सामान्य ज्ञान
1. अमेरिका के जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के पहले हिंदू पुजारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) पी. सेवामंगलम (ब) प्रियदर्शी मुखर्जी (स) प्रतिमा धर्म (द) राहुल केशव पटवर्धन
2. रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार-2014 निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में दिया गया है?
(अ) क्वासी क्रिस्टल (ब) नैनोस्कोपी (स) एलईडी (द) जी प्रोटीन
3. ‘वर्थी फाइट्स : ए मेमॉयर ऑफ लीडरशिप इन वार एंड पीस’ के लेखक कौन हैं?
(अ) वी.के. सिंह (ब) नटवर सिंह (स) एलेक्स साल्मंड (द) लियोन पेनेटा एवं जिम न्यूटन
4. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 2 अक्टूबर (ब)7अक्टूबर (स) 9अक्टूबर (द)10अक्टूबर
5. अंग्रेजों द्वारा बंगाल से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएं निम्नलिखित में से क्या थीं?
(अ) नील और शोरा (ब) रेशमी सूती वस्त्र तथा नील (स) रेशमी सूती वस्त्र तथा शोरा (द) नील तथा चीनी
6. सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) अवध का नवाब (ब) हैदराबाद का निजाम (स) पेशवा बाजीराव द्वितीय (द) ट्रावनकोर का राजा
7. रणजीत सिंह किस मिसल से संबंधित थे?
(अ)सुकरचिया (ब) सधावालिया (स) अहलूवालिया (द) रामगढिय़ा
8. भारत में पहली मुद्रण मशीन की स्थापना किसने की?
(अ) पुर्तगालियों ने (ब) अंग्रेजों ने (स) फ्रांसीसियों ने (द) डचों ने
9. इंगलिश तथा लंदन ईस्ट इंडिया कंपनी का विलय कब हुआ था?
(अ) 1715 ई. (ब) 1702 ई. (स) 1685 ई. (द) 1600 ई.
10. किस अंग्रेज को जहांगीर ने 400 जात का मनसब दिया था?
(अ) विलियम फिच (ब) एडवर्ड टेरी (स) सर टॉमस रो (द) कैप्टन हॉकिन्स
11. फ्रांसीसी दक्कन में शक्ति स्थापित करने में असफल रहे, क्योंकि?
(अ) डूप्ले सक्षम सेनापति नहीं था (ब) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी (स) भारतीय लोग फ्रांसीसियों को पसंद नहीं करते थे (द) पाण्डिचेरी सामरिक केंद्र नहीं था
12. किन यूरोपियों ने भारत में प्रथमत: सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए?
(अ) अंग्रेज (ब) फ्रांसीसी (स) पुर्तगाली (द) डच
13. इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी की भारत में प्रथम निर्णायक सैन्य सफलता मानी जाती है?
(अ) बक्सर का युद्ध (ब) प्लासी का युद्ध (स) पानीपत का युद्ध (द) हल्दीघाटी का युद्ध
14. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही है?
(अ) आधुनिक कोच्चि भारत की स्वतंत्रता तक डच उपनिवेश था (ब) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया (स) आधुनिक कोच्चि पहले डच उपनिवेश था, जिस पर बाद में पुर्तगालियों का अधिकार हो गया (द) आधुनिक कोच्चि कभी भी ब्रिटिश उपनिवेशों का भाग नहीं था
15. निम्नलिखित में से कौन सा पृथ्वी के निकटतम है?
(अ) बृहस्पति (ब) मंगल (स) बुध (द) शुक्र
16. सूर्य से धरती तक प्रकाश पहुंचने में लगभग कितना समय लगता है?
(अ) 2 मिनट (ब)4 मिनट (स)8 मिनट (द)16 मिनट
17. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह पृथ्वी की अपेक्षा आकार में छोटा है?
(अ) नेप्च्यून (ब) शुक्र (स) शनि (द) यूरेनस
18. एक पिण्ड का पृथ्वी पर द्रव्यमान 6 किलोग्राम है। अगर इसके द्रव्यमान को चंद्रमा पर मापा जाए, तो कितना होगा?
(अ) लगभग 1 किग्रा (ब) 1 किग्रा से कम (स) 6 किग्रा से कम (द) 6 किग्रा
19. क्षुद्रग्रहीय कटिबंध निम्नलिखित में से किसके बीच है?
(अ) मंगल और बृहस्पति (ब) पृथ्वी और मंगल (स) बृहस्पति और शनि (द) शनि और यूरेनस
20. त्यागराज किस क्षेत्र में प्रसिद्ध हुए?
(अ) संगीत (ब) लेखन (स) चित्रकला (द) नृत्य
21. पंचतंत्र किसकी रचना है?
(अ) प्रेमचंद्र (ब) नारायण भट्टï (स) पं. विष्णु शर्मा (द) नागसेन
22. आग्नेय शैल की शिराओं से प्राप्त होने वाला खनिज कौन सा है?
(अ) लिग्नाइट (ब) कोयला (स) हीरा (द) चूना पत्थर
23. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
(अ) केरल (ब) उड़ीसा (स) मध्यप्रदेश (द) बिहार
24. फलों की खेती को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहा जाता है ?
(अ) सेरीकल्चर (ब) सिल्वी कल्चर (स) हार्टी कल्चर (द) विटी कल्चर
25. रावी नदी पर जो योजना क्रियान्वित की गई है, उसे किस नाम से जाना जाता है?
(अ) टिहरी बांधी योजना कहते हैं (ब) थीन बांध योजना कहते हैं (स) पोंग बांध योजना कहते हैं (द) माही बांध योजना कहते हैं
26. प्रथम विश्वयुद्घ के समय गांधीजी ने सरकार के युद्घ प्रयासों का समर्थन किया?
(अ) क्योंकि वे ब्रिटिश सरकार के प्रति उन दिनों निष्ठïावान थे (ब) उन्हें उम्मीद थी कि युद्घ की समाप्ति के बाद सरकार भारतीयों को स्वराज्य सौंप देगी (स) वे साम्राज्यवादी जर्मनी के प्रभाव को रोकना चाहते थे (द) वे भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखना चाहते थे
सही जवाब- 1.(स) प्रतिमा धर्म, 2.(ब) नैनोस्कोपी, 3.(द) लियोन पेनेटा एवं जिम न्यूटन, 4.(स) 9अक्टूबर, 5.(स) रेशमी सूती वस्त्र तथा शोरा, 6.(ब) हैदराबाद का निजाम, 7.(अ)सुकरचिया, 8.(अ) पुर्तगालियों ने, 9.(ब)1702 ई., 10.(द)कैप्टन हॉकिन्स, 11.(ब)अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी, 12.(स) पुर्तगाली, 13.(अ)बक्सर का युद्ध, 14.(द) आधुनिक कोच्चि कभी भी ब्रिटिश उपनिवेशों का भाग नहीं था, 15.(स) बुध, 16.(स)8 मिनट, 17.(ब) शुक्र, 18.(स) 6 किग्रा से कम, 19.(अ) मंगल और बृहस्पति, 20.(अ)संगीत, 21.(स)पं. विष्णु शर्मा, 22.(स) हीरा, 23.(ब) उड़ीसा, 24.(स)हार्टी कल्चर, 25.(ब) थीन बांध योजना कहते है, 26.(ब)उन्हें उम्मीद थी कि युद्घ की समाप्ति के बाद सरकार भारतीयों को स्वराज्य सौंप देगी।
ओब नदी या ओबी नदी उत्तरी एशिया के पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की सातवी सबसे लम्बी नदी है। येनिसेय नदी और लेना नदी के साथ यह आर्कटिक सागर में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। ओब की खाड़ी दुनिया की सबसे लम्बी एस्चुएरी मानी जाती है (वह क्षेत्र जहां नदी डेल्टा बनाने की बजाए समुद्री ज्वारभाटा के कारण सीधे समुद्र में विलय हो)।
ओब की शुरुआत रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी दक्षिण-पश्चिम में बिया नदी और कतुन नदी के संगम से होती है। यह दोनों ही नदियां अल्ताई पर्वतों में शुरू होती हैं - बिया नदी तेलेत्स्कोये झील से और 700 किमी लम्बी कतुन नदी ब्येलुख़ा पर्वत के ऊपर स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर)) से। ख़ान्ती-मान्स्यिन्स्क शहर के पास इसका विलय इरतिश नदी के साथ होता है, जो स्वयं एक महान नदी है और ओब की सबसे बड़ी उपनदी है। अगर इरतिश नदी की शुरुआत से ओब नदी के आर्कटिक सागर में विलय तक की दूरी को देखा जाए तो ओब-इरतिश की पूरी धारा 5 हजार 410 किलोमीटर लम्बी है। ओब नदी में इरतिश के अलावा और भी नदियां विलय होती हैं, जैसे की तोम नदी, चुलयिम नदी, केत नदी, त्यिम नदी, वाख़ नदी, वासयुगन नदी और सोस्वा नदी। यहां से यह टेढ़ी-मेढ़ी होती हुई उत्तर की ओर चलती है और कारा सागर की ओब खाड़ी में जा मिलती है।
चीन की यांग्त्से नदी और पीली नदी (ह्वांग हो) के बाद ओब-इरतिश नदी एशिया की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। इसका जलसम्भर इलाक़ा भी विशाल है और उसका क्षेत्रफल 29 लाख 90 हजार वर्ग किमी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान और प्राधिकरण
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत स्थापित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान को मानव संसाधन विकास, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, अनुसंधान, प्रलेखन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नीति की वकालत के लिए नोडल राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। 16 अक्टूबर, 2003 को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय केन्द्र से उन्नत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, सभी स्तरों पर रोकथाम और तैयारियों की संस्कृति को विकसित कर और बढ़ावा देकर आपदा के प्रति सहिष्णु भारत निर्मित करने के अपने मिशन को पूरा करने हेतु तेजी से अग्रसर है।
केंद्रीय गृह मंत्री इस संस्थान के अध्यक्ष होते हैं जो 42 सदस्यों का एक सामान्य निकाय है जिनमें प्रख्यात विद्वानों, वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के अलावा भारत सरकार और राज्य सरकारों के विभिन्न नोडल मंत्रालयों और विभागों के सचिव और राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी संगठनों के प्रमुख शामिल होते हैं। इस संस्थान का 16 सदस्यीय शासी निकाय होता है जिसके अध्यक्ष राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होते हैं। कार्यकारी निदेशक इस संस्थान का दिन-प्रतिदिन का प्रशासन संचालित करते हैं।
आपदा प्रबंधन (डीएम) अधिनियम, अन्य बातों के साथ, राष्ट्रीय प्राधिकरण को उसके कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में और सचिवों की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) के अंतर्गत एक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की स्थापना का प्रावधान करता है।
इसका मुख्य कार्य आपदा प्रबंधन पर नीतियों का निर्धारण करना, राष्ट्रीय योजना का अनुमोदन करना और भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा राष्ट्रीय योजना के अनुसार तैयार योजनाओं को मंजूरी देना है। इसके अलावा इसे और भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
12 अक्टूबर से शुरू हुए इंडियन फुटबॉल लीग के पहले संस्करण मेें भारत के युवा फुटबॉलरों को स्टार खिलाडिय़ों के साथ खेलना का मौका मिलेगा। आइए मिलते हैं उन ग्लोबल सुपर स्टार फुटबॉलरों से जो इस टूर्नमेंट का अहम हिस्सा हैं-
1. डेविड जेम्स (इंग्लैंड), मार्की मैनेजर और प्लेयर, केरला ब्लास्टर्स- इस साल मई में 44 साल के डेविड जेम्स को दिवालिया घोषित कर दिया गया था। लेकिन इंग्लैंड के इस पूर्व गोलकीपर का कहना है कि वह आईसीएल पैसो के लिए नहीं जॉइन कर रहे हैं बल्कि वह आईएसएल का एक सफल मैनेजर बनना चाहते हैं।
2. अलेसांद्रो डेल पियरो (इटली), मार्की प्येलर, दिल्ली डाइनामोज- डेल पियरो का दो दशक लंबा शानदार कॅरिअर रहा है। अपने कॅरिअर में उन्होंने लगभग सभी टूर्नमेंट जीते। अब देखना ये है कि पियरो आईसीएल में भी अपना जादू चला पाएंगे या नहीं।
3. लुइस गार्सिया (स्पेन) मार्की प्लेयर, एटलेटिको डि कोलकाता- इस 36 साल के खिलाड़ी ने अपने बेहतरीन कॅरिअर में बार्सीलोना, लिवरपूल और एटलेटिको डि मैड्रिड जैसी टॉप की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
4. डेविड ट्रैजगुएट (फ्रांस), मार्की प्लेयर, एफसी पुणे सिटी- यह फ्रेंच खिलाड़ी दुनिया के टॉप स्ट्राइकर में से एक रहा है और उन्होंने अपने कॅरिअर में 300 से ज्यादा गोल दागे हैं।
5. जोन केपडिविला (स्पेन)मार्की प्लेयर, नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड एफसी- जोन उस स्पेन की टीम का हिस्सा रहे हैं जो 2008 का यूरो कप और 2010 का वल्र्ड कप जीतने तक अपराजित रही थी। 400 से ज्यादा मैच खेलने वाले केपडिविला आईसीएल से फुटबॉल में वापसी कर रहे हैं।
6. रॉबर्ट पियर्स (फ्रांस), मार्की प्लेयर, एफसी गोवा- रॉबर्ट वल्र्ड कप और यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2002 से 2006 तक उस आर्सेनल की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं जिसने 3 एफए कप और दो ईपीएल चैंपियनशिप जीती थी।
7. फ्रेडरिक यूनबर्ग (स्वीडन), मार्की प्लेयर, मुंबई सिटी एफसी- पियर्स की तरह ही यूनबर्ग भी आर्सेनल की उस टीम का हिस्सा थे जो 49 मैचों में अपराजित रही थी। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी आर्सेनल की फर्स्ट टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहा है और पूरी तरह फिट है।
8. मार्को माटेराजी (इटली), मार्की मैनेजर, चेन्नाइन एफसी- माटेराजी वही खिलाड़ी हंै जिन्हें 2006 के फीफा वल्र्ड कप फाइनल में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी ने हेडबट (सिर से प्रहार) किया था।
9. जिको (ब्राजील), कोच, एफसी गोवा- यह लेजंडरी ब्राजीली फुटबॉलर पहले जापान और इराक को कोचिंग दे चुके हैं। वह अब आईएसएल में कोच के रूप में अपनी छाप छोडऩा चाहते हैं।
10. माइकल चोपड़ा (इंग्लैंड), स्ट्राइकर, केरला ब्लास्टर्स- यह 31 वर्षीय स्ट्राइकर भारत में फुटबॉल के विकास में योगदान देना चाहता है। वह इंग्लिश क्लब न्यू कासल और इंग्लैंड की अंडर-21 की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह भारत की नैशनल फुटबॉल टीम के लिए खेलने के भी इच्छुक है और अपने करियर को चमकाना चाहते हैं।
11. निकोलस अनेलका (फ्रांस), स्ट्राइकर, मु्ंबई एफसी- यह 35 वर्षीय फ्रेंच फुटबॉलर एक बड़ा स्टार खिलाड़ी रहा है। मुंबई एफसी अनेलका के कॅरिअर का 12वां क्लब होगा।
तैमिर प्रायद्वीप, साइबेरिया में एक प्रायद्वीप है, जो यूरेशिया और एशिया की मुख्य भूमि के उत्तरी भागों की रचना करता है। यह रूस के क्रस्नोयास्र्क क्राय में कारा सागर की येनिसी खाड़ी और लाप्टेव सागर की खटांगा खाड़ी के बीच स्थित है।
तैमिर झील और बिरांगा पर्वत, इस विशाल तैमिर प्रायद्वीप पर स्थित हैं। यूरेशियाई महाद्वीप का सबसे उत्तरी सिरा चेल्युस्किन अंतरीप, तैमिर प्रायद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित है।
कुम्भलगढ़ का दुर्ग राजस्थान ही नहीं भारत के सभी दुर्गों में विशिष्ठ स्थान रखता है। उदयपुर से 70 किमी दूर समुद्र तल से 1,087 मीटर ऊँचा और 30 किमी व्यास में फैला यह दुर्ग मेवाड़ के महाराणा कुम्भा की सूझबूझ और प्रतिभा का अनुपम स्मारक है। इस दुर्ग का निर्माण सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्र संप्रति के बनाये दुर्ग के अवशेषों पर 1443 से शुरू होकर 15 वर्षों बाद 1458 में पूरा हुआ था। दुर्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर महाराणा कुम्भा ने सिक्के डलवाये जिन पर दुर्ग और उसका नाम अंकित था। वास्तुशास्त्र के नियमानुसार बने इस दुर्ग में प्रवेश द्वार, प्राचीर, जलाशय, बाहर जाने के लिए संकटकालीन द्वार, महल, मंदिर, आवासीय इमारतें, यज्ञ वेदी, स्तम्भ, छत्रियां आदि बने है।
यह किला राजस्थान के राजसमन्द जिले में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने कराया था। इस किले को अजेयगढ़ कहा जाता था क्योंकि इस किले पर विजय प्राप्त करना दुष्कर कार्य था। इसके चारों ओर एक बड़ी दीवार बनी हुई है जो चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। यह दुर्ग कई घाटियों व पहाडिय़ों को मिला कर बनाया गया है जिससे यह प्राकृतिक सुरक्षात्मक आधार पाकर अजेय रहा। इस दुर्ग में ऊंचे स्थानों पर महल, मंदिर व आवासीय इमारते बनाईं गर्इं और समतल भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया गया। वहीं ढलान वाले भागों का उपयोग जलाशयों के लिए कर इस दुर्ग को यथासंभव स्वाबलंबी बनाया गया। इस दुर्ग के भीतर एक और गढ़ है जिसे कटारगढ़ के नाम से जाना जाता है। यह गढ़ सात विशाल द्वारों व सुद्रढ़ प्राचीरों से सुरक्षित है। इस गढ़ के शीर्ष भाग में बादल महल है औक कुम्भा महल सबसे ऊपर है।
महाराणा प्रताप की जन्म स्थली कुम्भलगढ़ एक तरह से मेवाड़ की संकटकालीन राजधानी रहा है। महाराणा कुम्भा से लेकर महाराणा राज सिंह के समय तक मेवाड़ पर हुए आक्रमणों के समय राजपरिवार इसी दुर्ग में रहा। यहीं पर पृथ्वीराज और महाराणा सांगा का बचपन बीता था। महाराणा उदय सिंह को भी पन्ना धाय ने इसी दुर्ग में छिपा कर पालन पोषण किया था। हल्दी घाटी के युद्ध में हार के बाद महाराणा प्रताप भी काफी समय तक इसी दुर्ग में रहे।
1. विश्व में सबसे ज्यादा अनार किस देश में पैदा होता है?
(अ) अमेरिका (ब) जापान (स) अफगानिस्तान (द)भारत
2. भारतीय महिला बैंक के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(अ) इसमें सिर्फ महिला ग्राहक होगी (ब) विश्व में पहली बार भारत में ऐसा बैंक खुला है (स)इसमें सिर्फ महिला ग्राहक होगी एवं विश्व में पहली बार भारत में ऐसा बैंक खुला है (द)इनमें से कोई नहीं
3. भारत में अधिकांश कागज कारखाने पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित होने का कारण क्या है?
(अ) कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में प्राप्ति (ब) कोलकाता की विशाल जनसंख्या द्वारा देश के सबसे बड़े कागज बाजार की उपलब्धता (स) रानीगंज एवं झरिया से शक्ति के साधन के रूप में कोयले की प्राप्ति (द) उपर्युक्त सभी
4. डॉक्टरों द्वारा एनस्थीसिया के रूप में प्रयोग की जाने वाली हास्य गैस कौन सी है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) नाइट्रोजन ऑक्साइड (स) नाइट्रस ऑक्साइड (द) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
5. अमोनिया में उपस्थित होता है?
(अ) नाइट्रोजन व हाइड्रोजन (ब) हाइड्रोजन व ऑक्सीजन (स) सल्फर व क्लोरीन (द) नाइट्रोजन व सल्फर
6. स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था?
(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में (ब) भारतीय माल के उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए (स) जालियांवाला बाग में भारतीयों की हत्या के विरोध में (द) भारत में एक उत्तरदायी सरकार बना सकने में ब्रिटिश सरकार की असफलता के कारण
7. दामोदर नदी कहां से निकलती है?
(अ) तिब्बत से (ब) छोटा नागपुर पठार से (स) नैनीताल के पास से (द) सोमेश्वर पहाड़ी से
8. यद्यपि भारत का केवल दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंध में स्थित है, तथापि संपूर्ण भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है, इसका कारण है?
(अ) भारत मानसून के प्रभाव के अंतर्गत आता है (ब) भारत के उत्तर भाग की स्थिति महाद्वीपीय है (स) देश के मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है (द) ऊंची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती हैं
9. भारत में शरदकालीन वर्षा का क्षेत्र कौन सा है?
(अ) तमिलनाडु-कर्नाटक (ब) पंजाब-राजस्थान (स) पंजाब-तमिलनाडु (द) उड़ीसा-कर्नाटक
10. आइस हॉकी (लेक्रॉस) किस देश का राष्ट्रीय खेल है?
(अ) कनाडा (ब) स्कॉटलैंड (स) डेनमार्क (द) स्वीडन
11. किसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है?
(अ) 60 मिनट (ब) 70 मिनट (स) 90 मिनट (द) 120 मिनट
12. गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलत: किया गया था?
(अ) डच द्वारा (ब) अंग्रेजों द्वारा (स) फ्रांसीसियों द्वारा (द) पुर्तगालियों द्वारा
13. भारत तक समुद्री मार्ग की खोज की गई थी?
(अ) डचों द्वारा (ब) अंग्रेजों द्वारा (स) पुर्तगालियों द्वारा (द) फ्रांसीसियों द्वारा
14. एशिया की पहली भूमिगत जल विद्युत परियोजना भारत के निम्नलिखित राज्यों में किसमें स्थित है?
(अ) जम्मू और कश्मीर (ब) हिमाचल प्रदेश (स) अरुणाचल प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश
15. भारत में विद्युत आपूर्ति सबसे पहले कहां शुरू हुई?
(अ) कोलकाता (ब) दार्जिलिंग (स) मुंबई (द) चेन्नई
16. ओबरा शहर प्रसिद्ध है?
(अ) तेलशोधक कारखाने के लिए (ब) थर्मल पावर प्लांट के लिए (स) स्टील उद्योग के लिए (द) एल्युमीनियम प्लांट के लिए
17. वि_ल स्वामी का मंदिर किस देवता को समर्पित मंदिर है?
(अ) वि_ल के रूप में विष्णु को (ब) वि_ल के रूप में शिव को (स) वि_ल के रूप में गणेश को (द) वि_ल के रूप में कार्तिकेय को
18. पुर्तगाली व्यापारिक कंपनी के भारत आगमन का सर्वप्रमुख उद्देश्य था?
(अ) काली मिर्च व अन्य मसालों के व्यापार पर एकाधिकार प्रापत करना (ब) धर्मांतरण करना (स) राज्य स्थापित करना (द) इनमें से कोई नहीं
19. वर्ष 1925 ई. में मद्रास में आत्म सम्मान आंदोलन चलाने वाले ई.वी. रामास्वामी नायकर का लोकप्रिय नाम है?
(अ) पेरियार (महान आत्मा)(ब) नानू आसन (स) अन्ना (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत का चंडीगढ़ वास्तुकला के लिहाज से पाकिस्तान के किस शहर से काफी कुछ मिलता है?
(अ)इस्लामाबाद (ब)लाहौर (स) पंजाब (द) कराची
21. भारत और चीन की सीमा रेखा कहलाती है?
(अ) मैकमोहन रेखा (ब) डूरण्ड रेखा (स) लाल रेखा (द) रेडक्लिफ रेखा
22. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण किसने किया?
(अ) लॉर्ड माउंटबेटन (ब) सर कौरिल रेडक्लिफ (स) सर स्टेफोर्ड रेडक्लिफ (द) लॉरिस
23. भारत की सबसे लंबी नदी, कौन सी है जिसका उद्गम तथा मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है?
(अ) गंगा (ब) गोदावरी (स) ब्रह्मपुत्र (द) नर्मदा
24. कावेरी नदी किस स्थान में जाकर गिरती है?
(अ) बंगाल की खाड़ी में (ब) अरब सागर में (स) पाक जलडमरूमध्य में (द) खंभात की खाड़ी में
25. सिगरेट के धुएं का मुख्य प्रदूषक कौन सा है?
(अ) कार्बन मोनो ऑक्साइड और डाइआक्सिन (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड और निकोटीन (स) कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन (द) डाइऑक्सिन और बेंजीन
सही जवाब-1.(द)भारत, 2.(द) इनमें से कोई नहीं, 3.(द) उपर्युक्त सभी, 4.(स) नाइट्रस ऑक्साइड, 5.(अ) नाइट्रोजन व हाइड्रोजन, 6.(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में, 7.(ब) छोटा नागपुर पठार से, 8.(द) ऊंची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती हैं, 9.(अ)तमिलनाडु-कर्नाटक, 10.(अ) कनाडा, 11.(स) 90 मिनट,12.(द) पुर्तगालियों द्वारा, 13.(स) पुर्तगालियों द्वारा, 14.(अ)जम्मू और कश्मीर, 15.(ब) दार्जिलिंग, 16.(अ) तेलशोधक कारखाने के लिए,17.(अ) वि_ल के रूप में विष्णु को, 18.(अ)काली मिर्च व अन्य मसालों के व्यापार पर एकाधिकार प्रापत करना, 19.(अ) पेरियार (महान आत्मा), 20.(अ)इस्लामाबाद, 21.(अ)मैकमोहन रेखा, 22.(ब)सर कौरिल रेडक्लिफ, 23.(ब) गोदावरी, 24.(अ) बंगाल की खाड़ी में, 25.(स) कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन।
वर्ष 1884 में तय किया गया था कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है। ग्रीनविच मीन टाइम का मतलब था रॉयल ऑब्जर्वेटरी लंदन का मीन सोलर टाइम। इसे बाद में वैश्विक स्तर पर मानक समय माना गया। वैसे तो यह कॉर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम यूटीसी जैसा ही है, लेकिन जीएमटी को अधिकतर ब्रिटिश संस्थाएं इस्तेमाल करतीं थी। इसे आज भी ब्रिटेन सहित कई कॉमनवेल्थ देशों में इस्तेमाल किया जाता है जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। 1 जनवरी 1972 में यूटीसी के इस्तेमाल के बाद से खगोलविज्ञानियों ने ग्रीनविच मीन टाइम का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
जिस तरह से चार साल में एक बार एक दिन जोड़ दिया जाता है, उसी तरह कभी-कभी एक सेकंड जोडऩे की जरूरत भी पड़ती है। लीप ईयर की ही तरह इसे लीप सेकंड कहा जाता है।
धरती 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करती है। इसी को एक दिन कहा जाता है, यानि 86 हजार 400 सेकंड। लेकिन अगर इस समय को सटीक रूप से नापा जाए तो दरअसल यह 86,400.002 सेकंड के बराबर है। हर दिन ये 0.002 सेकंड जमा होते रहते हैं और एक साल में करीब 2 मिली सेकंड जुड़ जाते हैं। इस तरह से करीब तीन साल में एक पूरा सेकंड बन जाता है। हालांकि यह इतना छोटा वक्त है कि कई बार इसे पूरा होने में काफी लंबा वक्त लगता है।
वैज्ञानिकों के लिए समस्या यह है कि यह एक सेकंड पूरा कब होगा, इसका पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। इसकी वजह यह है कि धरती के परिक्रमण की गति धीमी होती जा रही है।ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। 1972 से ही वैज्ञानिक एक एक सेकंड जोड़ते रहे हैं। इस बार इतिहास में 26वीं बार घडिय़ों के साथ फेर बदल किया जाएगा। पिछली बार 30 जून 2012 में एक सेकंड जोड़ा गया था। घडिय़ों को रोकने का काम या तो 31 दिसंबर को किया जाता है या 30 जून को। रात को बारह बजने से ठीक पहले ऐसा किया जाएगा, यानि 23.59.59 के बाद 00.00.00 नहीं, बल्कि 23.59.60 देखने को मिलेगा। वर्ष 2012 में जब लीप सेकंड जोड़ा गया तो मोजिला, लिंक्डइन और स्टंबल अपोन जैसी कई साइटें क्रैश हो गईं क्योंकि उनके सॉफ्टवेयर इस बदलाव के लिए तैयार नहीं थे। फ्रांस स्थित इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन सर्विस लीप सेकंड को जोडऩे का काम करेगी। जिस तरह से गर्मियों और सर्दियों में पश्चिमी देशों में घडिय़ां एक घंटा आगे और पीछे कर दी जाती हैं, उसी तरह दुनिया भर की घडिय़ों में यह बदलाव होगा।
अंकोल (Tlebid Alu Retis )¥औषधीय गुणों वाला एक प्रकार का पेड़ है। अंकोल के छोटे तथा बड़े दोनों प्रकार के वृक्ष पाए जाते हैं जो आमतौर पर जंगलों में सूखे एवं ऊंचे भूमि में उत्पन्न होते हैं। यह हिमालय की तराई, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, राजस्थान, दक्षिण भारत एवं बर्मा में पाया जाता है।
विभिन्न भाषाओं में नाम -अंग्रेजी - टिलिबाईड आलु रिटिस, संस्कृत-अंकोल, अंकोट, दीर्घ कील, हिंदी- अंकोल, ढेरा, गुजराती- अंकोल, मराठी -अंकोल, बंगाली- आंकोड़, बाघ आंकड़ा, तेलगू- अंकोलमु।
यह चिकना, गर्म, कषैला, दस्तावर, आमशूल, सूजन, कफ पित्त, रुधिर विकार, सांप तथा चूहे के विष का नाश करता है। इसका फल शीतल, स्वादिष्ट, कफनाशक, पौष्टिक, बलवर्धक, वात, पित्त, जलन, टी.बी. तथा रक्त विकार का नाशक है। अंकोल का अधिक मात्रा में प्रयोग हानिकारक है।
सौंफ (aniseed,fennel seed,fennel,saumph) जीरा की तरह दिखने वाला मसाला होता है। जीरा दिखने में थोड़ा काला होता है किन्तु सौंफ हरा दिखता है। सौंफ खाने में मीठा लगता है। भोजन के पश्चात माउथ फ्रैशनर के तौर सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भोजन पचाने की अच्छी क्षमता होती है इसलिए सौंफ का रस निकालकर उससे कई एन्जाइम भी बनाये जाते हैं।
विभिन्न भाषाओं में सौंफ को अलग - अलग नाम से जाना जाता है। इसे संस्कृत भाषा में शतपुष्प कहते हैं, बांग्ला भाषा में सौंफ को मीठा जीरा एवं मुहुरी कहा जाता है, उडिय़ा में इसे सोप तथा तमिल में शोम्बु बोला जाता है, गुजराती में इसे सोवा एवं अनिसी के नाम से जाना जाता है, पंजाबी में सौंफ को बड़ी सौंफ बोलते हैं।
सौंफ का प्रयोग सब्जी में मसाले के तौर पर किया जाता है। मसाले के तौर पर सौंफ का इस्तेमाल अचार में भी होता है। कढ़ी एवं सूप में भी लोग सौंफ का प्रयोग करते हैं। खाने में छोंका लगाने में भी सौंफ काम आता है। नमकीन चीजों के साथ ही साथ मीठी चीजों में भी उनका स्वाद बढ़ाने के लिए सौंफ मिलाया जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी के मौसम में ठंडई बनाते समय उसमें सौंफ भी डालते हैं। सौंफ से इत्र का भी निर्माण होता है।
चिकित्सा में सौंफ में कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने की क्षमता होती है इसलिए भोजन के पश्चात सौंफ खाने की सलाह चिकित्सक भी देते हैं। भोजन के पश्चात सौंफ खाने से हाजमा भी दुरूस्त रहता है। बदहजमी होने पर सौंफ को पानी में उबालकर गुना पानी पीने से गैस एवं बदहजमी की परेशानी दूर हो जाती है।
हथेलियों एवं तलवों में जलन की शिकायत होने पर सौंफ और मिसरी मिलाकर खाने से जलन कम होती है। यूनानी चिकित्सा पद्धति में सौंफ को काफी महत्व दिया गया है। माना जाता है कि गर्भवती स्त्री खाना खाने के बाद दो चम्मच सौंफ नियमित खाएं तो उनकी संतान गोरी होगी। सौंफ खाने से श्वांसों में ताजगी बनी रहती है। यह मस्तिष्क को ठंडक प्रदान करता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
हमारे शरीर के सही तरीके से काम करने में कार्बोहाइड्रेट, पानी, फैट और प्रोटीन के अलावा विटामिंस का सबसे अहम रोल है। खासकर 11 एसेंशियल विटामिंस का । इनमें विटामिन ए, बी 1, बी 2, नियासिन, बी 6, फॉलिक एसिड, बी 12, सी, डी, ई और पैंथोथेनिक एसिड शामिल हैं।
विटामिन ए हमारे विजन, बोंस और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। जबकि विटामिन बी 1 कार्बोहाईड्रेट को एनर्जी में परिवर्तित करता है, ताकि शरीर और मस्तिष्क सही आकार में रहें। विटामिन बी 2 का बाल, त्वचा और नाखूनों के विकास में खास रोल होता है। जबकि नियासिन हेल्दी नर्वस सिस्टम और सेक्स हॉर्मोंस के प्रॉडक्शन के लिए जिम्मेदार है। वहीं, विटामिन बी 6 दांतों और गम्स को स्वस्थ बनाए रखता है और स्किन इन्फ्लेमेशन को कम करता है।
फॉलिक एसिड प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में खास तौर पर फायदेमंद होता है और स्वस्थ बच्चे के विकास में काम आता है। दूसरी ओर, वॉटर सॉल्यूबल विटामिन बी 12 ब्लड सेल डिवेलपमेंट और नॉर्मल नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी होता है। विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है, जो कई बीमारियों से लड़ता है। जबकि विटामिन डी बचपन में स्वस्थ और मजबूत हड्डी और दांत बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। विटामिन ई की खासियत यह है कि यह बॉडी को बैड हार्ट कंडिशंस से दूर रखता है। वहीं पैंथोथेनिक एसिड स्ट्रेस को कम करता है और एनर्जी लेवल को मेंटेन रखता है।
तुर्काना झील, जिसे पहले रुडोल्फ़ झील बुलाया जाता था, महान अफ्रीकी झीलों में से एक है। यह कुछ-कुछ खारे पानी की झील घनफल (वोल्यूम) के हिसाब से कैस्पियन सागर, इसिक-कुल और वान झील के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी खारी झील है। अरल सागर इस से कभी बड़ा हुआ करता था लेकिन अधिकतर सूख जाने के कारण अब इस से छोटा है। तुर्काना एक रेगिस्तान-जैसे क्षेत्र में स्थित है और विश्व की सबसे बड़ी स्थाई रेगिस्तानी झील भी है। इसका अधिकतर भाग कीनिया में है लेकिन सुदूर उत्तरी छोर इथियोपिया में पड़ता है।
इस झील के बीच के केन्द्रीय द्वीप पर एक जीवित ज्वालामुखी है जिस से गैस और धुंआ हमेशा रिसता रहता है। झील के दक्षिणी और पूर्वी तट पत्थरीले हैं जबकी उत्तरी और पश्चिमी तटों पर रेतीले मैदान और रेत के टीले हैं। धूप में आसपास की धरती जल्द ही गरम हो जाती है जबकि पानी धीरे-धीरे ही गरम होता है। ज़मीन और पानी में तापमान अंतर से यहां तेज़ हवाएं चलती हैं और कभी-कभी अचानक आंधियां भी आ जाती हैं। मैदानी तटों पर मगरमच्छ और पत्थरीले किनारों पर सांप और बिच्छू मिलते हैं। पर्यटकों को यहां कभी-भी बिना स्थानीय मार्गदर्शकों के अकेले न जाने की सलाह दी जाती है।
तुर्काना के आसपास के इलाक़े में प्राचीन मानवों के कई जीवाश्म (फ़ॉसिल) मिले हैं और कई विद्वानों के अनुसार मानव जाति का जन्म यहीं हुआ था।
1. केंद्र सरकार ने हाल ही में मुद्रा लोन शुरू किया है। यह किस कार्य के लिए दिया जा रहा है?
(अ) व्यापार के लिए (ब) घर निर्माण के लिए (स) उच्च शिक्षा के लिए (द) विदेश में पढ़ाई के लिए
2. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 अक्टूबर 2015 को किस देश की यात्रा पर गए?
(अ)फलस्तीन और जॉर्डन (ब) अफगानिस्तान, फलस्तीन और जॉर्डन (स) आयरलैंड, फ्रांस और न्यूयार्क (द) इनमें से कोई नहीं
3. ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब के बीच जब प्लासी का युद्ध हुआ था, उस समय मुगल सम्राट कौन था?
(अ)अहमद शाह (ब) अजीजुद्दीन आलमगीर-द्वितीय (स)मोहम्मद शाह (द) शाह आलम-द्वितीय
4. सन् 1739 ई. में जब नादिरशाह ने आक्रमण किया, मुगल साम्राज्य का शासक कौन था?
(अ) मोहम्मद शाह रंगीला (ब) शाह आलम (स) फर्रूखसियार (द) बहादुरशाह प्रथम
5. नादिरशाह ने निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
(अ) बहादुरशाह (ब) अहमद शाह (स) मोहम्मद शाह (द)शाह आलम द्वितीय
6. राष्ट्रीय आंदोलन में उग्रवाद के उदय का कारण क्या था?
(अ) सरकार नरमदलीयों की नहीं सुनती थी (ब) ब्रिटिशों द्वारा दमन (स) बंगाल-विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं
7. हिंदू धर्म के सिद्धांतों में इसका समावेश नहीं है?
(अ)कर्मफल (ब) पुनर्जन्म (स) अवतारवाद (द) वर्गवाद
8. आर्किऑप्टेरिक्स किसके बीच की योजक घड़ी है?
(अ)सरीसृपों एवं स्तनियों की (ब) उभयचर तथा रेप्टाइल्स की (स) सरीसृप एवं पक्षियों की (द) पक्षी तथा स्तनियों की
9. मुद्रा स्फीति का कारण है?
(अ)मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि (ब)उत्पादन में वृद्धि (स)उत्पादन में कमी (द) मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि और उत्पादन में कमी
10. भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने में सबसे बड़ी कठिनाई क्या है?
(अ) बचतों की न्यूनता (ब) मुद्रा स्फीति (स) अल्प रोजगार (द) अमौद्रिक उपभोग
11. जवाहर रोजगार योजना का आरंभ कब हुआ?
(अ) छठी योजना में (ब) पांचवीं योजना में (स) सातवीं योजना में (द) आठवीं योजना में
12. वायुमंडलीय दबाव किस कारण उत्पन्न होता है?
(अ)सूर्य किरणों के कारण (ब)पृथ्वी की परिभ्रमण के कारण (स)पृथ्वी की गुरूत्वाकर्षण के कारण (द)इनमें से कोई नहीं
13. रॉकी पर्वत श्रेणी की पूर्व ढालों पर उतरने वाली हवा को संयुक्त राज्य अमेरिका में क्या कहा जाता है?
(अ) सिरोको (ब) शिनूक (स) खमसिन (द) हरिकेन
14. जल के जलवाष्प में परिवर्तित होने की क्रिया निम्न में से क्या कहलाती है?
(अ) अवक्षेपण (ब) संघनन (स) संतृप्तीकरण (द) वाष्पीकरण
15. लाइकेन में कवक और शैवाल के मध्य सहजीवी संबंध क्या कहलाता है?
(अ) हेलोटिज्म (ब) पारासिटिज्म (स) सेपरोटिज्म (द) इनमें से कोई नहीं
16. पेड़ों की छालों पर उगने वाले लाइकेन को क्या कहा जाता है?
(अ) कार्टिकोल्स (ब) सेक्सीकोल (स) सेक्सटिलिस (द) परमेलिया
17. जापान में लोग किस लाइकेन को सब्जी के रूप में खाते हैं?
(अ) परमेलिया (ब) रोसेला (स) इंडोकार्पन (द) क्लेडोनिया
18. मिरगी की औषधि किस लाइकेन से प्राप्त होती है?
(अ) लेकोनेरा (ब) रोसेला (स) लोबेरिया (द) परमेलिया
19. वाटर शेड और ड्राइलैंड कृषि का विकास भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के निम्नलिखित में से किस बिंदु का एक भाग है?
(अ)किसान मित्र (ब) खाद्य सुरक्षा (स) गरीबी हटाओ (द) जनशक्ति
20. किसी समुदाय के स्वास्थ्य का सबसे अधिक संवेदनशील संकेतक निम्न में से कौन सा है?
(अ)जन्म-दर (ब)शिशु मृत्यु-दर (स)मृत्यु-दर (द)मातृ मृत्यु-दर
21. जन्म क्षमता निम्नलिखित में से किस बात पर निर्भर करती है?
(अ) स्त्रियों की विवाह की आयु पर (ब) जनन क्षमता की अवधि पर (स) परिवार में वृद्धि की गति पर (द) उपरोक्त सभी पर
22. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता है, क्योंकि?
(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है (ब) उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी (स) उसका अपना लिखित संविधान है (द) उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
23. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द सेक्युलर का अर्थ क्या होता है?
(अ) सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता (ब) एकेश्वरवाद (स) बहुदेववाद (द) सभी धर्मों की अस्वीकृति
24. पृथ्वी के अंतर्जात बलों का स्रोत निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुकाव (ब) भूकंपीय तरंगें (स) भूतापीय ऊर्जा की विद्यमानता (द) इनमें से कोई नहीं
25. निम्न में से कौन सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?
(अ) नील नदी (ब) कांगो नदी (स) अमेजन नदी (द) नाइजर नदी
26. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा की स्थिति निम्नलिखित में से किसके निकटतम है?
(अ) शून्य अंश अक्षांश (ब) शून्य अंश देशांतर (स) 90 अंश पूर्वी एवं पश्चिमी देशांतर (द) 180 अंश पूर्वी एवं पश्चिमी देशांतर
सही जवाब- 1.(अ)किसी भी तरह का व्यापार, 2.(ब) अफगानिस्तान, फलस्तीन और जॉर्डन, 3.(द) शाह आलम-द्वितीय, 4.(अ) मोहम्मद शाह रंगीला, 5.(स)मोहम्मद शाह, 6.(स) बंगाल-विभाजन, 7.(द) वर्गवाद, 8.(स)सरीसृप एवं पक्षियों की, 9.(द) मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि और उत्पादन में कमी, 10.(द) अमौद्रिक उपभोग, 11.(द)आठवीं योजना में, 12.(ब)पृथ्वी की परिभ्रमण के कारण, 13.(ब)शिनूक, 14.(द)वाष्पीकरण, 15.(अ)हेलोटिज्म, 16.(अ) कार्टिकोल्स, 17.(स) इंडोकार्पन, 18.(द)परमेलिया, 19.(अ) किसान मित्र, 20.(द) मातृ मृत्यु-दर, 21.(द) उपरोक्त सभी पर, 22.(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है, 23.(अ) सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, 24.(स) भूतापीय ऊर्जा की विद्यमानता, 25.(ब)कांगो नदी, 26.(द) 180 अंश पूर्वी एवं पश्चिमी देशांतर।
मुम्बई के निकट कार्ले चैत्यगृह 1900 वर्ष पूर्व खोदकर बनाया गया था। यह चैत्यगृह दोनों तरफ़ सीधी रेखा में बने स्तम्भों के लिए प्रसिद्ध है।
इस विशाल चैत्यगृह में तीन विहार भी हैं। इसमें आगे का भाग दो मंजिला है, और नीचे के हिस्से में तीन दरवाजे हैं। ऊपर एक बरामदा है, जिसमें एक विशाल चैत्य गवाक्ष है।
इस चैत्यगृह की लम्बाई 38.25 मीटर, चौड़ाई 15.10 मीटर तथा ऊंचाई 14.50 मीटर है। चैत्यगृह के अन्दर एवं बाहर कई अभिलेख अंकित है। इसी आधार पर इसके निर्माण का समय प्रथम शताब्दी ई. का प्रारम्भिक चरण माना जाता है।
चैत्य गृह, जिन्हें प्राय: गुहा मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है। बौद्ध धर्म में बुद्ध की मूर्ति के निर्माण का विधान न होने से बुद्ध के प्रतीक के रूप में स्तूप पूजे जाते थे। पूजार्थक स्तूप को सम्भवत: चैत्य कहा जाता था। चैत्य गृह ध्यान, वन्दना आदि के लिए प्रयोग होता था। चैत्य गृहों के समीप ही भिक्षु-भिक्षुणियों के निवास के लिए विहार का भी निर्माण होता था। चैत्यों के अन्दर बने छोटे स्तूपों को दागोब कहा जाता था।
12 अक्टूबर 1928 के दिन पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए आयरन लंग नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया। आठ साल की बच्ची का श्वसन तंत्र पोलियो या इन्फैंटाइल पैरालिसिस के कारण काम करना बंद कर चुका था। सांस नहीं लेने के कारण वह मरने की हालत में पहुंच गई थी। उस दौरान आयरन लंग रेस्पिरेटर का पहली बार क्लीनिकल प्रयोग किया गया। एक मिनट के अंदर उस बच्ची की जान बची और मशीन मशहूर हो गई।
ड्रिंकर रेस्पिटेर के नाम से मशहूर इस मशीन को फिलिप ड्रिंकर और लुइस अगासिज ने बनाया था। मशीन इलेक्ट्रिक मोटर से चलती थी और उसमें वैक्यूम क्लीनर वाले दो एयर पंप लगे हुए थे। एयर पंप से चौकोन, एयर टाइट मेटल बॉक्स के जरिए हवा फेंफड़ों से निकाली और उसमें डाली जा सकती है। इसे निगेटिव प्रेशर वेंटिलेटर कहा जा सकता है। इसे तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी बीमारी के कारण सांस नहीं आ सके।
लाक्षागृह
लाक्षागृह का वर्णन महाभारत में आता है। यह लाख का बना एक भवन था जिसे दुर्योधन ने पांडवों के विरुद्ध एक षड्यंत्र के तहत उनके ठहरने के लिए बनाया था। इसे लाख से इसलिए बनाया गया था ताकि पांडव जब इस घर में रहने आएं तो चुपके से इसमें आग लगा कर उन्हें मारा जा सके। यह वार्णावत (वर्तमान बरनावा) नामक स्थान में बनाया गया था। पर पांडवों को यह बात पता चल गई थी। वे सकुशल इस भवन से बच निकले थे।
लाक्षागृह के भस्म होने का समाचार जब हस्तिनापुर पहुंचा तो पाण्डवों को मरा समझ कर वहाँ की प्रजा अत्यन्त दु:खी हुई। दुर्योधन और धृतराष्ट्र सहित सभी कौरवों ने भी शोक मनाने का दिखावा किया और अन्त में उन्होंने पाण्डवों की अन्त्येष्टि करवा दी।
भीमा नदी भारत की एक नदी है। यह नदी, कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। यह महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से होकर बहती है। इसका उद्गम पश्चिमी घाट की भीमशंकर पर्वतश्रेणी से होता है और यह महाराष्ट्र में 725 किमी दक्षिण-पूर्व की ओर बहने के बाद कर्नाटक में कृष्णा नदी से जा मिलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां सीना और नीरा हैं। भीमा अपवाह क्षेत्र पश्चिमी घाट (पश्चिम), बालाघाट पर्वतश्रेणी (उत्तर) और महादेव पर्वतश्रेणी (दक्षिण) से सीमांकित है।
भीमा नदी गहरी खाइयों से होकर गुजऱती है और इसके तट सघन अबादी वाले हैं। इसका जल स्तर मौसमी परिवर्तनों पर निर्भर करता है। बाढ़ का पानी अपने पीछे उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी छोड़ जाता है। उजाणी में हाल में निर्मित बांध से सिंचाई द्वारा कृषि को राहत मिली है और निचले इलाक़े में बाढ़ का ख़तरा कम हुआ है। वर्षा के बिखरे हुए जल को संगृहीत कर स्थानीय स्तर पर सिंचाई की जाती है। इससे प्रमुख फ़सलें ज्वार, बाजरा और तिलहन की सिंचाई की जाती है। सिंचित क्षेत्र से प्राप्त गन्ना एक महत्वपूर्ण नक़दी फ़सल है।
सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है।
इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है।
सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अरबी और न्यूबियन मूल की बहुतायत वाले उत्तरी सूडान और ईसाई और एनिमिस्ट निलोट्स बहुल वाले दक्षिणी सूडान के बीच जातीय, धार्मिक और आर्थिक युद्ध छिड़ गया, जिसकी वजह से 1983 में दूसरा गृहयुद्ध शुरू हुआ। इन लड़ाइयों के बीच कर्नल उमर अल बाशिर ने 1989 में रक्तविहिन तख्तापटल कर सत्ता हथिया ली।
सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू कर वृहदतर आर्थिक विकास दर हासिल की और 2005 में एक नया संविधान के माध्यम से दक्षिण के विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता प्रदान करने और 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात सहमति बनने के बाद गृहयुद्ध समाप्त किया। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल से भरे-पूरे सूडान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जनवादी गणराज्य चीन और रूस सूडान के सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं।
इंसान की रोजाना खुराक में 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सा चीनी का नहीं होना चाहिए। इसका मतलब है महिलाओं के लिए 5-6 चम्मच और पुरुषों के लिए 7-8 चम्मच काफी है, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने की किस चीज में कितनी चीनी छिपी होती है?
चीनी दो प्रकार की होती है. एक जो प्राकृतिक रूप से खाने पीने की चीजों में पाई जाती है, जैसे फलों में फ्रक्टोज और दूध में लैक्टोज। दूसरी, जो अप्राकृतिक रूप से मिलाई जाती है। रोजाना हम जिस चीनी का इस्तेमाल करते हैं उसमें सुक्रोज मिला होता है।
आईस टी- एक गिलास में 5 से 7 चम्मच चीनी होती है। यानि अगर आप एक गिलास आईस टी पी चुके हैं, तो अब आप दिन भर और कुछ भी मीठा नहीं ले सकते।
कोल्ड ड्रिंक-कोका कोला के एक कैन में 9 से 10 चम्मच चीनी मिली होती है। पानी के बाद कोक में सबसे बड़ी मात्रा चीनी की ही होती है। यकीन नहीं होता, तो उबाल कर देख लीजिए. पानी उड़ जाने के बाद चीनी बची मिलेगी।
ब्रेड-क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्रेड के दो स्लाइस में कितनी चीनी मिली होती है? लगभग 10 चम्मच। जी हां, मैदे और चीनी से भरी हुई व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं।
केचप-बच्चों की मनपसंद टोमैटो केचप के हर चम्मच में कम से कम आधा चम्मच चीनी होती है। इसीलिए बच्चों को इससे दूर ही रखना चाहिए। सैंडविच और पकौडिय़ों के साथ केचप की जगह घर की बनी चटनी का इस्तेमाल करें।
चॉकलेट-थोड़ी मात्रा में चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन बाजार में अधिकतर चॉकलेट बार चीनी से लैस मिलती हैं। मिसाल के तौर पर एक स्निकर्स बार में लगभग 8 चम्मच चीनी होती है।
कोल्ड कॉफी-घर पर ही बना रहे हैं, तब तो ठीक है लेकिन कैफे से खरीद रहे हैं, तो सावधान रहें। स्टारबक्स की फ्रैपुचीनो में 8 से 10 चम्मच चीनी होती है और अगर आप मैकडॉनल्ड्स वाले शेक के शौकीन हैं, तो ध्यान से पढ़ें.. एक ग्लास में 28 चम्मच चीनी होती है।
आइसक्रीम-आजकल फ्रोजन योगर्ट का चलन चल पड़ा है। इन्हें आइसक्रीम से बेहतर बताया जाता है लेकिन कई बार दही को मीठा करने के लिए इनसे आइसक्रीम की तुलना में ज्यादा चीनी डाली जाती है। एक कप आइसक्रीम (100 ग्राम) में 5 चम्मच चीनी होती है।
1. रेल कर्मचारियों को अक्टूबर 2015 में हाल ही में कितने दिन के बोनस देने की घोषणा की गई है?
(अ) 65 दिन (ब) 72 दिन (स) 78 दिन (द) 82 दिन
2. स्वीडन के हेनिंग मैनकेल का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
(अ) हॉलीवुड (ब) लेखन (स) प्रौद्योगिकी (द) चिकित्सा
3. फिडे विश्व शतरंज कप 2015 का खिताब निम्नलिखित में से किसने जीता?
(अ) रूस के सर्जेई कर्जेकिन (ब)रूस के पीटर स्विदलर (स) भारत के आनंद (द) इनमें से कोई नहीं
4. सर्वप्रथम यंत्रों द्वारा कागज का उत्पादन कब और कहा किया गया?
(अ)1870 में, कलकत्ता के पास (ब)1890 दिल्ली में (स)1910 बम्बई में (द) इनमें से कोई नहीं
5. किसी सेना न्यायालय द्वारा दिए गए दंड या दंडादेश के निलंबन आदि का अनुच्छेद 72 के अधीन राष्ट्रपति का अधिकार निम्रलिखित में से किस अन्य प्राधिकारी के समवर्ती है?
(अ)सशस्त्र बलों के किसी विधि द्वारा ऐसा ही अधिकार सेना-न्यायालय द्वारा प्रदत्त दंड या निस्रत दंडादेश के संबंध में प्रदान किया गया हो (ब) केंद्र सरकार के विधि व न्यायमंत्री के समवर्ती (स)किसी भी राज्य के राज्यपाल के समवर्ती (द)इनमें से किसी के भी समवर्ती नहीं
6. हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय ढ़ालों पर साल, देवदार और बांस आदि के वृक्ष कितनी ऊंचाई तक मिलते हैं?
(अ)1, 250 मीटर तक (ब) 1,524 मीटर तक (स) 2, 565 मीटर तक (द) 3, 692 मीटर तक
7. किस देश में संयुक्त राष्ट्र का आदेश बिल्कुल लागू नहीं हो पाया?
(अ)ताइवान (ब) हांगकांग (स) कोरिया (द) चीन
8. भारत के कितने लोग आस्ट्रो-एशियाटिक भाषाएं बोलते हैं?
(अ) 62 लाख (ब) 50 लाख (स) 40 लाख (द) 30 लाख
9. यूरिया का निर्माण होता है?
(अ)अमोनिया व कार्बन डाइऑक्साइड से (ब)अमोनिया व सल्फ्यूरिक एसिड से (स) कैल्शियम फास्फेट व सल्फ्यूरिक एसिड से (द) इनमें से कोई नहीं
10. जंतु विज्ञान की वह शाखा, जिसमें नलिकाविहीन ग्रंथियों का अध्ययन किया जाता है, कहलाती है?
(अ) एम्ब्रियोलॉजी (ब) एंडोक्रोइनोलॉजी (स) मायोलॉजी (द)पेलेंटोलॉजी
11. मध्य प्रदेश स्थित नेफानगर में कौन सा उद्योग है?
(अ) सूती-वस्त्र (ब)जूट (स)अखबारी कागज (द)वनस्पति घी
12. विषैले सर्पों में विष ग्रंथियां किस गं्रथि का रूपांतरण है?
(अ) मुख ग्रंथियों का (ब) लार गं्रथियों का (स) तालव गं्रथियों का (द)श्लेष्मा ग्रंथियों का
13. टाडा निम्र में से किसके लिए लिखा जाता है?
(अ) टेररिज्म एंड डिस्रप्टिव एक्टीविटीज (प्रिवेंशन)एक्ट के लिए (ब) टेररिज्म एंड डिस्रप्टिव एक्टीविटीज एक्ट के लिए (स)टेररिज्म एंड डिस्ट्रक्टिव एक्टीविटीज प्रिवेंशन एक्ट के लिए (द)इनमें से कोई नहीं
14. सरीसृप प्रभावशाली सिद्ध हुए?
(अ)परिमियन कल्प में (ब) क्रिटेशियस कल्प में (स) औलीगोसीन कल्प में (द) कैम्ब्रियन कल्प में
15. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) मुख्यमंत्री (द) राज्यपाल
16. मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले कौन थे?
(अ) डच (ब) अंग्रेज (स)फ्र ांसीसी (द)पुर्तगाली
17. कर्नाटक युद्ध किन-किन के मध्य लड़ा गया?
(अ)अंग्रेज व फ्रांसीसी (ब) अंग्रेज व डच (स)अंग्रेज व मराठेे (द) हैदर अली व मराठे
18. भारत में अंग्रेजों की सर्वश्रेष्ठता किस युद्ध से स्थापित हो गई?
(अ)प्लासी (ब)बक्सर (स) वाण्डीवाश (द) अर्काट
19. समुद्री जल खारा क्यों होता है?
(अ) मछलियां बना देती है (ब) इसे ईश्वर ने खारा बनाया है, ताकि वह जम न सके (स) नदियां पर्वतों से तथा मैदानों से विलेय पदार्थ बहा लाती हैं जिससे जल खारा बन जाता है (द)इनमें से कोई नहीं
20. निम्र में से कौन सा कण अस्थायी है?
(अ) प्रोट्रॉन (ब) इलेक्ट्रॉन (स) न्यूट्रॉन (द) अल्फा कण
21. कर्नाटक मेें स्थित बाबाबूदन की पहाडिय़ों का क्षेत्र कौन से खनिज उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है?
(अ)अभ्रक उत्पादन (ब) बॉक्साइड उत्पादन (स) लौह-अयस्क उत्पादन (द) मैग्रीज उत्पादन
22. मानव शरीर में तापमान को नियंत्रित करता है?
(अ) पिट्युटरी (ब) थायराइड (स) एड्रीनल (द) हाइपोथेलेमस
23. पृथ्वी के केंद्र से गुजरने वाली भूकंपीय तरंगें?
(अ)बाहर उत्पन्न होती है (ब)वापस लौट जाती है (स) केंद्र में निष्किय हो जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारत में कौन सा बेसिन सबसे बड़ा है?
(अ) सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन
25. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?
(अ) बिहार (ब) ओडि़सा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल
26. हैली का धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करता है?
(अ) 80 वर्षों में (ब)76 वर्षों में (स) 40 वर्षों में (द) 50 वर्षों में
सही जवाब- 1.(स) 78 दिन, 2.(ब) लेखन, 3.(अ) रूस के सर्जेई कर्जेकिन, 4.(अ)1870 में, कलकत्ता के पास, 5.(अ) सशस्त्र बलों के किसी विधि द्वारा ऐसा ही अधिकार सेना-न्यायालय द्वारा प्रदत्त दंड या निस्रत दंडादेश के संबंध में प्रदान किया गया हो, 6.(ब) 1,524 मीटर तक, 7.(स) कोरिया, 8.(अ)62 लाख, 9.(स) कैल्शियम फास्फेट व सल्फ्यूरिक एसिड से, 10.(ब) एंडोक्रोइनोलॉजी, 11.(स) अखबारी कागज,12.(ब)लार ग्रंथियों का, 13.(अ)टेररिज्म एण्ड डिस्रप्टिव एक्टीविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट के लिए, 14.(ब)क्रिटेशियस कल्प में, 15.(द) राज्यपाल, 16.(द) पुर्तगाली, 17.(अ)अंग्रेज व फ्रांसीसी, 18.(ब) बक्सर, 19.(स) नदियां पर्वतों से तथा मैदानों से विलेय पदार्थ बहा लाती हैं जिससे जल खारा बन जाता है, 20.(स) न्यूट्रॉन, 21.(स) लौह-अयस्क उत्पादन, 22.(ब) थायराइड, 23.(अ) बाहर उत्पन्न होती है, 24.(स) गोदावरी का बेसिन, 25.(ब) ओडि़सा, 26.(ब) 76 वर्षों में।
थेककडी, केरल राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। थेककड़ी में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य हाथी, बाघ और गौर सहित पशुओं की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक लोकप्रिय वन्य जीव अभयारण्य हैं। अपनी वन्य जीवन के साथ-साथ थेककडी अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर से पर्यटकों और दर्शकों को आकर्षित करता है।
केरल के सबसे अच्छी स्थिति में वन्य जीवन को देखने के लिए थेककडी झील की नाव यात्रा रोमांचक होती है।
स्वच्छ भारत, भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सडक़ों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2014 को आरम्भ किया गया।
वर्ष 2015 अगस्त तक प्राप्त हुई रिपोर्टों के आधार पर इस अभियान के तहत गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा ने घरों में शौचालयों के निर्माण की दृष्टि से बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च 2016 तक शहरी क्षेत्रों में 25 लाख घरों में शौचालयों के निर्माण का जो लक्ष्य है, उसमें से 16 लाख 45 हज़ार शौचालय उपयोग किये जाने शुरु हो चुके हैं और 4 लाख 65 हज़ार शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ प्रमुख शहरों, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार तथा तमिलनाडु शामिल हैं, ने इस दिशा में अभी भी गति नहीं पकड़ी है। इनके अनुसार, केरल तथा तमिलनाडु के साथ-साथ पांच केंद्र शासित प्रदेशों - अंदमान तथा निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दमन तथा दिउ, दादरा तथा नगर हवेली तथा दिल्ली और चार उत्तर-पूर्वी राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय तथा त्रिपुरा - में शौचालयों का निर्माण अभी शुरु भी नहीं हुआ है।
शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक शौचालय के निर्माण के लिए केंद्र द्वारा दी जा रही 4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता के अलावा, 13 राज्य 4 हजार से लेकर 13 हजार रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक तथा सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के संबंध में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, मार्च 2016 तक एक लाख टॉयलेट सीटों के निर्माण के लक्ष्य के मुकाबले 94 हजार 653 टॉयलेट सीट उपयोग होनी शुरु हो चुकी हैं और 24 हजार 233 सीटों का निर्माण शुरु हो चुका है।
शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 66 हजार 9 करोड़ रुपये की लागत पर 1.04 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय तथा 5.28 लाख सामुदायिक तथा सार्वजनिक शौचालय सीटों का निर्माण और ठोस कचरे का शत-प्रतिशत डोर-टु-डोर कलैक्शन तथा इसका वैज्ञानिक तरीकों से निबटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहरी विकास मंत्रालय अब तक 30 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को 1.038. 72 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। केंद्र शासित प्रदेश - अंदमान तथा निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दमन तथा दिउ, दादरा तथा नगर हवेली और उत्तर-पूर्वी राज्य - मणिपुर के लिये अब तक कोई धनराशि जारी नहीं की गई है।
बनारसी बाग लखनऊ में स्थित है। वास्तव में यह एक चिडिय़ाघर है। इसका पूर्व नाम प्रिंस ऑफ वेल्स ज़ूलॉजिकल गार्डन है। स्थानीय लोग इस चिडिय़ाघर को बनारसी बाग कहते हैं।
यहां के हरे भरे वातावरण में जानवरों की कुछ प्रजातियों को छोटे पिंजरों में रखा गया है। चिडियाघर में ही एक सरकारी संग्रहालय है जहां बहुत-सी ऐतिहासिक वस्तुएं देखी जा सकती हैं। मथुरा से लाई गई पत्थरों की मूर्तियों का संग्रह और रानी विक्टोरिया की मूर्ति देखने में बेहद आकर्षक है। संग्रहालय में मिस्र की एक ममी भी रखी हुई है जो पर्यटकों के बीच आकर्षक का केन्द्र रहती है।
जादूगर मैनड्रैक एक कॉमिक पात्र है। मैंड्रेक ली फ़ाक द्वारा रचित कामिक पात्र है। जून 1934 में समाचार पत्रों के सिंडीकेट ने इसे प्रकाशित किया था। पहले ली फ़ाक इसके लेखक व चित्रकार दोनों थे, किन्तु फि़ल डेविस चित्रकार बने और अपनी मृत्यु तक (सन 1964ईस्वी) इसके लेखक बने रहे। इसके बाद फ्रैड फ़ेड्रिक लेखक हुए । वेताल नाम के नकाबपोश कामिक पात्र का रचयिता ली फ़ाक ली हैं।
मैनड्रेक का जादू मुख्य रूप से हिप्नोटिज्म पर आधारित है। इसे उसने अनेक खलनायकों के विरूद्ध इस्तेमाल किया। जैसे गुंडों, पागल वैज्ञानिकों, अलौकिक पात्रों आदि। मैनड्रेक के पास साइकिक तथा अन्य अलौकिक शक्तियां थीं जिनके बल पर वह प्रतिद्वन्दी के छक्के छुड़ा देता। कभी वह चीजों को गायब कर देता, कभी उनका आकार बड़ा कर देता और कभी चीजों को दूर भेज देता। उसकी टोपी, लबादा, घड़ी और जादूई छड़ी उसके पिता थेरान ने उसे दी थी।
पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह मंगल पर पानी मिलने के बाद अब सुदूर स्थित प्लूटो पर भी बर्फ होने के संकेत मिले हैं और साथ ही उसका आसमान पृथ्वी की तरह नीला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने न्यू हॉरिजंस अंतरिक्ष यान से मिली पहली रंगीन तस्वीरों के आधार पर यह दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्लूटो की धुंध के कण भूरे और लाल रंग के हो सकते हैं लेकिन वे नीला प्रकाश बिखेर रहे हैं।
साथ ही प्लूटो पर बर्फ के कई छोटे-छोटे क्षेत्रों का पता चला है। कोलोराडो के बॉल्डर स्थित दक्षिण पश्चिम शोध संस्थान एसडब्ल्यूआरआई में न्यू हॉरिजंस के प्रमुख शोधकर्ता एलन स्टर्न के अनुसार सुदूर अंतरिक्ष में नीले आकाश की उम्मीद किसने की होगी। यह बहुत सुंदर है। इसी संस्थान के कार्ली हॉवेट ने कहा कि छोटे-छोटे कणों द्वारा सूर्य की रोशनी के बिखराव के परिणामस्वरूप आकाश नीला दिखता है। पृथ्वी पर यह काम नाइट्रोजन के छोटे कण करते हैं, प्लूटो पर वे बहुत बड़े लग रहे हैं लेकिन फिर भी वे छोटे हैं। ऐसे कणों को हम थोलिन कहते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि थोलिन कण उच्च तापमान में बनते हैं जहां पराबैंगनी किरणें टूटती हैं और आयनीकृत नाइट्रोजन तथा मीथेन कण एक दूसरे से क्रिया कर जटिल आवेशपूर्ण आयन बनाते हैं। फिर ये आपस में जुडक़र बेहद जटिल कण बनाते हैं। यह प्रक्रिया पहली बार शनि के उपग्रह टाइटन के ऊपरी वातावरण में देखी गयी थी। ये जटिल कण तब तक मिलते रहते हैं जब तक वे छोटे अणु नहीं बन जाते। इन अणुओं पर फिर गैसों की परत जम जाती है और वे वायुमंडल की सतह पर आ जाते हैं। इन्हीं अणुओं की मौजूदगी के कारण प्लूटो की सतह का रंग लाल है। साथ ही प्लूटो पर बर्फ के कई छोटे-छोटे क्षेत्रों का पता चला है। न्यू हॉरिजंस पर लगे राल्फ स्पेक्ट्रल कंपोजीशन मैपर से मिले आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। न्यू हॉरिजंस यान अभी पृथ्वी से 3.1 अरब मील दूर है और उसकी सभी प्रणालियां सही ढंग से काम कर रही हैं।