए नाम तलाश रहे थे और जब उनके नौ वर्षीय भांजे मिल्टन ने गूगल नाम सुझाया तो उन्होंने उसे दर्ज करा लिया। कैसनर ने एक अन्य गणितज्ञ के साथ मिलकर एक किताब लिखी- मैथमैटिक्स एंड द इमैजिनेशन , जिसमें पहली बार इस शब्द का जिक्र किया गया।
लेकिन सर्च इंजन का नाम गूगल कैसे पड़ा इसकी कहानी अलग है। जनवरी 1996 मे अमरीका के स्टैनफ्रर्ड विश्वविद्यालय में लैरी पेज ने एक शो शुरू किया । कुछ समय के बाद सर्गी ब्रिन भी उनके साथ हो लिए । लैरी की परिकल्पना यह थी कि अगर एक ऐसा सर्च इंजन बनाया जाए जो विभिन्न बैवसाइटों के आपसी संबंधों का विश्लेषण कर सके तो बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। उन्होंने पहले इसका नाम रखा था बैकरब, लेकिन क्योंकि लैरी की गणित में बहुत रुचि थी इसलिए उन्होंने इस सर्र्च इंजन का नाम गूगल रख दिया।
1. निम्नलिखित में से कौन सा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर है?
(अ) परम पदम (ब) परम 10000 (स) अनुपम (द) इनमें से कोई नहीं
2. आईबीएम का पूरा नाम क्या है?
(अ) इंटीग्रल बिजनेस मशीन (ब) इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (स) इंडियन बिजनेस मशीन (द) इनमें से कोई नहीं
3. डिजिटल कंप्यूटर का विकास किस देश में हुआ?
(अ) भारत (ब) अमेरिका (स) रूस (द) ब्रिटेन
4. विश्व का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर है?
(अ) मार्क-1 (ब) एनिएक (स) परम पदम (द) तेज
5. शरीर के एनर्जी क्वाइन के नाम से किसे जाना जाता है?
(अ) एटीपी (ब) एनएचडीपी (स) डीएनए (द) कार्बोहाइड्रेट
6. हमारे शरीर में संचित भोजन किस रूप में होती है?
(अ) फैट (ब) ग्लाइकोजन (स) ग्लूकोज (द) गैलेक्टोज
7. प्राकृतिक मोतियों का निर्माण किन प्राणियों के द्वारा किया जाता है?
(अ) आर्थोपोड्स (ब) मोलस्क (स) मनुथ्य (द) इकानोडर्मेट्स
8. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) मकडिय़ों के चार पैर पाए जाते हैं (ब) कीड़ों में तीन जोड़े पाद पाए जाते हैं (स) मछलियों का भवसन अंग गिल्स होता है (द) मलेरिया बीमारी प्रोटोजोआ के सदस्य से होता है
9. तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश का पूर्वी तट कहलाता है?
(अ) ओंगोला (ब) पायन घाट (स) कृष्णा पथ (द) कोरो मण्डल
10. बैरन द्वीप एक उदाहरण है?
(अ) कोरल द्वीप (ब) टोंबोलो का (स) प्रसुप्त ज्वालामुखी का (द) इनमें से कोई नहीं
11. राजस्थान नहर परियोजना में पानी कौन से नहर से लिया गया है?
(अ) चंबल (ब) सतलज (स) माही (द) सिंधु
12. रेह, कल्लर एवं उसर मिट्टियां पाई जाती है?
(अ) पंजाब के संपूर्ण भाग, हरियाणा एवं पश्चिम हिमाचल प्रदेश में (ब) तटीय भागों के परित: जहां लवणता पाई जाती है (स) राजस्थान के ज्यादातर भागों में (द) पंजाब के ठोस भागों में
13. वेत कोयला क्या है?
(अ) यूरेनियम (ब) जल विद्युत (स) बर्फ (द) हीरा
14. बंगाल का विभाजन किससे काल में हुआ?
(अ) लिटन (ब) रिपन (स) कर्जन (द) मिंटो द्वितीय
15. डालहौजी के काल में समाज सुधार के लिए कौन सा अधिनियम बना था?
(अ) बंगाल रेगुलेशन एक्ट (ब) एज ऑफ कन्सेन्ट एक्ट (स) विधवा पुर्नविवाह अधिनियम (द) उपरोक्त सभी
16. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब लाई गई?
(अ) 1910 (ब) 1911 (स) 1915 (द) 1913
17. बटलर समिति ने रिपोर्ट दी?
(अ) जलियांवाला बाग कांड पर (ब) केंद्र राज्य (रियासतों) के संबंध पर (स) 1943 के दुर्भिक्ष पर (द) इनमें से कोई नहीं
18. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट का उद्देश्य था?
(अ) देशी भाषा के समाचार पत्रों का सेंसरशिप (ब) अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्रों पर सेंसरशिप (स) सभी समाचार पत्रों पर सेंसरशिप (द) इनमें से कोई नहीं
19. भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस नदी को राष्टï्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया है?
(अ) ब्रह्मïपुत्र (ब) यमुना (स) गंगा (द) कावेरी
20. वाइट टाइगर नामक किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) अमिताभ घोष (ब) अरुंधती राय (स) बी.एस. नायपॉल (द) अरविंद अडिग
21. चंद्रमा की सतह और उसकी समग्र सतह के कैमिकल मैपिंग का 3 डायमेंशनल एटलस तैयार करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा अंतरिक्ष यान छोड़ा गया था?
(अ) चंद्रयान-3(ब) चंद्रयान-2 (स) चंद्रयान-1 (द) पीएसएलवी-2
22. साओपोलो क्षेत्र किस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) कहवा (ब) चाय (स) तम्बाकू (द) कोकोआ
23. डोनबास क्षेत्र किस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चुकन्दर (ब) पेट्रोलियम (स) कोयला (द) जल विद्युत शक्ति
24. प्रक्षेप जो समुद्री मार्ग को दिखाने के लिए उपयुक्त है?
(अ) साइनुसॉयडल (ब) मॉलवीड (स) पोलर जेनिथल (द) मरकेटर
25. प्रायद्वीपीय भारत में सिंचाई का प्रमुख साधन क्या है?
(अ) नहर (ब) कुआं (स) तालाब (द) अन्य
26. निम्नलिखित में से कौन सा जलाशय चम्बल नदी पर नहीं बना है?
(अ) गांधी साहर (ब) जवाहर सागर (स) राणा प्रताप सागर (द) गोविन्द सागर
27. धूपगढ़ चोटी निम्र में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) सतपुड़ा रेंज में (ब) मैकाल रेंज में (स) बिन्ध्यन रेंज में (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. कौन सा एक मेण्डेलिज्म का भाग नहीं है?
(अ) प्रभाविता का नियम (ब) पृथक्करण का नियम (स) स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम (द) प्राकृतिक चयन का सिद्धांत
29. उत्परिवर्तन से तात्पर्य है?
(अ) जीन्स में होने वाले आकस्मिक परिवर्तन (ब) पर्यावरण में होने वाले आकस्मिक परिवर्तन (स) विकास के विपरीत होने वाले परिवर्तन (द) आनुवांशिक नियम के विपरीत होने वाले परिवर्तन
28. बच्चों के शरीर में हड्डियों की कुल संख्या होती है?
(अ) 347 (ब) 206 (स) 639 (द) 302
----
सही जवाब- 1.(स) अनुपम, 2.(ब) इंटरनेशनल बिजनेस मशीन, 3.(ब) अमेरिका, 4.(ब)एनिएक, 5.(अ) एटीपी, 6.(ब) ग्लाइकोजन, 7.(ब) मोलस्क, 8.(अ) मकडिय़ों के चार पैर पाए जाते हैं, 9.(द) कोरो मण्डल, 10.(स) प्रसुप्त ज्वालामुखी का, 11.(ब) सतलज, 12.(अ) पंजाब के संपूर्ण भाग, हरियाणा एवं पश्चिम हिमाचल प्रदेश में, 13.(ब) जल विद्युत, 14.(स)कर्जन, 15.(स) विधवा पुर्नविवाह अधिनियम, 16.(ब) 1911, 17.(स) सभी समाचार पत्रों पर सेंसरशिप, 18.(अ)देशी भाषा के समाचार पत्रों का सेंसरशिप, 19.(स) गंगा, 20.(द) अरविंद अडिग, 21.(स)चंद्रयान-1, 22.(अ)कहवा, 23.(स) कोयला, 24.(द)मरकेटर, 25.(स)तालाब, 26.(द)गोविन्द सागर, 27.(अ) सतपुड़ा रेंज में, 28.(द) प्राकृतिक चयन का सिद्धांत, 29.(अ) जीन्स में होने वाले आकस्मिक परिवर्तन, 28. (द) 302 ।
फॉच्र्यून वैश्विक आर्थिक पत्रिका है। फॉच्र्यून अमेरिका की कंपनी टाइन वार्नर की एक इकाई टाइन आईएनसी की अंग्रेजी भाषा की एक मासिका बिजनेस पत्रिका है। इसका पहला संस्करण 1930 में छपा था और इसकी प्रसार संख्या 8 लाख 46 हजार 965 (जून 2012 में) है। फॉच्र्यून प्रति वर्ष विभिन्न श्रेणियों में वैश्विक सूची जारी करती है। इसकी कुछ प्रमुख लोकप्रिय श्रेणियां हैं फॉच्र्यून 500, फॉच्र्यून 1000, फॉच्र्यून ग्लोबल 500, फॉच्र्यून इंडिया 500, 40 अंडर 40 (फॉच्र्यून मैगजीन), फॉच्र्यून मोस्ट पॉवरफुल वोमैन आत्रप्रेन्योर। फॉच्र्यून पत्रिका के भारतीय संस्करण द्वारा प्रतिवर्ष फॉच्र्यून इंडिया 500 सूची प्रकाशित की जाती है। फॉच्र्यून इंडिया 500 सूची में कंपनी की रैंकिग कंपनी की वार्षिक राजस्व के आधार पर की जाती है।
इस पत्रिका के भारतीय संस्करण ने दिसम्बर 2013 के दूसरे सप्ताह में, 2012 के लिए फॉच्र्यून 500 भारतीय कंपनियों की सालाना सूची जारी की है। शीर्ष 10 कंपनियों में छह सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। तीन कंपनियों आईओसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपीसीएल ने पिछले साल का अपना स्थान बरकरार रखा है।
फॉच्र्यून इंडिया 500 भारतीय कंपनियों की सूची में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 4 लाख 2 हजार 87 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी रही, वहीं 3 लाख 67 हजार 539 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और चौथे स्थान पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम है। इस सूची में शामिल होने वाली अन्य प्रमुख संस्थाएं हैं - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 5वें , टाटा मोटर्स 6ठें, ओएनजीसी 7वें , टाटा स्टील 8वें , एस्सार ऑयल 9वें और कोल इंडिया 10वें स्थान पर हैं।
अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम का निधन आज ही के दिन हुआ था। वे सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
वॉशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 को वर्जीनिया में वेस्ट मोरलैंड काउंटी में हुआ। उनके पिता का नाम ऑगस्टिन वॉशिंगटन था और मां का नाम मेरी बेल था। जब वॉशिंगटन 11 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मौत के बाद वॉशिंगटन ने मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया। उन्होंने विधवा मार्था कस्टिस से शादी की। 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के बाद सेकंड कांटिनेंटल कांग्रेस ने वॉशिंगटन को कांटिनेंटल आर्मी का कमांडर बना दिया।
उन्हें गए गुजरे हथियारों से लैस गैर प्रशिक्षित 19 हजार सिपाहियों के बूते विलियम होव के नेतृत्व वाले 32 हजार प्रशिक्षित और आधुनिक शस्त्रों से लैस ब्रिटिश सैनिकों से लोहा लेना था। वॉशिंगटन ने विद्रोह पर उतारू वेतनहीन रंगरूटों में यह कह कर मनोबल और साहस का संचार किया कि जब तक जीत नहीं होती, वे वेतन की एक पाई भी नहीं लेंगे। लांग आइलैंड में हार से निराश हुए बिना क्रिसमस की रात बर्फीली डेलवेयर नदी पार की और ट्रेंटन और प्रिंसटाउन पर कब्जा कर लिया. साराटोगा में ब्रिटिशों की पराजय ने नक्शा बदल दिया।
ब्रिटिश सेनापति कॉर्नवॉलिस ने आखिरकार यॉर्कटाउन में वॉशिंगटन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। स्वतंत्रता के बाद उन्हें सयुंक्त राज्य का राजा बनाने का प्रस्ताव आया, लेकिन वॉशिंगटन लोकतंत्र के हामी थे।
1789 में सर्वसम्मति से वह राष्ट्रपति चुने गए। इस पद पर उन्होंने दो कार्यकाल पूरा किया। तीसरे टर्म के आग्रह को ठुकराकर वे अपने बागान चले गए, लेकिन 1799 में वे फिर लौटे और उन्होंने सेना के कमांडर इन चीफ का पद संभाला। वर्ष 67 साल की उम्र में गले में इंफेक्शन से माउंट वर्टन में उनकी मृत्यु हो गई।
ताडक़ा का उल्लेख महाकाव्य रामायण में मिलता है। ताडक़ा को एक राक्षसी बताया गया है, जो मारीच-सुबाहु की माता, सुकेतु नामक यक्ष की पुत्री थी, जो अगस्त्य ऋषि के शाप से राक्षसी हो गई थी।
यह सरयू के निकट ताडक़ा वन में रहकर ऋषियों के यज्ञों में बाधा डालती थी। अत्याचार से पीडि़त होकर विश्वामित्र उसके वध के लिए राम-लक्ष्मण को दशरथ से मांगकर ले गए थे। ताडक़ा को स्त्री जानकर राम उसे मारने में संकोच कर रहे थे, किन्तु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर उन्होंने उसे मार डाला। ताडक़ा का दूसरा नाम सुकेतुसुता भी है।
सिंधु नदी भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। यह तिब्बत के पठार से निकलती है और लद्दाख, बल्तिस्तान, गिलगित, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत से होती हुई अरब सागर में जा समाती है। इसमें बीस नदियों का पानी आकर मिलता है जिनमें चेनाब, रावी, सतलज, झेलम, ब्यास प्रमुख हैं। सिंधी समाज का इस नदी से गहरा रिश्ता है क्योंकि मौजूदा पाकिस्तान के सिंध इलाके और इसमें रहने वालों का नाम इसी नदी पर पड़ा है।
ईरुला, भारत की एक जनजाति हैं । इरुला लोग भारत के कई भागों के निवासी हैं किन्तु तमिलनाडु के तिरुवलुर जनपद में उनकी अच्छी संख्या है। इस क्षेत्र में उनकी जनसंख्या 1000 से 2000 के बीच आंकी गयी है।
ईरुला यह शब्द तमिल भाषा के ईरुल (=श्याम) शब्द से निकला है। दक्षिण भारत में नीलगिरि की पहाडिय़ों पर निवास करनेवाली एक अत्यधिक श्यामवर्ण आदिम जाति का नाम ईरुला है। इसके विपरीत 'बडागा' सबसे सुंदर वर्णवाली आदिम जाति है। ईरुला लोग अपनी बोलचाल में अपभ्रंश तमिल का प्रयोग करते हैं तथा एक प्रकार के विष्णुपूजक हैं। इस जाति में विवाह के समय एक भोज देने के अतिरिक्त अन्य कोई विशेष प्रथा नहीं है। इनके यहाँ मृतकों को गाडऩे की प्रथा है, गाड़ते समय शव को पद्मामसनावस्था में एवं मस्तक को उत्तर की ओर करके रखा जाता है। ये लोग आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं, किंतु भविष्यवक्ता के रूप में इनका बड़ा आदर होता है।
कन्हेरी गुफाएं मुंबई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसे में बोरीवली के उत्तर में स्थित हैं। ये संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में ही स्थित हैं और मुख्य उद्यान से 6 कि.मी और बोरीवली स्टेशन से 7 कि.मी दूर हैं।
ये गुफ़ाएं बौद्ध कला दर्शाती हैं। कन्हेरी शब्द कृष्णागिरी यानी काला पर्वत से निकला है। इनको बड़े बड़े बेसाल्ट की चट्टानों से तराशा गया है। कन्हेरी का यह गिरिमंदिर बंबई से लगभग 25 मील दूर सालसेट द्वीप पर अवस्थित पर्वत की चट्टान काटकर बना बौद्धों का चैत्य है। हीनयान संप्रदाय का यह चैत्यमंदिर आंध्रसत्ता के प्राय: अंतिम युगों में दूसरी शती ई. के अंत में निर्मित हुआ था। कार्ली की गुफा से इसकी गुफा कुछ छोटी भी है। फिर, लगभग एक तिहाई छोटी यह गुफा अपूर्ण भी रह गई है। इसकी बाहरी दीवारों पर जो बुद्ध की मूर्तियां बनी हैं, उनसे स्पष्ट है कि इस पर महायान संप्रदाय का भी बाद में प्रभाव पड़ा और हीनयान उपासना के कुछ काल बाद बौद्ध भिक्षुओं का संबंध इससे टूट गया था जो गुप्त काल आते आते फिर जुड़ गया, यद्यपि यह नया संबंध महायान उपासना को अपने साथ लिए आया, जो बुद्ध और बोधिसत्वों की मूर्तियों से प्रभावित है। इन मूर्तियों में बुद्ध की एक मूर्ति 25 फुट ऊंची है।
कन्हेरी की गणना पश्चिमी भारत के प्रधान बौद्ध दरीमंदिरों में की जाती है, और उसका वास्तु अपने द्वार, खिड़कियों तथा मेहराबों के साथ कार्ली की शिल्पपरंपरा का अनुकरण करता है।