1. कालाधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख निम्न में से कौन है?
(अ) न्यायमूर्ति एपी शाह (ब)न्यायमूर्ति एमबी शाह (स)न्यायमूर्ति किशोर कुमार (द) न्यायमूर्ति राजेन्द्र मल लोढ़ा
2. केंद्र सरकार ने 14 जुलाई 2016 को आय घोषणा योजना 2016 के भुगतान के तहत निम्न में से किसमे संशोधन किया?
(अ) समय-सीमा (ब) न्यूनतम धनराशि (स)टैक्स (द) इनमें से कोई नहीं
3. 12 जुलाई 2016 को हेग स्थित स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए) ने दक्षिण चीन सागर पर समुद्री विवाद में किस देश के पक्ष में फैसला सुनाया है?
(अ) चीन (ब)फिलीपींस (स) वियतनाम (द) लाओस
4. रक्त संचारण रुक जाने के बाद मस्तिष्क कितने देर तक कार्य करता है?
(अ) 2 मिनट (ब) 90 सेकंड (स) 3 मिनट (द) 4-5 मिनट
5. भारत में प्रथम जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) नंदा देवी (ब) सुंदरवन (स) ग्रेट निकोबार (द) नीलगिरी
6. रासायनिक उत्पादों के आयात-निर्यात के लिए देश का पहला रसायन, बंदरगाह कहां है?
(अ) गोपालपुरा, (ब) काकीनाडा (स) दाहेज (जिला भड़ौंच) (द) भंडापुर (कर्नाटक)
7. पानी से लबालब भरे गिलास में एक वर्ष का टुकड़ा तैरता है, जब बर्फ पिघलती है, तो?
(अ) कुछ पानी बाहर गिरेगा (ब) पानी की सतह नीचे होगी (स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी (द) तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा पानी बाहर गिरेगा
8. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
9. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता किसने प्राप्त की?
(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन
10. कार्बुरेटर का आविष्कार किसने किया?
(अ) जान हेरिसन (ब) फ्रीज ग्रीन (स) पिक्सी (द) डैमलर
11. निम्नलिखित में से कौन सा नवीकरणीय प्राकृतिक स्रोत नहीं है?
(अ) स्वच्छ वायु (ब) ताजा पानी (स) उर्वर मिट्टी (द) नमक
12. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन शैक्षणिक योजना में क्षमता निर्माण कार्यक्रम से संबंध रखता है?
(अ) एनसीईआरटी (ब) यूजीसी (स) एनएएसी (द) एनयूईपीए
13. शोध डिजाइन क्या है?
(अ) शोध का संचालन का एक तरीका, जो सिद्धांत पर आधारित न हो (ब) गुणात्मक या परिणात्मक पद्धतियों के उपयोग के मध्य विकल्प (स) वह शैली, जिसमें आप अपनी शोध खोजों को प्रस्तुत करना चाहें, जैसे ग्राफ (द) आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के प्रत्येक स्तर के लिए एक ढांचा बनाना
14. सैम्पलिंग केसेस का आशय है?
(अ) सैम्पलिंग में सैम्पलिंग ढांचे का प्रयोग (ब) शोध के लिए उपयुक्त लोगों की पहचान (स) शब्दश: शोधार्थी का ब्रीफकेस (द) लोग, समाचार पत्र, टेलीविजन कार्यक्रम इत्यादि की सैम्पलिंग
15. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को कहते हैं?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
16. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
17. निम्न राज्यों में से किस राज्य की सर्वाधिक लंबी तटरेखा है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) तमिलनाडु
18. ढेंकुली का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?
(अ) भूमि समतल करने में (ब) फसल काटने में (स) कूंड़ बनाने में (द) कुंए से पानी उठाने में
19. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
20. न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है?
(अ) यूरोप (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द) आस्ट्रेलिया
21. विश्व में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले प्रथम तीन देशों का अवरोही क्रम है?
(अ) ब्राजील, इंडोनेशिया, जापान (ब) जापान, यूएसए, रूस (स) रूस, जापान, यूएसए (द) ब्राजील, जापान, रूस
22. निम्नलिखित में से कौन नाइजीरिया के मूल निवासी हैं?
(अ) हौसा (ब) होपी (स) जूनी (द) चुकची
23. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 19 नवंबर(ब) 19 दिसंबर (स) 19 जनवरी (द) 19 फरवरी
24. किस एक पूर्व ग्रह ने ग्रह होने की स्थिति खो दी है?
(अ)नेप्च्यून ने (ब) प्लूटो ने (स) यूरेनस ने (द) ऐसा कोई ग्रह नहीं
25. निम्न में से किसने आइसोडोपान की संकल्पना को दिया है?
(अ) अल्फ्रेड वेबर ने (ब) डी.एम. स्मिथ ने (स) वॉन थूनेन ने (द) डब्ल्यू. इजार्ड ने
26. ऊर्जा समता के आधार पर एक टन तेल निम्नलिखित में से किसके बराबर होता है?
(अ) 1 बिलियन कैलोरी के (ब) 10 बिलियन कैलोरी के (स) 1 मिलियन कैलोरी के (द) 10 मिलियन कैलोरी के
सही जवाब- 1.(ब)न्यायमूर्ति एमबी शाह, 2.(अ) समय-सीमा, 3.(ब)फिलीपींस, 4.(स)3 मिनट, 5.(द)नीलगिरी, 6.(स) दाहेज (जिला भड़ौंच), 7.(स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी, 8.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 9.(अ)एफ बैटिंग, 10.(द)डैमलर, 11.(द) नमक, 12.(द) एनयूईपीए, 13.(द) आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के प्रत्येक स्तर के लिए एक ढांचा बनाना, 14.(द)लोग, समाचार पत्र, टेलीविजन कार्यक्रम इत्यादि की सैम्पलिंग, 15.(ब) कोरोमंडल, 16.(स)अजंता, 17.(अ)गुजरात, 18.(द) कुंए से पानी उठाने में, 19.(स) तापमान को स्थिर रखना, 20.(द) आस्ट्रेलिया, 21.(स) रूस, जापान, यूएसए, 22.(अ) हौसा, 23.(अ) 19 नवंबर, 24.(ब) प्लूटो ने, 25.(अ)अल्फ्रेड वेबर ने, 26.(ब)10 बिलियन कैलोरी के।
सर्वाधिक प्राचीन हिंदू धर्म में अनेक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी संख्या शायद किसी भी अन्य धर्म से भी ज्यादा है। इन सभी प्रतीकों का अपना विशेष महत्व और अर्थ है।
ऊं- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला प्रतीक शायद यही है। इसे योग और ध्यान के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। ज्यादातर श्लोक या मंत्र इसी से शुरू होती हैं। ऊं को सृष्टि और शाश्वत सत्य के प्रतीक स्वरूप माना जाता है। वहीं कुछ विशेषज्ञ इसे हिंदू धर्म की त्रिदेव अवधारण से भी जोड़ते हैं।.
स्वास्तिक- स्वास्तिक के प्रतीक को सौभाग्य और समृद्धि से जोडक़र देखा जाता है। इसे सत्य, शुद्धता और स्थायित्व के प्रतीक स्वरूप भी प्रस्तुत किया जाता है। इसकी चार भुजाएं, चार वेदों को प्रदर्शित करती हैं।
त्रिशूल- त्रिशूल को सामान्य तौर पर भगवान शिव से जोडक़र देखा जाता है और माना जाता है कि यह उनके संहारक की छवि को प्रदर्शित करता है। लेकिन त्रिशूल का अर्थ इससे भी कहीं ज्यादा गहरा है। दरअसल इसके तीन शूल त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) को प्रदर्शित करते हैं जिसे हिंदू धर्म की आधारभूत अवधारणा है। करता है।
तिलक- तिलक हिंदू धर्म का बहुत ही सामान्य प्रतीक है। हिंदू माथे पर तिलक लगाते हैं जो कि विभिन्न अवसरों के अनुसार अलग-अलग तरह का हो सकता है। अंग्रेजी के अक्षर आकार का तिलक विष्णु से जबकि तीन क्षैतिज रेखाओं के तिलक को शिव से जोडक़र देखा जाता है।
श्रीयंत्र- इसे श्री चक्र के नाम से भी जाना जाता है। यह आपस में गुंथे हुए नौ त्रिभुजों से बनी आकृति होती है। इसमें से चार उध्र्वमुखी (ऊपर की ओर) त्रिभुज पुरुष पक्ष या शिव को जबकि अधोमुखी (नीचे की ओर) त्रिभुज नारी पक्ष या शक्ति को प्रदर्शित करते हैं।
रुद्राक्ष- रुद्राक्ष हिंदू धर्म में काफी अहमियत रखता है। दरअसल रुद्राक्ष एक बीज है जिसके वृक्ष दक्षिणपूर्व एशिया, नेपाल और हिमालय की तराई में पाए जाते हैं। इसे भगवान शिव से जोडक़र देखा जाता है। यह शब्द रुद्र और अक्ष से मिलकर बना है।
त्रिपुण्ड्र- त्रिपुण्ड्र को हिंदू धर्म की त्रिदेव अवधारण से जोडक़र देखा जाता है। यह भस्म (राख) से बनी तीन क्षैतिज रेखाओं और एक बिंदु से बनी आकृति होती है। तीन क्षैतिज रेखाओं द्वारा तीन दैवीय शक्तियों सृजक, पालक और संहारक को प्रदर्शित करता है। भस्म शुद्धता, और अहं के विनाश, वैराग्य और कर्म को प्रदर्शित करता है। वहीं बिंदु हमारे भीतर आध्यात्मिक दर्शन की उत्पत्ति को बताता है।
कमल- कमल का फूल सृजन को प्रदर्शित करता है। इसे विष्णु, ब्रह्मा और लक्ष्मी से जोडक़र देखा जाता है।
हवन कुंड- हवन कुंड को देवों को भेंट समर्पित करने का माध्यम माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हवन के धुएं से हमारी भेंट देवताओं को प्राप्त हो जाती है।
गोपद्म- गोपद्म एक तरह की विशेष आकृति है, जिसे शुद्धता, मातृत्व और अहिंसा के प्रतीक स्वरूप पेश किया जाता है।
षटकोण- षटकोण दो त्रिभुजों से मिलकर बनी आकृति है। उर्ध्वमुखी त्रिभुज शिव, पुरुष या अग्नि को जबकि अधोमुखी त्रिभुज शक्ति, नारी या जल को प्रदर्शित करता है। इनके संयोग से शांताकुमार का जन्म होता है जिन्हें अंक 6 से प्रदर्शित किया जाता है।
दक्कन शैली
दक्कन, यह एक प्रमुख भारतीय चित्रकला शैली हैं । इस शैली का प्रधान केन्द्र बीजापुर था किन्तु इसका विस्तार गोलकुण्डा तथा अहमदनगर राज्यों में भी था ।
रागमाला के चित्रों का चित्रांकन इस शैली में विशेष रूप से किया गया । इस शैली के महान संरक्षकों में बीजापुर के अली आदिल शाह तथा उसके उत्तराधिकारी इब्राहिम शाह थे ।
सोते समय शरीर की मांसपेशियां शिथिल होकर फैल जाती हैं। जिससे श्वांस नली संकरी हो जाती है और वायु रुकने लगती है। इसे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया कहा जाता है। सोते समय जब सांस पूरी तरह बंद हो जाती है तो शरीर में आक्सीजन की मात्रा व हृदय की धडक़न भी कम होने लगती है। इससे हृदय रोगियों की मौत तक हो सकती है।
दुनिया में कुछ देशों में शादी के लिए ऐसे-ऐसे कानून हैं, जो हैरान करने वाले हैं। ऐसे ही कुछ देश हैं-
सऊदी अरब- सऊदी अरब में कोई पुरुष पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड या म्यानमार की महिला से शादी नहीं कर सकता।
अमेरिका- कॉलराडो, कैलिफॉर्निया, टेक्सस और मॉन्टाना में अगर कोई एक पार्टनर सेना में है तो उसकी गैरहाजरी में भी शादी हो सकती है। मतलब कोई एक भी मौजूद हो तो शादी हो जाएगी।
जापान- यहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कानूनन प्रपोज कर सकता है।
फ्रांस- यहां इंसान मरने के बाद भी शादी कर सकते हैं। मतलब अगर कोई व्यक्ति मर चुका है और कोई उससे शादी करना चाहता तो फ्रांस में इसकी इजाजत है।
मोनाको- मोनाको में छिप-छिपाकर शादी नहीं की जा सकती। जब तक उसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं होगी, शादी वैध नहीं होगी।
ग्रीस- यूनान में भी शादी का ऐलान जरूरी है, लेकिन इसका तरीका अनोखा है। एक कागज पर दोनों का नाम लिखकर शहर प्रशासन के दरवाजे के दफ्तर पर चिपका दीजिए। 10 दिन तक यह चिपका रहे तो हो गई शादी।
इंग्लैंड ऐंड वेल्स- यहां शादी एक स्थायी इमारत में ही हो सकती है, वह भी किसी एक छत के नीचे। मतलब खुले आसमान के नीचे शादी नहीं की जा सकती।
विटामिन ए आंखों से देखने दे लिये अत्यंत आवश्यक होता है। साथ ही यह बीमारी से बचने के काम आता है। यह विटामिन शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाये रखने में मदद करता है जैसे कि स्किन, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूडा और हड्डी। इस विटामिन की कमी से अंधेरा में कम दिखाई देना, (नाईट ब्लाइंडनेस) जैसी बीमारी हो जाती है। इसके साथ आंखों में आंसू के कमी से आंख सूख जाते हैं, और उसमें घाव भी हो सकता है। बच्चों में विटामिन ए के अभाव में विकास धीरे हो जाता है, जिससे कि उनके कद पर असर कर सकता है। स्किन और बालों में भी सूखापन हो जाता है और उनमें से चमक चली जाता है।
संक्रमित बीमारी होने का संभावना बढ़ जाता है। दूध और दूध से उत्पादित खाद्य पदार्थ, हरी सब्जी, पीली सब्जी (शकरकंद, गाजर), पीले या नारंगी रंग के फल (नारंगी, आम), मीट (लिवर), कोर्नफ्लेक्स या अन्य कृत्रिम खाद्य पदार्थ जिसमें निर्माता द्वारा अतिरिक्त विटामिन ए मिलाया गया हो।
बॉटल ट्री की दुनिया भर में आठ प्रजातियां पार्ई जाती हैं। जिनमें से छह मेडागास्कर, एक अफ्रीका तथा एक ऑस्ट्रेलिया की मूल निवासी हैं। इस वृक्ष की ऊंचाई 5 से 30 मीटर (16 से 98 फीट) तथा तने का व्यास 7 से 11 मीटर (23 से 36 फीट) तक होता है।
दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा बॉटल ट्री है जिसके तने की परीधि 50 मीटर (160 फीट) तथा औसत व्यास 15 मीटर (49 फीट) है।
बॉटल ट्री हजारों सालों तक जीवित रहते हैं। इसकी सभी प्रजातियां शुष्क प्रदेशों में पाई जाती हैं। ये वृक्ष गर्मी की शुष्क ऋतुु के प्रारम्भ में अपने पत्ते गिरा देते हैं। बॉटल ट्री अपने फूले हुए तने में 1 लाख 20 हजार लीटर तक जल जमा रखता है। सूखे के समय ऑस्ट्रेलियाई किसान पेड़ का तना काटकर उसमें जमा पानी अपने पशुओं को पिलाते हैं ताकि वे प्यास से मरे नहीं। इसी से इस बाओबा वृक्ष का बॉटल ट्री नाम पड़ा है। बॉटल ट्री मेडागास्कर का राष्ट्रीय वृक्ष है।
इसका फल अत्यंत पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा नारंगी के फल से अधिक होती है तथा कैल्सियम की मात्रा गाय के दूध से भी अधिक होती है। इसके फल का रस मालावी के लोग बड़े चाव से पीते हैं। इसके पत्तों की सब्जी तो पूरे अफ्रीका में खाई जाती है। नाइजीरिया में इसकी पत्तियों को कूका कहते हैं तथा इससे कूका सूप तैयार होती है।
1. वर्ष 2015 में 7वीं इब्सा शिखर वार्ता की मेजबानी निम्नलिखित में से कौन करेगा?
(अ)ब्राजील (ब)भारत (स)दक्षिण अफ्रीका (द)चीन
2. कौन-सा देश 10 साल की उम्र से बाल मजदूरी को कानूनी मंजूरी देने वाला विश्व में पहला देश बन गया है?
(अ) बोलिविया (ब) ब्राजील (स) पेरू (द) कोलंबिया
3. प्रकाश वर्ष किसके नापने की इकाई है?
(अ) समुद्री दूरी की (ब) आकाशीय पिंडों की दूरी (स) समय की (द) चुंबकीय क्षेत्र की
4. भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट छोड़ा गया था?
(अ) 1972 में (ब) 1974 में (स) 1975 में (द) 1970 में
5. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
(अ) 25 अक्टूबर, 1946 (ब) 25 नवंबर, 1945 (स) 24 अक्टूबर, 1945 (द) इनमें से कोई नहीं
6. स्थल रूपों में परिवर्तन करने वाली गति को क्या कहते हैं?
(अ) विभंजन (ब) विवर्तनिक संचरण (स) आंतरिक संरचण (द) बाह्य संचरण
7. झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है, तो उसका ताप?
(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) न घटना है न बढ़ता है (द) इनमें से कोई नहीं
8. सूर्य का ताप मापा जाता है?
(अ) प्लैटिनम तापमापी द्वारा (ब) गैस तापमापी द्वारा (स) पाइरोमीटर तापमापी द्वारा (द) वाष्पन दाब तापमापी द्वारा
9. दाब बढऩे से किसी द्रव का क्वनांक क्या होगा?
(अ) घटेगा (ब) बढ़ेगा (स) अपरिवर्तित रहेगा (द) कभी घटेगा, कभी बढ़ेगा
10. प्राकृतिक गैस का विश्व में सर्वाधिक भंडार निम्न में से किस देश में विद्यमान है?
(अ)सी.आई.एस. (ब)अर्जेंटीना (स)सऊदी अरब (द)आस्टे्रलिया
11. भारत में शेयर बाजार की सर्वाधिक प्रभावशाली कंपनी है?
(अ) रिलायन्स (ब) टाटा एंड संस (स) इनफोसिस (द) ओ.एन. जी. सी.
12. मुल्ला पेरियार बांध किस राज्य में स्थित है?
(अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश
13. मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई?
(अ) 1969 ई. में (ब) 1971 ई. में (स) 1983 ई. में (द) 1991 ई. में
14. डेसीबल किसे नापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) खून में हीमोग्लोबीन (ब) पेशाब में शक्कर (स) वातावरण में ध्वनि (द) वायु में गण
15. परमाणु के नाभिक में होते हैं?
(अ) प्रोटॉन व न्यूट्रॉन (ब) प्रोटॉन व इलेक्ट्रॉन (स) न्यूट्रॉन व इलेक्ट्रॉन (द) सिर्फ इलेक्ट्रॉन
16. लॉर्ड मैकाले संबंधित है?
(अ) सेना के सुधार से (ब) सती प्रथा की समाप्ति से (स) अंग्रेजी शिक्षा से (द) स्थायी बंदोबस्त से
17. कार्बन डाइऑक्साइड गैस जल से अभिक्रिया करके कौन सा अम्ल बनाती है?
(अ) कार्बोलिक अम्ल (ब) कार्बोनिक अम्ल (स) कार्बोमिक अम्ल (द) सल्फ्यूरस अम्ल
18. हाल ही में मलेशिया का कौन-सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है?
(अ) एमएच-11 (ब) एमएच-17 (स) एमएच-23 (द) एमएच-16
19. ओड़ीसा के किस माओवादी नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है?
(अ) किशन कुमार (ब) रंजीत सिंह (स) राजेश महापात्रा (द) सब्यसाचि पांडा
20. किस अभिनेता का घर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार संग्रहालय बना दिया गया है?
(अ) दिलीप कुमार (ब) मधुबाला (स) जोहरा सहगल (द) सुचित्रा सेन
21. किस देश ने कार्बन कर को हटा दिया है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) जापान (स) अमेरिका (द) कनाडा
22. लौरेस विश्व खेल अकादमी में किस खिलाड़ी को चुना गया है?
(अ) विरेंद्र सहवाग (ब) विराट कोहली (स) सचिन तेंदुलकर (द) राहुल द्रविड़
23. ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
(अ) प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाना (ब) एक शिक्षक वाले विद्यालय में एक और शिक्षक की व्यवस्था करना (स) सभी स्तर पर गणित व विज्ञान की पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठाना (द) उपर्युक्त में सभी
24. उच्च स्तरीय इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस स्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) बेंगलुरु (द) हैदराबाद
25. आग बुझाने में काम आने वाली गैस है?
(अ) क्लोरीन (ब) अमोनिया (स) हाइड्रोजन (द)कार्बन डाइ आक्साइड
26. हैबर विधि द्वारा औद्योगिक पैमाने पर किसका उत्पादन किया जाता है?
(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) नाइट्रिक अम्ल (स) अमोनिया (द) सोडियम कार्बोनेट
27. सडक़ पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि?
(अ) बर्फ सडक़ से सख्त होती है (ब) सडक़ बर्फ से सख्त होती है (स) जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं, तो बर्फ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती (द) बर्फ में सडक़ की अपेक्षा घर्षण कम होता है
28. एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है?
(अ) 37 अंश सेल्सियस (ब) 37 अंश फारेनहाइट (स) 98.4 अंश सेल्सियस (द) 98.4 अंश केल्विन
29. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मेग्नाकार्टा किसे कहा जाता है?
(अ) वुड डिस्पैच, 1854 (ब) मैकाले का विवरण पत्र 1835 (स) 1813 का चार्टर (द) ऑकलैंड का विवरण पत्र, 1939
सही जवाब- 1.(ब)भारत, 2.(अ) बोलिविया, 3.(ब) आकाशीय पिंडों की दूरी, 4.(स) 1975 में, 5.(स) 24 अक्टूबर, 1945, 6.(ब) विवर्तनिक संचरण, 7.(ब) बढ़ जाता है, 8.(स) पाइरोमीटर तापमापी द्वारा, 9.(ब)बढ़ेगा,10.(स)सऊदी अरब, 11.(स)इनफोसिस, 12.(अ)केरल, 13.(द)1991 ई. में, 14.(स)वातावरण में ध्वनि, 15.(अ) प्रोटॉन व न्यूट्रॉन, 16.(स)अंग्रेजी शिक्षा से, 17.(ब) कार्बोनिक अम्ल, 18.(ब) एमएच-17, 19.(द)सब्यसाचि पांडा, 20.(द) सुचित्रा सेन, 21.(अ)ऑस्ट्रेलिया, 22.(द) राहुल द्रविड़, 23.(द) उपर्युक्त में सभी, 24.(द)हैदराबाद, 25.(द)कार्बन डाइ आक्साइड, 26.(स) अमोनिया, 27.(द) बर्फ में सडक़ की अपेक्षा घर्षण कम होता है, 28.(अ) 37 अंश सेल्सियस, 29.(अ) वुड डिस्पैच, 1854 ।
वर्तमान रावपिंडी (पाकिस्तान) में स्थित तक्षशिला प्राचीनकाल में शिक्षा के प्रमुख केन्द्र के रुप में प्रसिद्ध रहा है। बौद्ध साहित्य के अनुसार धनुर्विद्या और वैद्य-शिक्षा के लिए विश्वविख्यात इसी केन्द्र से चन्द्रगुप्त मौर्य ने सैन्य शिक्षा ग्रहण की थी।
इस नगर को जैन धर्म का तीर्थ स्थल भी कहा गया है। पुरातन प्रबंध संग्रह में यहां के 105 जैन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। कौशल के राजा प्रसेनजित, मगध का राजवैद्य जीवक, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ चाणक्य एवं बौद्ध विद्वान वसुबन्धु ने यहीं शिक्षा ग्रहण की थी। चीनी यात्री ह्वïेनसांग के भारत आगमन के समय शिक्षा और व्यापार का यह केन्द्र उजाड़ हो गया था।
मेमोर ऑफ वल्र्ड रजिस्टर
संयुक्त राष्टï्र संघ शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा विश्व के दुर्लभ अभिलेखों, पाण्डुलिपियोंं को विश्व धरोहर के रूप में जिस रजिस्टर में अंकित किया गया है , उसे मेमेरी ऑफ वल्र्ड रजिस्टर का नाम दिया गया है।
मेथी एक वनस्पति है जिसका पौधा 1 फुट से छोटा होता है। इसकी पत्तियां साग बनाने के काम आतीं हैं तथा इसके दाने मसाले के रूप में प्रयुक्त होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत गुणकारी है।
प्रति 100 ग्राम मेथी दाना में पोषक तत्व
आर्द्रता -13.70 ग्राम
प्रोटीन - 26.20ग्राम
वसा - 5.80ग्राम
मिनरल्स - 3.0ग्राम
फाइबर - 7.20ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 44.1ग्राम
एनर्जी - 333.0 किलोकैलरी
कैल्शियम - 160.0मिग्रा.
फास्फोरस - 370.0मिग्रा.
आयरन - 6.50मिग्रा.
मेथी घर-घर में सदियों से अपना स्थान बनाए हुए है। खास तौर पर इसका प्रयोग मसालों में किया जाता है। इसके बीजों में फॉस्फेट, लेसिथिन और न्यूक्लिओ-अलब्यूमिन होने से ये कॉड लिवर ऑयल जैसे पोषक और बल प्रदान करने वाले होते हैं। इसमें फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, नियासिन, थियामिन, कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेथी का प्रयोग स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। मेथी में कैंसर रोधक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका उपयोग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या में फायदेमंद होता है।
भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को सौंप दिए गए और इसे राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 से अधिकार प्राप्त है। सीबीडीटी वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है। एक ओर सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक निविष्टियां प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।
भारत सरकार के पदेन विशेष सचिव , सीबीडीटी का प्रमुख होता है। इसके अलावा, सीबीडीटी के छह सदस्य होते हैं, जो भारत सरकार के पदेन अपर सचिव होते हैं। सीबीडीटी के अध्यक्ष और सदस्यों का चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), भारत की प्रमुख सिविल सर्विस, से की जाती है। ये सदस्य आयकर विभाग के शीर्ष प्रबंधन का गठन करते हैं। सीबीडीटी के समर्थन सदस्यों को आईआरएस और देश के अन्य प्रमुख सिविल सेवाओं से चुना जाता है और इससे संबद्ध कई कार्यालय इसकी सहायता करते हैं।
हिन्दू ग्रंथों में उल्लेख है कि महाभारत युद्ध के पश्चात् महाराजा युधिष्ठिर ने 36 बरसों तक शासन किया। बाद में उनकी 30 पीढिय़ों ने 1770 वर्ष 11 माह 10 दिन तक राज्य किया। हालांकि पांडु पुत्रों में केवल अर्जुन की पीढ़ी ही आगे बढ़ पाई। अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु से राजा परीक्षित हुए और उन्हीं का वंश आगे बढ़ा।
इन पीढिय़ों और उनके शासन काल का उल्लेख इस प्रकार है-
युधिष्ठिर -36 वर्ष शासन, परीक्षित- शासन -60 वर्ष, जनमेजय- 84 वर्ष, अश्वमेध- 82 वर्ष, द्वैतीयरम- 88 वर्ष , क्षत्रमाल- 81 वर्ष, चित्ररथ- 75 वर्ष, दुष्टशैल्य- 75 वर्ष -उग्रसेन- 78 वर्ष, शूरसेन-78 वर्ष,भुवनपति- 69 वर्ष, रणजीत- 65 वर्ष , श्रक्षक- 64 वर्ष, सुखदेव- 62 वर्ष, नरहरिदेव- 51 वर्ष, शुचिरथ- 42 वर्ष, शूरसेन द्वितीय- 58 वर्ष, पर्वतसेन- 55 वर्ष, मेधावी- 52 वष, सोनचीर- 50 वर्ष ,भीमदेव-47 वर्ष,नरहिरदेव द्वितीय-47 वर्ष , पूरनमाल-44 वर्ष, कर्दवी-44 वर्ष,अलामामिक- 50 वर्ष , उदयपाल- 38 वर्ष ,दुवानमल- 40 वष,दामात - 32 वर्ष ,भीमपाल- 58 वर्ष, क्षेमक- 48 वर्ष।
क्षेमक के प्रधानमंत्री विश्व ने क्षेमक का वध करके राज्य को अपने अधिकार में कर लिया और उसकी 14 पीढिय़ों ने 500 वर्ष 3 माह 17 दिन तक राज्य किया।
आईटीआई यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। देश में गत तीन वर्षों (2011-12, 2012-13 और 2013-14) के दौरान स्थापित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की संख्या इस प्रकार है- 647 (सरकारी 27+निजी 620), 897 (सरकारी 27+निजी 870), 406 (सरकारी 04+निजी 402) और चालू वर्ष के दौरान 02.07.2014 तक 251 (सरकारी 02+निजी 249) है।
वामपंथी अतिवाद से प्रभावित 34 जिलों में कौशल विकास योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, लोहरडागा, गुमला, लातेहार और हजारीबाग जिलों में 10 आईटीआई की स्थापना हेतु प्रस्ताव है और 53.26 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई है। असेवित खंडों में आईटीआई की व्यवस्था करने की आवश्यकता के आधार पर सार्वजनिक निजी साझेदारी के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में 1500 आईटीआई खोलने का प्रस्ताव है।
सिंधु साधना, भारत में निर्मित पहला स्वदेश निर्मित अनुसंधान जहाज है जिसका जलावतरण 13 जुलाई 2014 को किया गया सिंधु साधना पोत को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)- राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) द्वारा खरीदा गया था।
सीएसआईआर-एनआईओ सिंधु साधना पोत के माध्यम से देश के विभिन्न दिशाओं में फैले समुद्रों के बारे में अध्ययन एवं इनके पर्यवेक्षण अभियानों को सुदृढ़ करने की योजना बनाई गई है।
सिंधु साधना विभिन्न विषयों में अनुसंधान करने में सक्षम पोत है। तथा यह आकड़ों का संग्रह, ईको साउंडर्स, एकूष्टिक डाप्लर, प्रोफाइलर, स्वायत्त मौसम केन्द्र, वायु गुणवत्ता नियंत्रक और कई अन्य विश्वस्तरीय आधुनिक उपकरण से लैस हैं। सिंधु साधना से शिपिंग, फिशिंग, तेल एवं प्राकृतिक गैस के निष्कर्षण एवं सब-मरीन पाइपलाइन के विकास में सहायता होगी। सिंधु साधना पोत 57 व्यक्तियों को वहन कर सकता है, जिसमें 29 वैज्ञानिक तथा 28 क्रू-सदस्यों हेतु जगह है। यह 13.5 के की गति से लगातार 45 दिनों से समुद्री गश्त लगाने में सक्षम है।
गतिशील स्थापन्न प्रणाली से युक्त, सिंधु साधना को यांत्रिकृत लंगरों, सुदूर-चालित वाहनों एवं स्वतंत्र जल वाहनों की तैनाती हेतु प्रयोग किया जाना है।
1. यूनेस्को ने 21 फरवरी को किसके संघर्ष एवं बलिदान के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया है?
(अ) बांग्लादेशियों के (ब) फ्रांसीसी कनाडा निवासियों के (स) नेपालियों के (द) श्रीलंकाई तमिलों के
2. आठ मार्च को किस रूप में मनाते हैं?
(अ) विश्व पर्यावरण दिवस (ब) विश्व विरासत दिवस (स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (द) युवा दिवस
3. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 24 अप्रैल (ब) 24 जनवरी (स) 24 सितंबर (द) 24 अक्टूबर
4. प्रतिवर्ष उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)1 अप्रैल (ब) 23 अक्टूबर (स) 15 मार्च (द) 5 दिसंबर
5. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि केंद्र सरकार का यह दायित्व होगा कि वह बाह्यï आक्रमण और आंतरिक अशांति में प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करे?
(अ) अनुच्छेद-215 (ब) अनुच्छेद-275 (स)अनुच्छेद- 325 (द)अनुच्छेद-355
6. किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत में दिए हुए राज्य में राष्टï्रपति शासन लगाया जा सकता है?
(अ) अनुच्छेद-365 (ब) अनुच्छेद-356 (स)अनुच्छेद-366 (द) अनुच्छेद-226
7. संविधान के अनुच्छेद 360 में निम्नलिखित में से किसका प्रावधान है?
(अ)जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का (ब) किसी राज्य में राष्टï्रपति शासन लागू करने का (स) वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का (द) उपर्युक्त में से किसी का नहीं
8. संविधान में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा निहित है?
(अ) प्रस्तावना में (ब) मौलिक अधिकारों में (स) चतुर्थ परिशिष्टï में (द) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में
9. गुदई महाराज का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
(अ) वायलिन (ब) संतूर (स) तबला (द) सितार
10. हरिप्रसाद चौरसिया का संबंध किससे है?
(अ) प्रवीण वंशी वादक (ब) प्रवीण सरोद वादक (स) प्रवीण तबला वादक (द) प्रवीण वायलिन वादक
11. प्रसिद्ध केला देवी मेला कहां आयोजित होता है?
(अ) सवाई माधोपुर (ब) धौलपुर (स) करौली (द) हिण्डौन
12. राजस्थान का रूणेजा मेला संतुष्ट समाज के लिए किस प्रकार का योगदान देता है?
(अ) निरंतर ईश्वर स्मरण द्वारा (ब) सांप्रदायिक सद्भाव द्वारा (स) सत्य बोलने के शिक्षण द्वारा (द) पवित्र जीवन द्वारा
13. रासलीला, याओसांग, लाई हरीबा आदि त्योहार किसके हैं?
(अ) असमी लोगों के (ब) करबी लोगों के (स) मणिपुरी लोगों के (द) बोडो लोगों के
14. चपचार कूट त्योहार मनाया जाता है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश में (ब) असम में (स) मिजोरम में (द) सिक्किम में
15. निम्रलिखित में से किन स्थानों पर डीजल इंजन बनाये जाते हैं?
(अ)चितरंजन (ब) जमशेदपुर (स) वाराणसी (द) पेराम्बूर
16. गोदियां अधोलिखित किन स्थानों पर स्थापित हैं?
(अ) कोचीन (ब) विशाखापट्टनम् (स) मजगांव (द)इनमें सभी स्थानों पर
17. निम्रलिखित में से कौन सा लघु उद्योग है?
(अ) रस्सी बनाना (ब) फर्नीचर (स) लोहा-इस्पात (द) भारी उद्योग
18. एक पदार्थ में अशुद्धि मिलाने से उसकी प्रत्यास्थता?
(अ) घटती है (ब)अपरिवर्तित रहती है (स)बढ़ती है (द) बढ़ भी सकती है व घट भी सकती है
19. प्रोटीन के मूलभूत विल्डिंग ब्लॉक होते है?
(अ) न्यूक्लियोटाइड्स (ब)डाईपैप्टाइड्स (स)अमीनो अम्ल (द) मोनोसैकेराइडस
20. रुद्रप्रयाग निम्नलिखित में से किन नदियों के संगम पर स्थित है?
(अ) अलगनंदा-भागीरथी (ब) अलकनंदा- मंदाकिनी (स)भागीरथी-भीलंगना (द) भागीरथी- मंदाकिनी
21. राजस्थान की खेतड़ी परियोजना निम्नलिखित में से किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) जस्ता (ब) स्टील (स) तांबा (द) एल्यूमीनियम
22. संगमरमर की चट्टानों से संबंधित है?
(अ) सिंगरौली (ब) भिलाई (स) भेड़ाघाट (द) बैलाडीला
23. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप
24. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी
25. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12मील (ब) 24 मील (स) 11 मील (द) 200 मील
26. भारत में नगरीयकरण से क्या प्रभाव पड़ा है?
(अ) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों घटी है (ब) केवल जन्म दर घटी है, मृत्यु दर नहीं (स) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों बढ़ी है (द) जन्म दर एवं मृत्यु दर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है
27. भारतीय राज्यों में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या है?
(अ) असम एवं त्रिपुरा में (ब) केरल एवं तमिलनाडु में (स) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (द) उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में
28. भारतीय जनसंख्या के श्रेष्ठतर जीवन यापन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कदम सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(अ) वनरोपण (ब) खनन कार्य पर रोक (स) वन्य जंतुओं का संरक्षण (द) प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग को कम करना
सही जवाब- 1. (अ) बांग्लादेशियों के, 2.(स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 3.(द) 24 अक्टूबर, 4.(स)15 मार्च, 5.(द)अनुच्छेद-355, 6.(ब)अनुच्छेद-356, 7.(स)वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का, 8.(द) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में, 9.(स)तबला, 10.(अ) प्रवीण वंशी वादक, 11.(स) करौली, 12.(ब) सांप्रदायिक सद्भाव द्वारा, 13.(स) मणिपुरी लोगों के, 14.(स) मिजोरम में, 15.(स) वाराणसी,16. (द)इनमें सभी स्थानों पर,17. (ब)फर्नीचर, 18.(स)बढ़ती है,19. (स)अमीनो अम्ल,20. (ब) अलकनंदा- मंदाकिनी, 21.(स) तांबा, 22.(स) भेड़ाघाट, 23.(ब) जम्बू द्वीप, 24.(ब) ग्रीक, 25.(अ) 12मील, 26.(अ)जन्म दर और मृत्यु दर दोनों घटी है, 27.(स)मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में, 28.(अ)वनरोपण ।
कर्नाटक में चेन्नम्मा नामक दो वीर रानियां हुई हैं। केलाड़ी की चेन्नम्मा ने औरंगजेब से, जबकि कित्त्ूर की चेन्नम्मा ने अंग्रेजों से संघर्ष किया था।
कित्तूर के शासक मल्लसर्ज की रुद्रम्मा तथा चेन्नम्मा नामक दो रानियां थीं। काकतीय राजवंश की कन्या चेन्नम्मा को बचपन से ही वीरतापूर्ण कार्य करने में आनंद आता था। वह पुरुष वेश में शिकार करने जाती थी। ऐसे ही एक प्रसंग में मल्लसर्ज की उससे भेंट हुई। उसने चेन्नम्मा की वीरता से प्रभावित होकर उसे अपनी दूसरी पत्नी बना लिया। कित्तूर पर एक ओर टीपू सुल्तान तो दूसरी ओर अंग्रेज नजरें गड़ाये थे। दुर्भाग्यवश चेन्नम्मा के पुत्र शिव बसवराज और फिर कुछ समय बाद पति का भी देहांत हो गया। ऐसे में बड़ी रानी के पुत्र शिवरुद्र सर्ज ने शासन संभाला; पर वह पिता की भांति वीर तथा कुशल शासक नहीं था। स्वार्थी दरबारियों की सलाह पर उसने मराठों और अंग्रेजों के संघर्ष में अंग्रेजों का साथ दिया।
अंग्रेजों ने जीतने के बाद संधि के अनुसार कित्तूर को भी अपने अधीन कर लिया। कुछ समय बाद बीमारी से राजा शिवरुद्र सर्ज का देहांत हो गया। चेन्नम्मा ने शिवरुद्र के दत्तक पुत्र गुरुलिंग मल्लसर्ज को युवराज बना दिया। पर अंग्रेजों ने इस व्यवस्था को नहीं माना तथा राज्य की देखभाल के लिए धारवाड़ के कलैक्टर थैकरे को अपना राजनीतिक दूत बनाकर वहां बैठा दिया। कित्तूर राज्य के दोनों प्रमुख दीवान मल्लप्पा शेट्टी तथा वेंकटराव भी रानी से नाराज थे। वे अंदर ही अंदर अंग्रेजों से मिले थे।
थैकरे ने रानी को संदेश भेजा कि वह सारे अधिकार तुरंत मल्लप्पा शेट्टी को सौंप दे। रानी ने यह आदेश ठुकरा दिया। वे समझ गईं कि अब देश और धर्म की रक्षा के लिए लडऩे-मरने का समय आ गया है। 23 अक्तूबर, 1824 को अंग्रेज सेना ने थैकरे के नेतृत्व में किले को घेर लिया। रानी ने वीर वेश धारण कर अपनी सेना के साथ विरोधियों को मुंहतोड़ उत्तर दिया। थैकरे वहीं मारा गया और उसकी सेना भाग खड़ी हुई। कई अंग्रेज सैनिक तथा अधिकारी पकड़े गये, जिन्हें रानी ने बाद में छोड़ दिया; पर देशद्रोही दीवान मल्लप्पा शेट्टी तथा वेंकटराव को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
स्वाधीनता की आग अब कित्तूर के आसपास भी फैलने लगी थी। अत: अंग्रेजों ने मुंबई तथा मद्रास से कुमुक मंगाकर फिर धावा बोला। उन्हें इस बार भी मुंह की खानी पड़ी; पर तीसरे युद्ध में उन्होंने एक किलेदार शिव बासप्पा को अपने साथ मिला लिया। उसने बारूद में सूखा गोबर मिलवा दिया तथा किले के कई भेद शत्रुओं को दे दिए। अत: रानी को पराजित होना पड़ा। अंग्रेजों ने गुरु सिद्दप्पा को फांसी पर चढ़ाकर रानी को धारवाड़ की जेल में बंद कर दिया। देशभक्त जनता ने रानी को मुक्त कराने का प्रयास किया; पर वे असफल रहे। पांच वर्ष के कठोर कारावास के बाद 21 फरवरी, 1929 को धारवाड़ की जेल में ही वीर रानी चेन्नम्मा का देहांत हुआ।
रानी ने 23 अक्तूबर को अंग्रेजों को ललकारा था। उनकी याद में इस दिन को दक्षिण भारत में ‘महिला दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। 86 लाख की आबादी के साथ वियतनाम दुनिया में 13 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
21 जुलाई सन 1954 ईसवी को फ्रांस और वियतनाम के मध्य जेनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए इस समझौते ने चीन और भारत में फ्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया। मई सन 1954 में वियतनाम में फ्रांस के सुदृढ़ दुर्ग दिएन फ़ो पर वियतनामी सेना का अधिकार हो जाने के बाद यह समझौता हुआ किंतु जेनेवा कॉन्फ्रेन्स में जिसमें फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, चीन, सोवियत संघ और वियतनाम के नेता उपस्थित थे, जब समझौता हुआ तो इसमें वर्ष 1956 तक वियतनाम के अस्थायी विभाजन की बात भी अमरीका के दबाव के चलते शामिल कर दी गई।
इस समझौते में कहा गया था कि वियतनाम से विदेशी सेनाएं निकल जाएंगी किंतु अमरीका ने उल्टे वियतनाम की जनता से लडऩे के लिए अपनी सेनाएं क्षेत्र में भेजीं और उत्तरी व दक्षिणी वियतनाम के विलय के मार्ग में बाधाएं खड़ी कर दीं। वर्षों तक फ्रांसीसी साम्राज्यवाद के विरुद्ध लडऩे वाले वियतनामी जियाले इसके बाद अमरीकी वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्षरत रहे। उन्होंने दो दशकों के संघर्ष के बाद अमरीका को पराजित कर दिया और वियतनाम के दोनों भाग 1975 में एक बार फिर आपस में मिल गए।
मान्यता है कि सारी सृष्टि के विनाश के पश्चात भी शेष नाग बचे रहते हैं, इसीलिए इनका नाम शेष हैं। सर्पाकार होने से इनके नाम से नाग विशेषण जुड़ा हुआ है। शेषनाग स्वर्ण पर्वत पर रहते हैं। शेष नाग के हज़ार मस्तक हैं। वे नील वस्त्र धारण करते हैं तथा समस्त देवी-देवताओं से पूजित हैं। उस पर्वत पर तीन शाखाओं वाला सोने का एक ताल वृक्ष है जो महाप्रभु की ध्वजा का काम करता है।
रात्रि के समय आकाश में जो वक्राकृति आकाशगंगा दिखाई पड़ती है और जो क्रमश: दिशा परिवर्तन करती रहती है, यह निखिल ब्रह्मांडों को अपने में समेटे हुए हैं। उसकी अनेक शाखाएं दिखाई पड़ती हैं। वह सर्पाकृति होती है। इसी को शेषनाग कहा गया है। पुराणों तथा काव्यों में शेष का वर्ण श्वेत कहा गया है। आकाशगंगा श्वेत होती ही है। यहां ऊॅं की आकृति में विश्व ब्रह्मांड को घेरती है। ऊँ को ब्रह्म कहा गया है। वही शेषनाग है।
शेषनाग का उल्लेख विभिन्न पुराणों में मिलता है। कालिका पुराण में कहा गया है कि प्रलयकाल आने पर जब सारी सृष्टि नष्ट हो जाती है तब भगवान विष्णु अपनी प्रिया लक्ष्मी के साथ इनके ऊपर शयन करते हैं और उनके ऊपर ये अपनी फणों की छाया किए रहते हैं। इनका पूर्ण फण कमल को ढंके रहता है, उत्तर का फण भगवान के शिराभाग का और दक्षिण फण चरणों का आच्छादन किए रहता है। प्रतीची का फण भगवान विष्णु के लिए व्यंजन का कार्य करता है। इनके ईशान कोण का फण शंख, चक्र, नंद, खड्ग, गरुड़ और युग तूणीर धारण करते हैं तथा आग्नेय कोण के फण गदा, पद्म आदि धारण करते हैं।
पुराणों में इन्हें सहस्रशीर्ष या सौ फणवाला कहा गया है। इनके एक फण पर सारी वसुंधरा यानी पृथ्वी स्थित है। लक्ष्मण और बलराम इनके अवतार कहे गए हैं। इनका कही अंत नहीं है इसीलिए इन्हें अनंत भी कहा गया है।
एरामला पर्वत माला
एरामला पर्वत श्रृंखला, पश्चिमी आंध्र प्रदेश राज्य का हिस्सा है। ये पहाडिय़ां दक्कन के पठार पर स्थित है और लगभग 54 से लेकर 50.5 करोड़ वर्ष पूर्व कैंब्रियन काल की स्लेटी पत्थरों तथा स्फटिक (क्वार्टजाइट) चट्टïानों से बनी हैं।
इस श्रृंखला में बीच-बीच में अपेक्षाकृत बाद के काल के लावा से बनी चट्टïानें भी हैं। इन पहाडिय़ों का रूझान पूर्वोत्तर से दक्षिण-पश्चिम की तरफ है तथा इन्हें कुंदेरू नदी की सहायक नदियां देशांशीय पहाडिय़ों और घाटियों के रूप में विभाजित करती हैं।
ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट स्तन कैंसर की बीमारी का पता लगाने की एक नई तकनीक है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट से स्तन कैंसर के आरंभिक चरण में कैंसर का पता चल जाएगा।
ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट में स्तन की रसोली के ऊतक का एक छोटा सा नमूना इस्तेमाल किया जाता है। इसमें स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन के एक समूह का अध्ययन किया जाता है। यह टेस्ट बिना किसी चीर-फाड़ के किया जाता है। इस टेस्ट से संबंधित रिपोर्ट दिसंबर 2011 के तीसरे सप्ताह में जारी की गई।
ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट न सिर्फ स्तन कैंसर के आरंभिक चरण में कैंसर का पता लगाने में सक्षम है बल्कि यह निर्धारित करने में भी मदद कर सकता है कि स्तन कैंसर के फिर से होने की कितनी आशंका है। इसकी मदद से यह निर्धारित किया जा सकता है कि क्या कैंसर के विकसित होने की आशंका है और किस तरह उसका उपचार किया जा सकता है।
दुनिया भर में हर सेकंड आठ टन प्लास्टिक बनता है। हर साल कम से कम 60 लाख टन प्लास्टिक कूड़ा समुद्र में पहुंच रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि महासागर भी बुरी तरह इस कचरे से भर गए हैं। अगर आप समुद्र के किनारे टहलने जाएं तो आपको प्लास्टिक की थैलियां और कचरा देखने को मिल जाएगा। प्लास्टिक के कूड़े का केवल 15 फीसदी ही सतह पर रहता है, बाकी सारा कचरा तल पर जमा हो जाता है। समुद्र को सबसे ज्यादा गंदा करने का श्रेय जाता है कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को। लोग सागर तट पर घूमने जाते हैं और साफ सफाई की परवाह किए बिना कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को कहीं भी फेंक आते हैं।
पानी में तैरता प्लास्टिक समुद्री जीवों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। मछलियां प्लास्टिक की थैलियों में फंस जाती हैं और अपनी जान गंवा बैठती हैं। बतख और पानी में रहने वाले अन्य परिंदे प्लास्टिक की चीजों को खाने का सामान समझ लेते हैं। ये प्लास्टिक उनके पेट में जमा हो जाता है और उनकी जान ले लेता है। प्लास्टिक केवल जानवरों और परिंदों के लिए खतरा नहीं है, यह हमारी खाद्य श्रृंखला में भी शामिल हो चुका है। मछलियों के जरिए यह हमारे शरीर तक पहुंच जाता है, जिस से हमारी सेहत पर असर पड़ रहा है। प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। बच्चों के डायपर गलने में 450 साल ले लेते हैं।
1. वर्ष 2016 में उत्तरी इंग्लैंड में 41 वर्षीय ब्रिटिश महिला सांसद ‘जो कोक्स’ की जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई। वह किस पार्टी की नेता थी?
(अ) ब्रिटेन कांग्रेस (ब) लेबर पार्टी (स)लिबरल डेमोक्रेट (द) कन्जेर्वेटिव पार्टी
2. जून 2016 के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी 71वें वार्षिक सत्र के अध्यक्ष बने पीटर थॉमसन किस देश के है?
(अ) इंडोनेशिया (ब)इंग्लैंड (स) फ ीजी (द) साइप्रस
3. निजी बीमा कंपनियों मैक्स लाइफ और मैक्स फाइनैंशियल का निम्नलिखित में से किसमें विलय किये जाने की घोषणा की गयी?
(अ) रिलायंस बीमा (ब) एचडीएफ सी स्टैंडर्ड लाइफ (स)मैक्स बूपा (द) एलआईसी
4. आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने 18 जून 2016 को की गई घोषणा के अनुसार वे दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे, वे कौन से क्रम के गवर्नर हैं?
(अ)23 वें (ब) 20 वें (स)25 वें (द) 21 वें
5. प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी टाइगर अनातोली कार्पोव का संबंध किस देश से है?
(अ)रूस (ब) बेलरूम (स)हंगरी (द) पोलैण्ड
6. भू क्षरण किसे कहते हैं?
(अ) भूमि वनस्पति रहित हो जाने को (ब) भूमि के अनुपजाऊ हो जाने को (स) भूमि पर मिट्टी के अपने स्थान से हट जाने को (द) रेगिस्तान के बढ़ जाने को
7. भूमि संरक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक संस्था केंद्रीय भूमि संरक्षण मंडल का गठन किया गया था?
(अ) सन् 1953 में (ब) सन् 1960 में (स) सन् 1950 में (द) सन् 1956 में
8. पुलिस द्वारा अति तीव्र गति से चल रही गाडिय़ों को पकडऩे वाला यंत्र निम्नलिखित में से किस एक पर आधारित है?
(अ) डॉप्लर प्रभाव (ब) केर प्रभाव (स) टामसन प्रभाव (द)
9. निम्नलिखित में से किसने चलचित्र प्रक्षेपित का आविष्कार किया?
(अ) अलेक्जेण्डर ग्राह्म बेल (ब) बेन्जामिन फे्रंकलिन (स) जे.एल. बेयर्ड (द) थॉमस एडीसन
10. निम्नलिखित में से किस एक पदार्थ का उपयोग रंगाई तथा चर्म उद्योग में रंगबंधक के रूप में किया जाता है?
(अ) मैग्नीशियम ऑक्साइड (ब) मैग्नीशियम कार्बोनेट (स) मैग्नीशियम क्लोराइड (द) मैग्नीशियम सल्फेट
11. निम्नलिखित में से किस एक पेट्रोलियम शोधन संयंत्र उत्पाद का क्वथनांक न्यूनतम है?
(अ) कैरोसीन (ब) डीजल (स) पेट्रोल (द) स्नेहन तेल
12. निम्नलिखित में से कौन सा हिमवारित ग्रह है?
(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) पृथ्वी
13. एक खगोलीय इकाई किसके बीच की दूरी है?
(अ) पृथ्वी और सूर्य के बीच की(ब) पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की (स) बृहस्पति और सूर्य के बीच की (द) प्लूटो और सूर्य के बीच की
14. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़े के समूह को कहा जाता है?
(अ) उल्का (ब) धूमकेतु (स) उल्कापिंड (द) क्षुद्रग्रह
15. कम समय में पकने वाली तथा दो प्रमुख फसलों के बीच उगाई जाने वाली फसल क्या कहलाती है?
(अ)कैच क्रॉप (ब)कैश क्रॉप(स)इंटर क्रॉप (द)कम्पेनियन क्रॉप
16. निम्नलिखित में विसंगत फसल बताइए?
(अ) सरसों (ब) चना (स) मूंग (द) लोबिया
17. निम्नलिखित तिलहनी फसलों में सर्वाधिक तेल की मात्रा लगभग 45 प्रतिशत पाई जाती है?
(अ) सोयाबीन (ब) मूंगफली (स) तिल (द) राई-सरसों
18. निम्नलिखित में वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था, जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था?
(अ) कनिष्क (ब) अशोक (स) बिम्बिसार (द) हर्षवर्धन
19. काली मिट्टी किस फसल की खेती के लिए सर्वाधिक उपयोगी होता है?
(अ) गेहूं (ब) कपास (स) चावल (द) जूट
20. निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है?
(अ) काली मिट्टी (ब) मखरली मिट्टी (स) लाल मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी
21. निम्नलिखित में से कौन सा तापक तत्व विद्युत प्रेस में प्रयुक्त होता है?
(अ) तांबे का तार (ब) नाइक्रोम का तार (स) सीसे का तार (द) लोहे का तार
22. राजस्थान स्थित डेगाना किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चूना पत्थर (ब) संगमरमर (स) प्लेटिनम (द) टंगस्टन
23. कंटूर रेखा किस प्रकार के स्थानों को जोडऩे वाली रेखा है?
(अ) समान तापमान वाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द) समान ऊंचाई वाले
24. मसालों और औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दालचीनी पेड़ के किस हिस्से से एकत्र की जाती है?
(अ) पत्ते (ब) तना (स) छाल (द) जड़
25. मुक्केबाजी की स्पर्धा में कितने-कितने मिनट के तीन चक्र (राउंड) होते हैं?
(अ)2-2 मिनट(ब) 3-3 मिनट (स)4-4 मिनट (द) 5-5 मिनट
26. प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो (ब्लैक पर्ल) का संबंध किस देश से है?
(अ)बेल्जियम (ब) ब्राजील (स)पुर्तगाल (द) अर्जेण्टीना
27. ब्लैक होल अंतरिक्ष में एक पिण्ड है, जो किसी प्रकार के विकिरण को बाहर नहीं आने देता। इस गुण का कारण है इसका?
(अ) बहुत छोटा आकार (ब) बहुत बड़ा आकार (स) बहुत उच्च घनत्व (द) बहुत अल्प घनत्व
28. पृथ्वी तल पर किसी वस्तु का पलायन वेग निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है?
(अ) उस स्थान की ऊंचाई पर, जहां से वस्तु प्रक्षेपित की गई है (ब) वस्तु के द्रव्यमान पर (स) प्रक्षेपण की दिशा पर (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब-1.(ब) लेबर पार्टी, 2.(स)फ ीजी, 3.(ब) एचडीएफ सी स्टैंडर्ड लाइफ , 4.(अ)23 वें, 5.(अ)रूस, 6.(स) भूमि पर मिट्टी के अपने स्थान से हट जाने को, 7.(अ) सन् 1953 में, 8.(अ) डॉप्लर प्रभाव, 9.(स) जे.एल. बेयर्ड, 10.(द) मैग्नीशियम सल्फेट, 11.(स) पेट्रोल, 12.(स)बृहस्पति, 13.(अ)पृथ्वी और सूर्य के बीच की, 14.(द) क्षुद्रग्रह, 15.(अ) कैच क्रॉप,16.(अ) सरसों,17.(ब) मूंगफली, 18.(द) हर्षवर्धन, 19.(ब) कपास, 20.(अ)काली मिट्टी, 21.(ब) नाइक्रोम का तार, 22.(द) टंगस्टन, 23.(द) समान ऊंचाई वाले, 24.(ब) तना, 25.(ब)3-3 मिनट, 26.(ब) ब्राजील, 27.(स) बहुत उच्च घनत्व, 28.(अ) उस स्थान की ऊंचाई पर, जहां से वस्तु प्रक्षेपित की गई है।
दुनिया भर के कई देशों में टिनेटस के मरीजों को संख्या लगातार बढ़ रही हैं। आम तौर पर बुढ़ापे में सामने आने वाली यह बीमारी अब किशोरों में भी नजर आने लगी है। टिनेटस कान और श्रवण क्षमता से जुड़ी बीमारी है। बिना किसी बाहरी आवाज के भी टिनेटस के रोगियों को कान में हमेशा सीटी जैसी या फिर हिस्स.. की आवाज सुनाई पड़ती है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक हेडफोन पर तेज आवाज में संगीत सुनने से कान पर बुरा असर पड़ता है। कान की नाजुक कॉकलियर कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। ये कोशिकाएं ध्वनि में मौजूद अग-अलग आवृत्ति के कंपनों को दर्ज करती है, लेकिन आवाज बहुत तेज हो और देर तक रहे तो ध्वनि कंपन इन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। कभी कभार तेज आवाज सुनने से होने वाला नुकसान कान झेल लेता है, लेकिन हेडफोन पर हर वक्त तेज संगीत सुनने से कॉकलियर कोशिकाएं हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त हो सकती हैं. पहले टिनेटस होगा और फिर पूरी तरह बहरापन। डॉक्टरों के मुताबिक अगर किशोरावस्था से लेकर 20-25 साल की उम्र तक खूब तेज संगीत सुना जाए तो स्थायी बहरेपन के खतरे से सामना हो सकता है। हर वक्त कान में हेडफोन या ईयरफोन लगाए रखने वाले किशोर तकरीबन हर देश में मिल जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक आम तौर पर कान में समस्या नहीं होती है, लेकिन टिनेटस हो गया तो समझिये कि आपकी दुनिया ध्वनिहीन हो जाएगी।
रोम की आग इतिहास का वो स्याह पन्ना है जिसमें तबाही का भयानक मंजर छिपा है। साल 64 में 19 जुलाई को रोम के कारोबारी इलाके से शुरू हुई इस आग ने बहुत जल्द ही पूरे रोम को अपनी आगोश में ले लिया।
रोम के 14 में से 10 जिलों में छह दिन तक यह आग धधकती रही। तीन जिले तो पूरी तरह तबाह हो गए और बाकियों को भी बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। यह आग लगाई गई या हादसा थी यह आज तक पता नहीं चल सका है। इतिहासकारों में इस पर विवाद है कि यह आग तब रोम के शासक रहे नीरो ने लगवाई थी या किसी और ने या फिर यह महज एक हादसा था।
कुछ इतिहासकार तो कहते हैं कि नीरो ने नशे में धुत्त दो लोगों को आग लगाने के लिए भेजा और बाद में जलते शहर को अपने महल से देख कर गीत गाता रहा। हालांकि आधुनिक इतिहासकार इससे सहमत नहीं हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि उस वक्त नीरो शहर में था ही नहीं और जैसे ही उसने आग की खबर सुनी वह रोम आया और राहत के काम शुरू करवाए। नीरो ने लोगों को शरण देने के लिए अपने महल का दरवाजा भी खोल दिया। रोम की यह आग सबसे बड़ी जरूर थी, लेकिन अकेली नहीं इसके बाद विटेलियस और टाइटस के शासन काल में भी आग लगी थी।
जैसा कि नाम से ही जाहिर है एक्सटेंडेड वॉरंटी एक स्टैंडर्ड वॉरंटी के कवरेज पीरियड का विस्तार है। मान लीजिए आपने एक फ्रिज खरीदा। फ्रिज पर आपको एक साल की स्टैंडर्ड वॉरंटी ऑफर की गई। अब दुकानदार आपसे कह सकता है कि अगर आप इतने पैसे और दे दें तो आपकी यह वॉरंटी दो साल की हो जाएगी। अब यह जो एक्स्ट्रा पैसे खर्च करके आपने एक और साल की वॉरंटी ली है, इसे ही एक्सटेंडेड वॉरंटी कहा जाता है। इसे सर्विस कॉन्ट्रैक्ट या सर्विस अग्रीमेंट के नाम से भी जाना जाता है। एक्सटेंडेड वॉरंटी आमतौर पर दो तरह की होती है। एक वह जो किसी प्रॉडक्ट के निर्माता द्वारा ऑफर की जाती है और दूसरी वह जो किसी थर्ड पार्टी द्वारा दी जाती है। दोनों ही स्थितियों में ग्राहकों को एक्सटेंडेड वॉरंटी लेने के लिए अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ती है।
कई बार इस बात को लेकर भी कन्फ्यूजन होता है कि क्या एक्स्टेंडेड वॉरंटी और बीमा एक ही चीज है? ऐसा कतई नहीं है। दोनों भले ही एक जैसे नजर आते हैं, लेकिन हैं अलग। उदाहरण के तौर पर ड्राइविंग की वजह से घिसकर किसी कार का रेडियेटर खराब हो जाए, तो एक्सटेंडेड वॉरंटी उसे कवर करेगी। यहां बीमा कोई काम नहीं आएगा, लेकिन अगर कार का एक्सिडेंट हो जाता है तो उसे बीमा से ठीक कराया जा सकता है। यहां एक्सटेंडेड वॉरंटी बेकार है।
एक्सटेंडेड वॉरंटी उन कस्टमर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है जो किसी चीज को जरूरत से ज्यादा या उसके ऐवरेज यूज से ज्यादा इस्तेमाल करने में यकीन रखते हैं। इन स्थितियों में उस वस्तु के वियर ऐंड टेअर की संभावना बढ़ जाती है और उसके पार्ट्स खराब होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। एक्सटेंडेड वॉरंटी का एक अहम फायदा यह है कि किसी वस्तु के किसी कीमती पार्ट (जैसे किसी कार का गियर बॉक्स या इंजन) के खराब होने की दशा में वह उसे सुरक्षा देती है। हकीकत यह भी है कि हर जगह और हर सामान के साथ एक्सटेंडेड वॉरंटी की जरूरत नहीं होती।
मर्सेडीज-बेंज ने अपनी फ्यूचर बस को आखिरकार सडक़ पर दौड़ा कर भी दिखा दिया। मर्सेडीज ने अपनी यह बस पश्चिमी यूरोपीय देश नीदरलैंड्स की राजधानी ऐम्सटर्डम की सडक़ पर दौड़ाई। मर्सेडीज की यह बस ऐम्सटर्डम की सडक़ों पर लगभग 20 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में कामयाब रही। अपनी इस यात्रा के दौरान बस ने टनल्स पार कीं, खुद ही ब्रेक भी लगाई और ट्रैफिक नियमों का पालन किया।
मर्सेडीज के मुताबिक उनकी यह बस सिटीपायलट नाम की टेक्नॉलजी से लैस है। यह एक ऑटोनॉमस बस है और इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का फ्यूचर कहा जा रहा है। मर्सेडीज की यह बस 12135 एमएम लंबी, 2550 एमएम चौड़ी और 3120 एमएम ऊंची है। मर्सेडीज-बेंज फ्यूचर बस में 7.7-लीटर की क्षमता वाला इंजन लगाया गया है। इस इंजन से 299 हॉर्स पावर तक की ताकत पैदा हो सकती है। बस का इंटीरियर भी लाजवाब है। इसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री बाहर के नजारे का भी भरपूर आनंद ले सकें। बस में डिजाइनर सीट्स लगाई गई हैं। साथ ही इसके ग्रैब रेल्स पेड़-सा अहसास देते हैं। इस ऑटोनॉमस बस के संचालन में कैमरा, रेडार, कनेक्टेड डाटा जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। मर्सेडीज की यह फ्यूचर बस यात्रा के दौरान खुद-ब-खुद सुरंगों में भी नैविगेट कर सकती है। इस बस में स्वचालित दरवाजे लगाए गए हैं।
रूपकुण्ड उत्तराखंड में स्थित है और यह अपने रहस्य के लिए जानी जाती है। दरअसल रूपकुण्ड एक हिम झील है जो पिछले कुछ समय तक अपने भयावह रहस्य के लिए जानी जाती थी। कंकाल झील के नाम से मशहूर यह जगह भारी मात्रा में यहां मिलने वाले नरकंकालों के लिए जानी जाती है। यह जगह हिमालय पर लगभग 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और नंदा देवी जाने वाले मार्ग में पड़ती है। इस जगह पर लोगों को जगह-जगह बिखरे हुए नरकंकाल मिलते हैं जिनकी संख्या 200 से भी ज्यादा है। हर साल बर्फ के पिघलने के बाद इन्हें देखा जा सकता है। नंदा देवी शक्तिपीठों में से एक है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस रास्ते होकर गुजरना पड़ता था।
साल 1942 में इन नरकंकालों को सबसे पहले ब्रिटिश फॉरेस्ट गार्ड ने देखा था। नरकंकालों को लेकर कई मान्यताएं और अफवाहें स्थानीय इलाकों में फैली हुईं थीं। मसलन कुछ लोगों का मानना था कि शक्ति पीठ होने के कारण नरबलि दी जाती होगी और यहां शवों को फेंक दिया जाता होगा। एक अन्य मान्यता के मुताबिक यहां सामूहिक रूप से आत्महत्या की गई थी, वहीं यह भी माना जाता था कि नंदा देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ लूट-पाट में लोगों की हत्या की जाती रही होगी। इनमें से अनेक नरकंकाल कद में छोटे इंसानों के हैं लिहाजा एक अन्य मत यह भी था कि ये कंकाल उन जापानी सैनिकों के हैं जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस रास्ते से गुजर रहे थे।
कई सालों तक अफवाहों और किवदंतियों के कायम रहने के बाद आखिरकार वैज्ञानिक शोधों के आधार पर इसके रहस्य से पर्दा उठ ही गया। शोध से पता चला कि ये कंकाल 9 वीं सदी के हैं और मुख्य रूप से स्थानीय लोगों के दो समूहों के हैं। यहां तक कि कुछ नरकंकाल तो एक ही परिवार सूमहों के हैं जिससे साबित होता है कि ये किसी सैनिक के नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के ही हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन लोगों की मौत सिर पर लगी चोटों की वजह से तो हुई लेकिन किसी हथियार की चोट से नहीं। उनका अनुमान है कि ये लोग घातक बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मारे गए। नरकंकालों की खोपडिय़ों पर मिले फ्रैक्चर्स का अध्ययन करने से यह बात सामने आई कि इनके सिर पर क्रिकेट की गेंद जैसे बड़े-बड़े ओले गिरे थे। बमुश्किल 2 मीटर गहरी यह झील आज भी ट्रेकर्स और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
रूपकुंड तक का मार्ग अत्यंत मोहक और प्राकृतिक छटाओं से भरा है। घने जंगल, मखमली घास के चरागाह, फूलों की बहार, झरनों नदी-नालों का शोर, बड़ी-बड़ी गुफाएं, गांव, खेत सर्वत्र एक सम्मोहन पसरा हुआ है। गहरी खामोशी में डूबी चट्टानों के बीहड़ जमघट में भी एक आनन्द छुपा है।
पर्यटन विभाग के सौजन्य से वेदनी बाग़ में हर वर्ष रूपकुंड महोत्सव का आयोजन किया जाता है। वैसे तो सम्पूर्ण उत्तारांचल को प्रकृति ने अपने विपुल भण्डार से अद्भुत सौंदर्य देकर काफ़ी समृद्ध बनाया है जिसका लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश के हजारों पर्यटक हर वर्ष यहां आते हैं।