सामान्य ज्ञान
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) उर्वरकों का उत्पादन और विपणन करने वाली विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था है। 3 नवम्बर 1967 को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) का पंजीकरण एक बहुएकक सहकारी समिति के रूप में किया गया। बहुराज्य सहकारी सोसाइटीज अधिनियम, 1984 व 2002 के अधिनियमन के साथ यह एक बहुराज्य सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत है। यह समिति प्रमुख रूप से उर्वरकों के उत्पादन और विपणन के कार्य में संलग्न है। समिति के उपनियमों में सहकारी समिति के रूप में इफको की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
60 के दशक के मध्य तक सहकारी क्षेत्र देश में उपयोग में लाए जाने वाले लगभग 70 प्रतिशत उर्वरकों का वितरण कार्य करता था। सहकारी क्षेत्र के पास उर्वरकों की बिक्री के लिए पर्याप्त आधारभूत ढांचा तो था परन्तु अपनी कोई उत्पादन इकाई न होने की वजह से इसे सार्वजनिक/निजी उर्वरक विनिर्माताओं पर निर्भर रहना पड़ता था। इस बाधा को दूर करने और मांग तथा आपूर्ति के अंतर को कम करने की दृष्टि से एक सहकारी समिति बनाने का निर्णय किया गया, जो किसानों की आवश्यकताआ को पूरा कर सके। इसलिए देश भर की सहकारी समितियों ने अपने हितों की रक्षा करने के लिए एक सहकारी संस्था, इफको का गठन किया। वर्ष 1967 में मात्र 57 समितियां इफको की सदस्य थीं जो अब बढक़र 38,155 हो गई है।
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) का लक्ष्य है, विश्वसनीय और उच्च गुणता वाले कृषि आदानों की समय से आपूर्ति, पर्यावरण के अनुरूप कृषि सेवाएं उपलब्ध कराके देश के किसानों को समृद्ध बनाना, साथ ही ऐसी अन्य गतिविधियां सम्पन्ऩ करना जो उनके कल्याण के लिए आवश्यक हो।
विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फऱवरी को मनाया जाता है। आधुनिक विश्व में कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे सबसे ज़्यादा लोगों की मृत्यु होती है। विश्व में इस बीमारी की चपेट में सबसे अधिक मरीज़ हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद कैंसर के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। इसी कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस की तरह मनाने का निर्णय लिया ताकि लोगों को इस भयानक बीमारी कैंसर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा सके और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।
विश्वभर के कैंसर संबंधी वर्ष 2012 के आंकड़ों में कैंसर के 1.41 करोड़ नए मामले सामने आने और कैंसर से 82 लाख मौत होने का अनुमान है। एक अनुमान के अनुसार वैश्विक जनसंख्या में वृद्धि होने और लोगों पर बढ़ती उम्र के प्रभाव के कारण वर्ष 2025 तक कैंसर के नए मामले बढक़र 1.93 करोड़ हो जाएंगे। वर्ष 2012 में सभी प्रकार के कैंसरों के आधे से अधिक मामले (56.8 प्रतिशत) और कैंसर से मौतें (64.9 प्रतिशत) विश्व के अल्पविकसित क्षेत्रों में हुए और वर्ष 2025 तक इन आंकड़ों के और भी अधिक बढऩे के संकेत हैं।
वर्ष 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने एक विश्व कैंसर घोषणापत्र लागू किया था, जिसमें बीमारी के बारे में नुकसानदायक मिथकों और गलतफहमियों को दूर करना मुख्य रूप से शामिल किया गया था। पिछले वर्ष यानि 2014 में विश्व कैंसर दिवस का नारा मिथक हटाओ, के अधीन कैंसर के बारे में नुकसानदायक मिथकों और गलतफहमियों को दूर करने पर जोर दिया गया था। एक वर्ष के बाद, वर्ष 2015 में इसका नारा बदल गया है। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस का नारा है- हमसे बढक़र नहीं ।
इस्टालिनग्राड
3 फऱवरी सन 1943 ईसवी को जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच इस्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ। इसमें सोवियत संघ की सेना को विजय प्राप्त हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने सोवियत संघ के बड़े भाग पर अधिकार कर लेने के बाद महत्वपूर्ण नगर इस्टालिनग्राड पर 17 जुलाई सन 1942 से आक्रमण आरंभ किया। भीषण सर्दी और खाद्य सामग्री के अभाव और इसी प्रकार सोवियत संघ की संना के निरंतर आक्रमण के कारण जर्मन सेना घिर गयी और भारी क्षति उठाने के बाद उसने हथियार डाल दिए। इस्टालिनग्राड को अब वोल्गोग्राड कहा जाता है।
श्रीलाल शुक्ल इफको साहित्य सम्मान की स्थापना सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने वर्ष 2011 में हिन्दी के कथाकार पद्मभूषण श्रीलाल शुक्ल के नाम पर की थी। हर साल यह पुरस्कार हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने साथ ही भारतीय कृषि एवं किसान और ग्रामीण जीवन से जुड़ी समस्याओं, आकांक्षाओं और संघर्षो को अपने साहित्य के माध्यम से लोगों के सामने लाने का प्रयास करने वाली हस्ती को दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत पर विजेता को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किया जाता है। हिन्दी उपन्यासकार मिथिलेश्वर को वर्ष 2014 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान दिया गया है।
श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान की शुरुआत इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने अपने कार्यव्यवहार और कार्य प्रकृति के अनुरूप गांव, किसान व कृषि जीवन से संबंधित यथार्थवादी एवं उत्कृष्ट कलात्मक साहित्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की थी।
मौखरि वंश
भारत में मौखरि वंश का शासन गुप्त राजवंश के पतन के बाद स्थापित हुआ था। गया जिले के निवासी मौखरि लोग जो चक्रवर्ती गुप्त राजवंश के समय गुप्तवंश के लोगों के सामंत थे।
मौखरि वंश के लोग उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तथा राजस्थान के बड़वा क्षेत्र में तीसरी सदी में फैले हुए थे। मौखरि वंश के शासकों को उत्तर गुप्त वंश के चौथे शासक कुमारगुप्त के साथ युद्ध हुआ था जिसमें ईशान वर्मा ने मौखरि वंश से मगध को छीन लिया था। मौखरि वंश के सामन्त ने अपनी राजधानी कन्नौज बनाई। कन्नौज का प्रथम मौखरि वंश का सामन्त हरिवर्मा था। उसने 510 ई. में शासन किया था। उसका वैवाहिक सम्बन्ध उत्तर वंशीय राजकुमारी हर्षगुप्त के साथ हुआ था। ईश्वर वर्मा का विवाह भी उत्तर गुप्त वंशीय राजकुमारी उपगुप्त के साथ हुआ था। यह कन्नौज तक ही सीमित रहा। यह राजवंश तीन पीढिय़ों तक चलता रहा। इतिहासकारों के अनुसार सूर्यवर्मन, ईशानवर्मन का छोटा भाई था। अवंति वर्मा सबसे शक्तिशाली तथा प्रतापी राजा था। इसके बाद मौखरि वंश का अन्त हो गया।
बेट द्वारका गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। कच्छ की खाड़ी में एक छोटे-से टापू पर बेट द्वारका बसी है। द्वारका का तीर्थ करने के बाद यात्री बेट द्वारका जाते हैं। इसके दर्शन के बिना द्वारका का तीर्थ पूरा नही होता। ऐसा माना जाता है कि बेट द्वारका वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण ने अपना राज्य स्थापित किया था। कच्छ की खाड़ी में स्थित यह एक छोटा आइलैंड है। ओखा के बंदरगाह के रूप में विकसित होने से पहले यह आइलैंड इस क्षेत्र का प्रमुख बंदरगाह था। द्वारका से यहां आने के लिए ओखा पोर्ट जेट्टी जाना पड़ता है और वहां से नौका द्वारा बेट द्वारका पहुंचा जा सकता है।
इस आइलैंड में ईसा पूर्व 3 री शताब्दी के ऐतिहासिक अवशेष देखे जा सकते हैं। माना जाता है कि बेट द्वारका वह स्थान है जहां भगवान विष्णु ने शंखासुर नामक राक्षस का वध किया था इसलिए यह आइलैंड बेट शंखोधरा के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण इस बेट द्वारका नाम के टापू पर अपने घरवालों के साथ सैर करने आया करते थे। यह टापू कुल सात मील लम्बा है और साथ ही पथरीला है।
बेट द्वारका में कई तालाब हैं, जैसे- रणछोड़ तालाब, रत्न तालाब, कचौरी तालाबऔर शंख तालाब। इनमें रणछोड तालाब सबसे बड़ा है। इसकी सीढिय़ां पत्थर की हैं। जगह-जगह नहाने के लिए घाट बने हैं। इन तालाबों के आस-पास बहुत-से मंदिर हैं। मान्यता है कि बेट द्वारका ही वह जगह है, जहां भगवान कृष्ण ने अपने प्यारे भगत नरसी की हुण्डी भरी थी। बेट द्वारका के टापू का पूरब की तरफ़ का जो कोना है, उस पर राम के भक्त हनुमान का बहुत बड़ा मन्दिर है। इसीलिए इस ऊंचे टीले को हनुमानजी का टीला कहा जाता है।
1. दिसंबर 1920 में महात्मा गांधी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। उन्हें छत्तीसगढ़ लाने का श्रेय निम्नलिखित में किसे जाता है?
(अ) पं. रविशंकर शुक्ल (ब) पं. सुंदरलाल शर्मा (स) नारायणराव मेघावाले (द) ई. राघवेंद्र राव
2. बस्तर में 1910 में हुए प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह का नेता कौन था?
(अ) भैरमदेव सिंह (ब) कुंवर बहादुर सिंह (स) गुंडाधर (द) रामनाथ सिंह
3. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसने सेवा की?
(अ) अनिल जोशी (ब) सरजियस मिंज (स) ए. के. विजयवर्गीय (द) एस. के. तिवारी
4. किसके शासनकाल में चीनी यात्री व्हेनसांग ने छत्तीसगढ़ स्थित सिरपुर को भेंट दी थी?
(अ) हर्षगुप्त (ब) महाशिवगुप्त बालार्जुन (स) नन्नराज(द) प्रसन्नमात्र
5. किसको सिंहासन से हटाकर चंद्रगुप्त मौर्य राजा बने?
(अ) पाल वंश (ब) कलिंग वंश (स) नंद वंश (द) शुंग वंश
6. सुश्रुत कौन थे?
(अ) एक नाटककार (ब) आयुर्वेद पर ग्रंथकार (स) राजा (द) दार्शनिक
7. राजा प्रताप किस मुगल बादशाह के विरूद्ध लड़े?
(अ) हुमायूं (ब) अकबर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
8. शिवाजी किस मुगल बादशाह के विरूद्ध लड़े?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
9. भारत के एकीकरण से पूर्व, गोवा किसके अधीन था?
(अ) स्पेन के (ब) हॉलैण्ड के (स) पुर्तगाल के (द) फ्रांस के
10. यहूदियों के लिए निम्नलिखित में से किस देश की स्थापना की गई?
(अ) इजरायल (ब) ईरान (स) पेलेस्तीन (द) लेबनान
11. टेलीफोन का आविष्कार निम्नलिखित में से किसने किया?
(अ) एडिसन ने (ब) ग्राहम बेल ने (स) फैराडे ने (द) फ्रेंकलिन ने
12. मैनोमीटर का उपयोग किया जाता है?
(अ) छोटी दूरी मापने के लिए (ब) आद्र्रता मापने के (स) धारा में उतार चढ़ाव मापने के लिए (द) दाब मापने के लिए
13. निम्नलिखित में किसे पवित्र भूमि कहा जाता है?
(अ) जेरूसलम (ब) पैलेस्टाइन (स) चीन (द) तिब्बत
14. इनमें से किसे गै्रण्ड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है?
(अ) सी. राजगोपालाचारी (ब) सरदार पटेल (स) एम. के. गांधी (द) दादाभाई नौरोजी
15. वैदिककालीन साहित्य में इनमें से किस नदी के नाम की चर्चा सर्वाधिक हुई है?
(अ) सिंधु (ब) सरस्वती (स) गंगा (द) नर्मदा
16. संयुक्त खुफिया समिति के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं, जिनहें नागा शांति वार्ता के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नया आधिकारिक वार्ताकार नियुक्त किया गया है?
(अ) अजीत लाल (ब) आर.एन. रवि (स) आर.एस. पांडेय (द) आलोक सिंह
17. वर्ष 2014 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हिना सिद्धू किस खेल से संबंधित शीर्ष खिलाड़ी है?
(अ) तीरंदाजी (ब) तैराकी (स) मुक्केबाजी (द) निशानेबाजी
18. 18वें एशियाई खेल 2018 में निम्नलिखित में से कहां आयोजित करने का निर्णय एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी बोर्ड ने लिया है?
(अ) जापान (ब) इंडोनेशिया (स) अफगानिस्तान (द) पाकिस्तान
19. भारत के पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जिन्हें हाल ही में केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
(अ) जस्टिस अल्तमश कबीर (ब) जस्टिस पी. सदाशिवम (स)जस्टिस के. जी. बालाकृष्णन (द) जस्टिस एस.एच. कपाडिय़ा
20. चिलीसाल्ट पीटर किसका अयस्क है?
(अ) कैल्सियम (ब)सल्फर (स) सोडियम का (द) इनमें से कोई नहीं
21. सुनहले बाल एवं नीली आंखें किस प्रजाति के लोगों के विशिष्टï लक्षण होते हैं?
(अ) अल्पाइन प्रजाति के (ब) मंगोलियन प्रजाति के (स) नार्डिक प्रजाति के (द) भूमध्यसागरीय प्रजाति के
22. संगम योजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) किसानों के लिए (ब) गरीबी उन्मूलन के लिए (स) विकलांगों के कल्याण में वृद्घि (द) इनमें से कोई नहीं
23. अपचायी ट्रांसफॉर्मर में द्वितीयक कुण्डली के फेरों की संख्या..?
(अ) बराबर (ब) कम (स) अधिक (द) कोई संबंध नहीं
24. क्रांतिक ताप पर किसी द्रव का पृष्ठ तनाव कितना होता है?
(अ) शून्य होता है (ब) अनन्त होता है (स) प्रत्येक ताप पर समान होता है (द) ज्ञात नहीं किया जा सकता
25. भूखण्ड दर्पण बिम्बों के रूप में कहां दिखाई देते हैं?
(अ) उत्तर अमेरिका में (ब) दक्षिण अमेरिका व अफ्रीका में (स)दक्षिण अमेरिका व आस्ट्रेलिया में (द) अफ्रीका व आस्ट्रेलिया में
26. भारत के मशहूर लेखक चेतन भगत का वह कौन सा नया उपन्यास है, जिसकी पहले साल 30 लाख प्रतियां बिकने का लक्ष्य है?
(अ) फाइव पॉइंट समवन (ब) हाफ गर्लफ्रेंड (स) ए नाइट एट वी कॉल सेंटर (द) मीटिंग्स विद रिमार्केबल वीमेन
27. निम्नलिखित में से कौन सा देश विश्व में कार्बन डाइऑक्साइड का सर्वाधिक उत्सर्जक है?
(अ) अमरीका (ब) रूस (स) चीन (द) भारत
28. निम्नलिखित में से किस बैंक का विलय भारतीय स्टेट बैंक में किया जा चुका है?
(अ) स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (ब) स्टेट बैंक ऑफ ट्रॉवनकोर (स) स्टेट बैंक ऑफ इंदौर (द) स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
सही जवाब- 1.(ब) पं. सुंदरलाल शर्मा, 2.(स) गुंडाधर, 3.(स) ए. के. विजयवर्गीय, 4.(ब)महाशिवगुप्त बालार्जुन, 5.(स) नंद वंश, 6.(ब)आयुर्वेद पर ग्रंथकार, 7.(ब)अकबर, 8.(द)औरंगजेब, 9.(स) पुर्तगाल के, 10.(अ) इजरायल, 11.(ब) ग्राहम बेल ने, 12.(द) दाब मापने के लिए, 13.(अ) जेरूसलम, 14.(द) दादाभाई नौरोजी, 15.(अ) सिंधु, 16.(ब) आर.एन. रवि, 17.(द) निशानेबाजी, 18.(ब) इंडोनेशिया, 19.(ब) जस्टिस पी. सदाशिवम, 20.(स)सोडियम का, 21.(अ) अल्पाइन प्रजाति के, 22.(स) विकलांगों के कल्याण में वृद्घि, 23.(ब) कम, 24.(अ)शून्य होता है, 25.(स)दक्षिण अमेरिका व आस्ट्रेलिया में, 26.(ब) हाफ गर्लफ्रेंड, 27.(स)चीन, 28.(स) स्टेट बैंक ऑफ इंदौर।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) एक भारत का सार्वजनिक प्रतिष्ठान है। यह भारत और विश्व में भी सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ है। यह कोयला खनन एवं उत्पादन में लगी कंपनी है। यह अनुसूची ए ‘नवरत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है।
31 मार्च 2010 तक इसके संचालन में भारत के आठ राज्यों के 21 प्रमुख कोयला खनन क्षेत्रों के 471 खान थे, जिनमें 273 भूमिगत खान, 163 खुली खान और 35 मिश्रित खान (भूमिगत और खुली खानों का मिश्रण) शामिल थे।
कोल इंडिया के प्रमुख उपभोक्ता बिजली और इस्पात क्षेत्र हैं । अन्य क्षेत्रों में सीमेंट, उर्वरक, ईंट भट्टे और विभिन्न लघु उद्योग शामिल हैं।क ोल इंडिया के 9 प्रत्यक्ष और 2 अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनियां हैं।
स्वाइन इन्फ्लुएंज़ा नामक बीमारी इस समय फिर चर्चा में है। स्वाइन फ्लू एक ऐसा संक्रमण है जो विभिन्न प्रकार के स्वाइन इन्फ्लूएंज़ा विषाणु के कारण फैलता है। सूअरों में पाई जाने वाले स्वाइन इंफ्लूएंज़ा विषाणु इंफ्लूएंज़ा विषाणुओं के परिवार की ही एक नस्ल है।
वर्ष 2009 में यह पता चला कि स्वाइन इंफ्लूएंज़ा विषाणु की इस नस्ल में इंफ्लूएंज़ा ए और इंफ्लूएंज़ा सी विषाणु है। यह दोनों विषाणु छह ज्ञात विषाणुओं की सूची में शामिल हैं। मानव इंफ्लूएंज़ा (इंफ्लूएंज़ा परिवार के विषाणुओं का मानवों पर आक्रमण) फैलाने वाले तीन विषाणुओं में से दो विषाणु वही हैं जो सूअरों में भी इस बीमारी के प्रेषण के कारक माने जाते हैं। सामान्यतया सूअरों में इंफ्लूएंज़ा ए विषाणु पाए जाते हैं जबकि उनमें इंफ्लूएंज़ा सी कम देखी जाती है। स्वाइन इन्फ्लूएंज़ा विषाणुओं में इंफ्लूएंज़ा ए के उप-समूह एच1एन1, एच 1 एन 2 और एच 2 एन 3 आदि शामिल हैं।
स्वाइन इन्फ्लूएंज़ा सूअरों में आसानी से लेकिन मानवों के बीच इसका संक्रमण दुर्लभ होता है। वैसे लोग जो सूअरों के सम्पर्क में लगातार बने रहते हैं उनमें इस संक्रमण का ज़ोखिम अधिक रहता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल नवजात सूअरों में से करीब आधे में यह विषाणु पाये गये हैं। पॉलट्री में काम करने वाले लोगों को ज़ूनोटिक संक्रमण (ज़ूनोसिस) का खतरा अत्यधिक होता है। ‘जूनोसिस’ जानवरों की संक्रामक बीमारी है जो मानवों में स्थानांतरित हो जाती है। इबोला और स्वाइन इन्फ्लूएंज़ा ज़ूनोसिस के ही उदाहरण हैं।
चटगांव (बांग्ला-चट्टोग्राम), बांग्लादेश का एक प्रमुख बंदरगाह और दूसरा सबसे बड़ा शहर है। चटगांव एक गहरे पानी का प्राकृतिक बंदरगाह है। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी तट और कर्णफुली नदी के मुहाने पर स्थित यह शहर, देश के दक्षिणी विभाग में पड़ता है। वर्ष 2011 में इसकी अनुमानित जनसंख्या 65 लाख से अधिक थी। दक्षिण एशिया में यह वाणिज्य, उद्योग और जहाजरानी (शिपिंग) का एक प्रमुख केंद्र है। यह दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते महानगरों में से भी एक है।
सदियों से चटगांव के इस प्राचीन प्राकृतिक बंदरगाह ने बंगाल और बंगाल की खाड़ी के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के लिए एक प्रवेश द्वार का कार्य किया है। इस बंदरगाह ने मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और चीन के व्यापारियों को आकर्षित किया है। अरब अन्वेषक इब्न-बतूता, वेनिस के व्यापारी निकोलो डे कोंटी और चीनी एडमिरल झेंग ही समेत कई ऐतिहासिक यात्री इस बंदरगाह से होकर गुजरे हैं। 16 वीं सदी के पुर्तगाली साम्राज्य में इसे पोर्टो ग्रांडे डी बेंगाला के नाम से जाना जाता था।
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब को हराने के बाद 1760 में बंदरगाह का नियंत्रण प्राप्त किया। 19 वीं सदी में ब्रिटिश राज के तहत, आधुनिक चटगांव बंदरगाह के विकास के लिए असम-बंगाल रेलवे का निर्माण किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान के दौरान यह मित्र देशों की सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बना। 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद, चटगाव पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की शुरुआत में बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा चटगांव से की गई।
ग्रैंड ट्रंक रोड, दक्षिण एशिया के सबसे पुराने एवं सबसे लम्बे मार्गों में से एक है। दो सदियों से अधिक काल के लिए इस मार्ग ने भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों को जोड़ा है। यह हावड़ा के पश्चिम में स्थित बांगलादेश के चटगांव से प्रारंभ होता है और लाहौर (पाकिस्तान) से होते हुए अफग़़ानिस्तान में काबुल तक जाता है । पुराने समय में इसे, उत्तरपथ ,शाह राह-ए-आजम,सडक़-ए-आजम और बादशाही सडक़ के नामों से भी जाना जाता था।
यह मार्ग, मौर्य साम्राज्य के दौरान अस्तित्व में था और इसका फैलाव गंगा के मुंह से होकर साम्राज्य के उत्तर-पश्चिमी सीमा तक हुआ करता था । आधुनिक सडक़ की पूर्ववर्ती का पुन:निर्माण शेर शाह सूरी द्वारा किया गया था। सडक़ का काफी हिस्सा 1833-1860 के बीच ब्रिटिशों द्वारा उन्नत बनाया गया था। सदियों के लिए, ग्रांड ट्रंक रोड का, एक प्रमुख व्यापार मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इतिहास में विभिन्न अवधियों के दौरान इस मार्ग को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता था। चार मुख्य साम्राज्यों ने इसका विस्तार एवं व्यापार के लिए उपयोग किया- मौर्य साम्राज्य (3 सदी ईपू), शेर शाह सूरी (16 सदी), मुग़ल साम्राज्य (16 सदी)और ब्रिटिश साम्राज्य (1833-1860)
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भारत में हर वर्ष 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर बहादुर बच्चों को दिए जाते हैं। भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1957 में ये पुरस्कार शुरु किये थे। पुरस्कार के रूप में एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। सभी बच्चों को स्कूल की पढ़ाई पूरी करने तक वित्तीय सहायता भी दी जाती है। 26 जनवरी के दिन ये बहादुर बच्चे हाथी पर सवारी करते हुए गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होते हैं।
इन पुरस्कारों में निम्न पांच पुरस्कार शामिल हैं- भारत पुरस्कार, (1987 से), गीता चोपड़ा पुरस्कार, (1978 से), संजय चोपड़ा पुरस्कार, (1978 से), बापू गैधानी पुरस्कार, (1988 से)और सामान्य राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, (1957 से)।
सबसे पहले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हरीश मेहरा को दिया दिया था। 2 अक्टूबर,1957 में 14 साल की उम्र के बालक हरीश मेहरा ने अपनी जान की परवाह किए बगैर पंडित जवाहर लाल नेहरू और तमाम दूसरे गणमान्य नागरिकों को एक बड़े हादसे से बचाया था। उस दिन पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम आदि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला देख रहे थे कि अचानक उस शामियाने के ऊपर आग की लपटें फैलने लगीं, जहां ये हस्तिय़ां बैठी थीं। हरीश वहां पर वॉलंटियर की ड्यूटी निभा रहे थे। वे फौरन 20 फीट ऊंचे खंभे के सहारे वहां चढ़े तथा अपने स्काउट के चाकू से उस बिजली की तार को काट डाला, जिधर से आग फैल रही थी। यह कार्य करने में हरीश के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। हरीश के इस साहस से पंडित नेहरु अत्यधिक प्रभावित हुए और उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर ऐसे बहादुर बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। सबसे पहला पुरस्कार हरीश चंद्र मेहरा को प्रदान किया गया।
26 जनवरी, 2015 को वर्ष 2014 के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 25 बच्चों को दिए गए, जिनमें 9 लड़कियां शामिल हैं। पांच पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए। इनमें प्रमुख हैं-
1. भारत पुरस्कार -दिल्ली की कुमारी महिका।
2. गीता चोपड़ा पुरस्कार-राजस्थान की मलिका सिंह ।
3. संजय चोपड़ा पुरस्कार-महाराष्ट्र के शुभम संतोष चौधरी।
4. बापू गैधानी पुरस्कार-महाराष्ट्र के मास्टर संजय नवासू सुतार, महाराष्ट्र के अक्षय जयराम रोज, उत्तर प्रदेश की स्व. कुमारी मौसमी कश्यप और स्व. मास्टर आर्यन राज शुक्ला।
तमलुक
तमलुक भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्वी मेदिनापुर जनपद का मुख्यालय है। माना जाता है कि तमलुक ही प्राचीन ताम्रलिप्त नगर है जो प्राचीन भारत में एक प्रसिद्ध व्यापारिक केन्द्र था। यह नगर बंगाल की खाड़ी से सटे हुए रूपनारायण नदी के किनारे स्थित है।
हालांकि अब तमलुक उसकी प्राचीन समृद्धि अथवा गौरव के कोई चिन्ह दिखाई नहीं देते हैं। इसे हिंदू और बौद्ध दोनों ही अपना तीर्थस्थान मानते हैं।
1. किस देश में जनवरी, 2014 को विरोध-प्रदर्शन के कारण निकोलाई एजारोव ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है?
(अ)यूक्रेन (ब) मिस्र (स) यूनान (द) घाना
2. किस राज्य में गरीब परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत की है?
(अ) राजस्थान (ब) उत्तरप्रदेश (स) मध्यप्रदेश (द) बिहार
3. राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम (एनएडब्ल्यूएडीसीओ) का मुख्य उद्देश्य है?
(अ)अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायता करना (ब) भारत की जनसंख्या पर नियंत्रण करना (स) शिक्षा के क्षेत्र विकास करना (द) समुद्री व्यापार का विकास
4. केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश पर की गई हैं?
(अ) संथानम समिति (ब)गोरवाला रिपोर्ट (स) कृपलानी समिति (द) प्रशासनिक सुधार आयोग
5. निम्नलिखित में से वह कौन-सा उपाय है जो सार्वजनिक महत्व के मामले पर मंत्री का ध्यान खींचता हैं?
(अ) आधे घंटे की बहस (ब)अल्पकालीन बहस (स)ध्यानाकर्षण नोटिस (द) स्थगन प्रस्ताव
6. गुजराती का प्रथम उपन्यास किसे माना जाता है?
(अ) सरस्वती चंद्र (ब) शैलभद्र (स) नरसी मेहता (द) उक्त में से कोई नहीं
7. कन्नड़ भारत, उपन्यास किसकी रचना है?
(अ) कुमार व्यास (ब) कोशिराज (स) के.वी. पुटप्पा (द) शिव रामकारंथ
8. कोंकणी का विकास किस भाषा में माना जाता है?
(अ) हिंदी (ब) गुजराती (स) संस्कृत (द) मराठी
9. अलास्का किस महाद्वीपीय खंड का अंग है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तरी अमेरिका (द) दक्षिणी अमेरिका
10. खेतड़ी निम्र में से किससे संबंधित है?
(अ) तेल से (ब) उर्वरक से (स) तांबा से (द) लोहा से
11. इनमें से नकदी फसल कौन सी है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) गन्ना
12. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिंड निम्न में से क्या कहलाता है?
(अ) ग्रह (ब) उपग्रह (स) सौर तारे (द) इनमें से कोई नहीं
13. तटस्थता वक्र विश्लेषण में दो वस्तुओं के विनिमय का अनुपात दर्शाया जाता है?
(अ) कीमत रेखा से (ब) तटस्थता वक्र से (स) कीमत उपभोग वक्र से (द) आय उपभोग वक्र से
14. अर्थशास्त्र में सीमांत भूमि से तात्पर्य है?
(अ) भूमि जिस पर लगान शून्य हो (ब) भूमि जिस पर अधिकतम लगान लगाता हो (स) दो भूमियों के लगान का अंतर (द) अधिकतम उपजाऊ भूमि पर लगान
15. व्यष्टिï अर्थशास्त्र संबंधित है?
(अ) अर्थव्यवस्था में रोजगार और उत्पादन के स्तर से (ब) समष्टिï आर्थिक मामलों में गणित के प्रयोग से (स) व्यक्तिगत निर्णायक इकाइयों द्वारा साधनों के आवंटन से (द) बड़ी इकाईयों द्वारा साधनों के आवंटन से
16. भारतीय संविधान की उद्देशिका में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम से किए गए थे?
(अ)38वां संशोधन अधिनियम, 1975 (ब) 40 वां संशोधन अधिनियम, 1976 (स)42वां संशोधन अधिनियम, 1976(द) 44 वां संशोधन अधिनियम, 1979
17. भारत के संविधान का आदेश है कि पंचायत राज के चुनाव कितने वर्ष के अंतर में नियमित रूप से होने चाहिए?
(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 4 वर्ष (द) 5 वर्ष
18. कैबिनेट में सम्मिलित होते हैं?
(अ) मंत्रिस्तर के सभी मंत्री (ब)केवल कैबिनेट मंत्री (स) कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री (द) कैबिनेट, राज्य और उपमंत्री
19. मुर्राह किस पालतु प्राणी की नस्ल है?
(अ) सुअर (ब) भैंस (स) भेड़ (द) बकरी
20. जूट की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी कौन सी है।
(अ) जलोढ़ मिट्टी (ब) रेगड़ मिट्टी (स) कछारी मिट्टी (द) बलुई मिट्टी
21. वर्ष में मात्र दो महीनों में अल्प वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्र में निम्रलिखित में से किसकी कृषि उपयुक्त होगी?
(अ) गन्ना (ब) चाय (स) कपास (द) दलहन
22. एमआरटीसी को निरस्त करके उसके स्थान पर किस आयोग की स्थापना की गई है?
(अ) अब्राहम आयोग (ब) लिंकन आयोग (स) प्रतिस्पर्धा आयोग (द) इनमें से कोई नहीं
23. शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण कहां होता है?
(अ) यकृत में (ब) अस्थिमज्जा में (स) फेफड़ों में (द) इनमें से कोई नहीं
24. नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेट्री कहां पर स्थित है?
(अ) खेतड़ी में (ब)जमशेदपुर में (स)आसनसोल में (द)धनबाद में
25. भारतीय अनुसंधान परिषद, आईसीएआर निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) जलगांव, महाराष्टï्र (ब)अल्मोड़ा, उत्तराखंड (स) बैतुल, मध्यप्रदेश (द) शिलांग, मेघालय
26. वह कौन सा कर है, जिसका केंद्र एवं राज्यों में बंटवारा नहीं होता है?
(अ) आय कर (ब) बिक्री कर (स) निगम कर (द) केंद्रीय उत्पाद शुल्क
सही जवाब- 1.(अ)यूक्रेन, 2.(ब)उत्तरप्रदेश, 3.(अ)अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायता करना, 4.(अ) संथानम समिति, 5.(स)ध्यानाकर्षण नोटिस, 6.(अ) सरस्वती चंद्र, 7.(अ) कुमार व्यास, 8.(द) मराठी, 9.(स)उत्तरी अमेरिका, 10.(स) तांबा से, 11. (द) गन्ना, 12.(अ) ग्रह, 13.(ब) तटस्थता वक्र से, 14.(अ) भूमि जिस पर लगान शून्य हो, 15.(स) व्यक्तिगत निर्णायक इकाइयों द्वारा साधनों के आवंटन से, 16.(स) 42वां संशोधन अधिनियम, 1976,17.(द)5 वर्ष,18. (ब)केवल कैबिनेट मंत्री, 19.(ब)भैंस, 20.(स) कछारी मिट्टी, 21.(द) दलहन, 22.(स) प्रतिस्पर्धा आयोग, 23.(ब)अस्थिमज्जा (बोन मैरो) में, 24.(ब)जमशेदपुर में,25.(द)शिलांग, मेघालय,26.(ब)बिक्री कर।
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ), संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषज्ञता प्राप्त एजेंसी है, जो वहनीय और सार्वभौमिक रूप से अभिगम्य पर्यटन के संवर्धन के लिए उत्तरदायी है। इसकी स्थापना 27 सितंबर 1970 को की गई थी और वर्ष 1979 से इसके स्थापना-दिवस को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 1975 में पहले डब्ल्यूटीओ महासचिव की नियुक्ति की गई थी और महासभा ने स्पेन की राजधानी मैड्रिड में डब्ल्यूटीओ मुख्यालय की स्थापना की थी। यूएनडब्ल्यूटीओ के 156 देश सदस्य, 6 सहयोगी सदस्य और 400 संबद्ध सदस्य हैं, जो निजी क्षेत्र, शैक्षिक संस्थानों, पर्यटन-संघों और स्थानीय पर्यटन-प्राधिकरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सकेसर , पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मध्य भाग में सून वादी के छोर पर स्थित एक 1 हजार 522 मीटर ऊंचा पहाड़ है। यह नमक कोह पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ भी है। क्योंकि यह आसपास के सभी इलाक़ों से ऊंचा है इसलिए यहां पाकिस्तान टेलिविजऩ ने एक प्रसारण स्तंभ लगाया हुआ है और 1950 के दशक में पाकिस्तानी वायु सेना ने भी आते-जाते विमानों पर निगरानी रखने के लिए यहां एक रेडार लगाया था।
मुंबई में 1 फरवरी, 2014 से देश की पहली मोनो रेल शुरू हो गई है। अभी मोनो रेल का पहला चरण शुरू किया गया है। यह मोनो रेल मुंबई मोनोरेल चेंबूर से वडाला के बीच शुरू की गई है। यह दूरी 8.3 किलोमीटर है।
शुरुआत में मोनो रेल सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलाई जाएगी। एक महीने के बाद दूसरी शिफ्ट में मोनो रेल शुरू की जाएगी। उसके बाद ही इसे लोकल सेवा की तरह सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक चलाया जाएगा। शुरुआत में हर 15 मिनट पर मोनो रेल चलेगी। आगे चलकर इसे 9 मिनट में कर दिया जाएगा। इसका किराया कम से कम 5 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 11 रुपये होगा। नीले , हरे और गुलाबी रंगी की होगी यह मोनो रेल।
एक मोनो रेल में चार कोच हैं जो 600 यात्रियों के लिए काफी हैं। चेंबूर से वडाला के बीच यह 6 स्टेशनों पर रुकेगी। शुरुआत में मुंबई में चार मोनो रेल चलाई जाएंगी। सरकारी अवकाश के दिन भी मोनो रेल चलेगी। लेकिन इसमें महिलाओं के लिए अलग डिब्बे नहीं होंगे। मोनो रेल की स्पीड 30 से 80 प्रति किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
महायान एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है महान वाहन। यह दो प्रमुख बौद्घ परंपराओं में से एक है, जो चीन, कोरिया, जापान एवं तिब्बत में व्यापक रूप से प्रचलित। इस समुदाय के मंदिर भी अलग होते हैं।
महायान बौद्घ संप्रदाय लगभग पहली सदी ई. में प्राचीन बौद्घ मत से उभरा, जो ज्यादा उदार एवं बौद्घ शिक्षा की अभिनव व्याख्या था। महायानवादी अधिक रूढ़ और परंपरावादी मतों से अपने को भिन्न मानते हैं, जिन्हें वे कुछ विरोध स्वरूप हीनयान (निम्र वाहन) कहते हैं। महायान का परंपरावादियों, जिसका आधुनिक विश्व में श्रीलंका, म्यांमार (भूतपूर्व बर्मा), थाइलैंड, लाओस एवं कंबोडिया का थेरवाद प्रतिनिधित्व करता है, से बुद्घ के स्वरूप एवं बौद्घों के आदर्श लक्ष्यों को लेकर मतभेद हैं।
थेरवाद बौद्घ ऐतिहासिक गौतम बुद्घ का सत्य के शिक्षक के रूप में आदर करते हैं, जबकि महायानी बुद्घ को अलौकिक गुणयुक्त मानते हैं और ऐतिहासिक बुद्घ को ज्ञानातीत दिव्य बुद्घ की सांसारिक अभिव्यक्ति मानते हैं। आदर्श लक्ष्य, जिसके लिए सभी बौद्घों को प्रयास करना चाहिए। थेरवाद बौद्घ मत की तरह अर्हत या संपूर्ण संत बनना नहीं है, जिसे महायानी एक स्वार्थी लक्ष्य मानते हैं, बल्कि बोधिसत्व बनना है। ऐसा व्यक्ति, जिसने ज्ञान-प्राप्ति की स्थिति प्राप्त कर ली है, लेकिन अन्य लोगों की मुक्ति के लिए कार्य करने के वास्ते उसने बुद्घत्व को स्थगित कर दिया है। इस प्रकार बोधिसत्व के साथ संबद्घ मुख्य गुण करुणा को ज्ञान के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
जलने से ऊर्जा क्यों निकलती है?
जितने भी तरल, ठोस और गैस ईंधन होते हैं उनमें तीन ज्वलनशील पदार्थों में से एक अवश्य रहता है-कार्बन, हाइड्रोजन या सल्फऱ। कोई भी ईंधन बिना ऑक्सीजन के नहीं जल सकता। जब ईंधन को जलाया जाता है तो ईंधन और ऑक्सीजन के अणु, पानी और कार्बन डाइऑक्साइड के अणुओं में बदल जाते हैं। इसमें जो रासायनिक प्रतिक्रियाएं होती हैं उससे भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। यह अतिरिक्त ऊर्जा कहीं तो जाएगी इसलिए यह तापीय ऊर्जा में परिणित हो जाती है। इसी को हम आम ज़बान में गर्मी कहते हैं।
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। अफगानिस्तान एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है। इस समय हामिद करजई यहां के राष्ट्रपति हैं। इस बार राष्ट्रपति पद के प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं-
अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह: तालिबान विरोधी अहमद शाह मसूद के नजदीकी साथी रहे अफगानिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह को एक ताकतवर प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। तालिबान काल से पहले वह बुरहानुद्दीन रब्बानी की सरकार में काम कर चुके हैं। आंखों के मशहूर डॉक्टर अब्दुल्लाह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं और दुनयावी मसलों पर अपनी खास समझ रखते हैं। काबुल में उनकी पैदाइश एक पश्तून पिता और ताजिक मां से हुई। तालिबान के पतन के बाद 2001 उन्हें देश का विदेश मंत्री बनाया गया. लेकिन 2006 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। पिछले बार के राष्ट्रपति चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे।
कय्यूम करजई: कंधार में पैदा होने वाले कय्यूम करजई मौजूदा राष्ट्रपति हामिद करजई के बड़े भाई हैं। कय्यूम करजई ने अमेरिका में पढ़ाई की है और पश्तून समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। अमेरिका में उनका अफगान रेस्त्रांओं का चेन चलता है। करीब 66 साल के कय्यूम ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई की है लेकिन उनमें हामिद जैसे करिश्मे की कमी बताई जाती है।
अशरफ गनी: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्वान की पहचान रखने वाले अशरफ गनी, बेरूत के अमेरिकी यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं। उनकी पत्नी रूला भी लेबनानी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी किया है और अमेरिका के कई कॉलेजों में पढ़ा चुके हैं। 64 साल के गनी वल्र्ड बैंक के साथ 11 साल तक काम कर चुके हैं.।तालिबान के पतन के बाद उन्होंने काबुल में लखदर ब्राहिमी के विशेष दूत के तौर पर काम किया है। 2002-2004 के अंतरिम सरकार में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। बाद में वह काबुल यूनिवर्सिटी के चांसलर बने। गुस्सैल स्वभाव के गनी ने पिछला चुनाव लड़ा था और चौथे नंबर पर रहे थे।
जालमई रसूल: मृदुभाषी जालमई रसूल राष्ट्रपति हामिद करजई के करीबी बताए जाते हैं। 70 साल के डॉक्टर पेरिस के मेडिकल स्कूल में ट्रेनिंग भी देते हैं। पूर्व राजा जहीर शाह के निजी डॉक्टर रह चुके रसूल नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। बाद में वह राष्ट्रपति करजई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी बने। वे दारी, इंग्लिश, फ्रेंच, इतालवी और अरबी भाषा जबरदस्त तरीके से बोलते हैं।
अय्यूब रब रसूल सय्याफ: कबायली नेता सय्याफ करीब 70 साल के हैं और धार्मिक विद्वान माने जाते हैं। लंबी दाढ़ी और पगड़ी उनकी पहचान है। वे सऊदी अरब और इस्लामी कट्टरपंथ से जुड़े लोगों के करीबी बताए जाते हैं। इस वजह से पश्चिमी देशों ने भौंहें टेढ़ी कर रखी हैं। न्यूयॉर्क के 9/11 वाले हमले में उन्हें खालिद शेख मुहम्मद का गुरु बताया गया था। उन पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाने के आरोप भी हैं। कहा जाता है कि वह अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन के प्रतिद्वंद्वी भी रहे, लेकिन 1996 में उसके अफगानिस्तान आने में मदद भी की। करजई से नजदीकी बढ़ाने से पहले वह 1980 के दशक में सोवियत सैनिकों से युद्ध कर चुके हैं।
प्रमुख सीमा रेखाएं
मैकमोहन रेखा-यह चीन और भारत के बीच सर हेनरी मैकमोहन द्वारा अंकित की गई थी।
मैगीनॉट रेखा- फ्रांस और जर्मनी के बीच यह रेखा स्थित है।
डूरंड लाइन- भारत और अफगानिस्तान के बीच सर मॉटीमर डूरंड द्वारा वर्ष 1896 में स्थापित की गई थी।
ओडर नीस रेखा - जर्मनी और पोलैंड के बीच।
रेडक्लिफ रेखा- भारत और पाकिस्तान के बीच सर कायरिल रेडक्लिफ द्वारा तय की गई रेखा।
17 वीं समानांतर-उत्तरी वियतनाम और दक्षिण वियतनाम के बीच।
20 वीं समानांतर- पाकिस्तान और भारत के बीच (भारत द्वारा यह रेखा मान्य नहीं की गई है। )
39 वीं समानांतर- उत्तरी कोरिया और दक्षिणी कोरिया के बीच।
49 वीं समानांतर- अमरीका और कनाडा के बीच।
1. अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में उनके शानदार तथा निर्वाध कार्य निष्पादन सेवाओं के लिए कौन सा पुरस्कार दिया जाता हैं?
(अ) वरिष्ठ नागरिक पुरस्कार (ब) श्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार (स) राष्ट्रपति पुरस्कार (द) लोक सेवा पुरस्कार
2. वर्ष 2012-13 में नाथपा झाकरी पनबिजली स्टेशन को अधिक बिजली उत्पादन के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया गया हैं?
(अ) स्वर्ण शील्ड (ब) रजत शील्ड (स) कांस्य शील्ड (द) इनमें से कोई नहीं
3. फरवरी 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर कृषि वसंत मेले का आयोजन कहा किया गया हैं?
(अ) जयपुर (ब) नागपुर (स) जबलपुर (द) इंदौर
4. किसी कंपनी में कंपनी के लोगों द्वारा लाभ कमाने या नुकसान की भरपाई करने के लिए कीमत संवदी कंपनी की सूचना का प्रयोग कर लेने को कहते हैं?
(अ) इनसाइडर ट्रेडिंग (ब) फ्यूचर टे्रेडिंग (स) फारेन ट्रेडिंग (द) स्टॉक ट्रेडिंग
5. 11 वीं पंचवर्षीय योजना को किसके लिए प्लान कहा गया है?
(अ) भारत के स्वास्थ्य (ब) भारत से गरीबी के उन्मूलन (स) भारत की शिक्षा (द) ग्रामीण भारत के विकास
6. पूरा (ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना) की अवधारणा निम्नलिखित में से किसने दी है?
(अ) राजीव गांधी (ब) मनमोहन सिंह (स) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (द) सोनिया गांधी
7. निम्नलिखित में से कौन सा विदेशी यात्री औरंगजेब के समय भारत आया?
(अ) सेल बेंकली (ब) डी. लेक्ट (स) निकोलो मनूची (द) पीटर मुण्डी
8. औरंगजेब ने मीर जुमला को किसका गवर्नर नियुक्त किया?
(अ) बिहार का (ब) बंगाल का (स) लाहौर का (द) दक्षिण का
9. मुगल काल में भूमि की माप की प्रथा निम्न में से किस शासक ने शुरू की ?
(अ) अकबर (ब) शेरशाह (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
10. इंडिया ब्राण्ड इक्विटी फण्ड की स्थापना किस वर्ष में हुई?
(अ) 1996 (ब) 1998 (स) 2000 (द) 2002
11. दूसरी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप निम्नलिखित में से किसने तैयार किया था?
(अ) पी.सी. महालनोबिस ने (ब) हेन्सेन (स) सी. आर. राय (द) पंडित जवाहर लाल नेहरू
12. नाइट्रोजन गैस लिटमस के प्रति कैसी होती है?
(अ) अम्लीय(ब)क्षारीय (स) उदासीन(द) इनमें से कोई नहीं
13. भारत की वर्तमान मुद्रा प्रणाली निम्र में से किस पर आधारित है?
(अ) स्वर्ण रिजर्व प्रणाली पर (ब) अनुपाती रिजर्व प्रणाली (स) परिवर्तनीय करेंसी प्रणाली पर (द) न्यूनतम रिजर्व प्रणाली पर
14. 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टिï से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
(अ) महाराष्टï्र (ब) बिहार (स) उत्तरप्रदेश (द) पश्चिम बंगाल
15. हरित क्रांति पद का प्रयोग उच्च उत्पादन दर्शाने के लिए किया गया है?
(अ) घास स्थलों का निर्माण करके (ब) अधिक वृक्षों का रोपण करके (स) प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता बढ़ाकर (द) शहरी क्षेत्रों में उद्यान बनाकर
16. मनुष्यों में टाइफॉइड निम्र में से किसके द्वारा पैदा होता है?
(अ) स्यूडोमोनास स्पी. द्वारा (ब) स्टैफाइलोकोकस द्वारा (स) बैसिलस द्वारा (द) साल्मोनेला टाइफी द्वारा
17. बच्चों के अंगों की अस्थियां मुड़ जाती हैं, क्योंकि उनमें निम्र में से किसकी कमी हो जाती है?
(अ) विटामिन ए की (ब) विटामिन बी 1 (स) विटामिन डी की (द) विटामिन इ की
18. महात्मा गांधी के अनुसार संसार में सबसे शक्तिशाली बल निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) वीर की अहिंसा (ब) दुर्बल की अहिंसा (स) डरपोक की अहिंसा (द) पददलित की अहिंसा
19. भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
(अ) लोकसभा के कार्यकाल के साथ (ब) राष्टï्रपति के कार्यकाल के साथ (स) जब तक उसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त हो (द) पांच वर्ष
20. वह नाम जो भारत एवं फ्रांस की नौसेना के वार्षिक संयुक्ताभ्यास को दिया गया है?
(अ) पेसिफिक (ब) झुहाई (स) बरूण (द) इनमें से कोई नहीं
21. सरदार सरोवर किस राज्य में स्थित है?
(अ) गुजरात में (ब) महाराष्टï्र में (स)आंध्रप्रदेश में (द) तमिलनाडु में
22. पेरियार जलविद्युत परियोजना किस राज्य में है?
(अ) मेघालय में (ब) उड़ीसा में (स) पश्चिम बंगाल में (द) केरल में
23. फुलकारी लोक कला कहां प्रचलित है?
(अ) गुजरात (ब) बिहार (स) हरियाणा (द) आंध्रप्रदेश
24. तमाशा किस राज्य की प्रमुख लोक नृत्य कला शैली है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) राजस्थान (द) पंजाब
25. डांडिया लोक नृत्य मुख्य रुप से कहां प्रचलित है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) असम (द) नागालैंड
26. हिन्दुस्तानी संगीत का सर्वाधिक प्राचीन घराना निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) ग्वालियर घराना (ब) आगरा घराना (स) लखनऊ घराना (द) जयपुर घराना
27. विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेदो किस देश के निवासी हैं?
(अ) अमेरिका (ब) फ्रांस (स) ब्राजील (द) ब्रिटेन
28. ज्वालामुखी से उत्सर्जित होने वाली अत्यधिक प्रचुर गैस है?
(अ) जलवाष्प (ब) होलियम (स) सल्फर डाइ ऑक्साइड (द) कार्बन डाइ-ऑक्साइड
सही जवाब- 1.(स) राष्ट्रपति पुरस्कार, 2.(ब) रजत शील्ड, 3.(ब) नागपुर , 4.(अ) इनसाइडर ट्रेडिंग, 5.(स) भारत की शिक्षा, 6.(स) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, 7.(स) निकोलो मनूची, 8. (ब) बंगाल का, 9.(ब) शेरशाह, 10.(अ) 1996, 11.(अ) पी.सी. महालनोबिस ने, 12.(स) उदासीन, 13.(द)न्यूनतम रिजर्व प्रणाली पर, 14.(स) उत्तरप्रदेश, 15.(स)प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता बढ़ाकर, 16.(द) साल्मोनेला टाइफी द्वारा, 17.(स) विटामिन डी की, 18. (अ) वीर की अहिंसा, 19.(स) जब तक उसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त हो, 20.(स) बरूण, 21.(अ) गुजरात में, 22.(द) केरल में, 23.(स) हरियाणा, 24.(ब) महाराष्ट्र, 25.(अ) गुजरात, 26.(अ) ग्वालियर घराना, 27.(स) ब्राजील, 28.(अ) जलवाष्प ।
दुनिया भर में स्विस घडिय़ां सबसे महंगी घडिय़ों में से एक मानी जाती हैं। इस प्रकार की घडिय़ां बनाने वालों में रेमंड वेल वॉच कंपनी भी शामिल हैं जिसके संस्थापक रेमंड वेल हैं, जिन्होंने 1976 में इस कंपनी की नींव रखी। अपने नाम की घड़ी ब्रांड के संस्थापक रेमंड वेल का निधन 27 जनवरी 2014 को 87 वर्ष की आयु में हो गया। उन्हें स्विस घड़ी उद्योग के महान नवीन आविष्कारों में से एक के रूप में माना जाता है। रेमंड वेल जिनेव कंपनी एक स्विस लक्जरी घड़ीसाज़ है जिसे जिनेवा में स्थापित किया गया था। यह स्विस घड़ी उद्योग में पिछले स्वतंत्र ब्रांडों में से एक है। कंपनी तब बनाई गई थी जब स्विस घड़ी उद्योग क्वार्ट्ज संकट के कारण संकट में गिर रहा था।
रेमंड वेल सितंबर 2013 में कंपनी के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए और मानद अध्यक्ष के रूप में बने रहे। रेमंड वेल का अपनी कंपनी गठित करने का उद्देश्य कम कीमत पर बेहतर डिजाइन के साथ उच्च गुणवत्ता घडिय़ों बनाना था। रेमंड वेल ने स्विट्जरलैंड में कैमे वॉच के साथ काम
सीनाई पर्वत (अंग्रेज़ी- माउण्ट सायनाय; इब्रानी-हार सीनाई), जिसे अरबी में तूर सीना या जबल मूसा ( अर्थ-मूसा का पर्वत) कहते हैं, मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में संत कैथरीन के पास स्थित एक पर्वत का नाम है। बदूईन लोग इसे होरेब पर्वत के नाम से भी बुलाते हैं। सीनाई पर्वत का कुरान में कई बार उल्लेख किया गया है। बाइबल में मुख्यत: पलायन की पुस्तक में इसका उल्लेख किया गया है। यहूदी, ईसाई और इस्लामी परंपरा के अनुसार, सीनाई पर्वत ही वह स्थान है जहां मूसा दस हुक्मनामे प्राप्त करते हैं, हालांकि सभी पक्ष इस पऱ सहमत नहीं हैं कि बाइबिल में इस पहाड़ विशेष का उल्लेख किया गया है।
सीनाई पर्वत सीनाई क्षेत्र में संत कैथरीन शहर के पास स्थित एक 2 हजार 285 मीटर ऊंचा पर्वत है। यह संत कैथरीन पर्वत की बगल में स्थित है, जो सीनाई प्रायद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। यह चारों ओर से पर्वत श्रृंखला की ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है।
सीनाई पर्वत चट्टानों का विकास अरब-न्युबियन शील्ड के विकास के अंतिम चरण में हुआ था। सीनाई पर्वत एक वृत्ताकार जटिल संरचना को दर्शाता है जिसमें क्षारीय ग्रेनाइट पत्थर ज्वालामुखीय चट्टानों सहित विविध प्रकार की चट्टानें हैं। ये ग्रेनाइट पत्थर साइनोग्रेनाइट से ले कर क्षारीय फेल्ड्सपर ग्रेनाइट जैसी विभिन्न संरचनाओं में उपलब्ध हैं। सीनाई पर्वत में दिखने वाली चट्टानों की प्रकृति यह दर्शाती है कि इनकी उत्पत्ति विभिन्न गहराईयों से हुई है। सीनाई पर्वत इब्राहीमी धर्मों के सबसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थानों में से एक है।
1 फरवरी 2003 का दिन भारत के लिए भी मायूसी लेकर आया था। इस दिन अंतरिक्ष से अपनी 16 दिन की यात्रा पूरी कर लौट रहा कोलंबिया यान नष्ट हो गया था। जिसमें भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की भी मौत हो गई थी।
इस हादसे में अमेरिका, भारत और पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। इस हादसे में भारतीय मूल की अमेरिकी कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री सदा के लिए आकाश के हो गए। इनमेेंं अंतरिक्ष वैज्ञानिक रिक डी., विलियम सी., माइकल पी. एंडरसन, कल्पना चावला, डेविड एम. ब्राउन, लॉरेल क्लार्क और इलान रेमन शामिल थे।
इस हादसे के बाद फ्लोरिडा के अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन का झंडा आधा झुका दिया गया। आसमान से अंतरिक्ष यान का थोड़ा बहुत मलबा टेक्सास और लुईजियाना के आस पास गिरा। नासा भावुक हो गया। सात अंतरिक्ष यात्रियों में दो महिलाएं थीं, लॉरेल क्लार्क और कल्पना चावला। हरियाणा के करनाल में पैदा हुई कल्पना चावला बच्चियों और महिलाओं के लिए मिसाल बनीं। भारत में पढ़ाई करने के बाद अमेरिकी एजेंसी में काम करने वाली चावला का यह दूसरा अंतरिक्ष दौरा था।
कोलंबिया स्पेस शटल को मिशन एसटीएस 107 के तहत 11 जनवरी 2001 को अंतरिक्ष स्टेशन में भेजा जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 16 जनवरी 2003 को जब यह मिशन अंतरिक्ष की ओर रवाना हुआ उससे पहले इस मिशन को करीब बारह बार रद्द करना पड़ा था। इसके पीछे कई तकनीकी खामियां जुड़ी थी।
जिस वक्त कोलंबिया यान केनेडी स्पेस स्टेशन से रवाना हुआ उसके 81 सैकेंड के बाद ही यान से लगे एक्सटरनल टैंक पर लगा एक फॉम का हिस्सा टूट कर गिर गया था। यान की रफ्तार बेहद तेज होने की वजह से यह इतनी तेजी से यान के पिछले विंग से टकराया की वह टूट गया। लेकिन इसको यान में बैठे अंतरिक्ष यात्री नहीं जान पाए। बावजूद इसके नासा को यह बात पता चल चुकी थी। उन्हें इस बात का अंदाजा हो चुका था कि अब इस मिशन का वापस लौटना नामुकिन है। यह अंदाजा सही साबित हुआ और एक बड़ा हादसा हो गया।
भक्तिकाल
हिन्दी साहित्य का मध्य काल भक्तिकाल के नाम से प्रसिद्ध है। इस अवधि में कबीर, रैदास ,गुरु नानक, दादूदयाल सुंदरदास, मलूकदास, कुतबन, मंझन, जायसी, उसमान, सुंदरदास, परमानंददास, कुंभनदास, नंददास, हितहरिवंश , हरिदास, रसखान, धु्रवदास, मीराबार्ई, तुलसीदास, अग्रदास, नाभादास आदि ने अपनी भक्तिपूर्ण रचनाओं से हिंदी साहित्य को एक से बढक़र एक रचनाएं दीं ।
इन कवियों के आराध्यों के नाम में भले ही अंतर है, लेकिन समर्पण की भावना सभी में विद्यमान है । भक्तिकाल का आरंभ 14वीं- 15 वीं शताब्दी में माना जाता है।
अमृता शेरगिल (30 जनवरी 1913 - 5 दिसंबर 1941) भारत के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थीं। उनके जन्म शताब्दी के मौके पर इन दिनों नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी अमृता शेरगिल: भावप्रवण तलाश चल रही है।
उनका जन्म बुडापेस्ट (हंगरी) में हुआ था। कला, संगीत और अभिनय बचपन से ही उनके साथी बन गए। 20वीं सदी की इस प्रतिभावान कलाकार को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने 1976 और 1979 में भारत के नौ सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में शामिल किया है। सिख पिता उमराव सिंह शेरगिल (संस्कृत-फारसी के विद्वान व नौकरशाह) और हंगरी मूल की यहूदी ओपेरा गायिका मां मेरी एंटोनी गोट्समन की यह संतान 8 वर्ष की आयु में पियानो-वायलिन बजाने के साथ-साथ कैनवस पर भी हाथ आजमाने लगी थीं।
1921 में अमृता का परिवार समर हिल शिमला में आ बसा। बाद में अमृता की मां उन्हें लेकर इटली चली गई और फ्लोरेंस के सांता अनुंजिय़ाता आर्ट स्कूल में उनका दाखिला करा दिया। पहले उन्होंने ग्रैंड चाऊमीअर में पीअरे वेलण्ट के और इकोल डेस बीउक्स-आर्टस में ल्यूसियन सायमन के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। सन 1934 के अंत में वह भारत लौटी। बाईस साल से भी कम उम्र में वह तकनीकी तौर पर चित्रकार बन चुकी थीं । पूरी तरह भारतीय न होने के बावजूद वे भारतीय संस्कृति को जानने के लिए बड़ी उत्सुक थीं। उनकी प्रारंभिक कलाकृतियों में पेरिस के कुछ कलाकारों का पाश्चात्य प्रभाव प्रभाव साफ झलकता है। जल्दी ही वे भारत लौटीं और अपनी मृत्यु तक भारतीय कला परंपरा की पुन: खोज में जुटी रहीं। उन्हें मुगल और पहाड़ी कला सहित अजंता की विश्वविख्यात कला ने भी प्रेरित-प्रभावित किया। अमृता ने अपने हंगेरियन चचेरे भाई से 1938 में विवाह किया, फिर वे अपने पुश्तैनी घर गोरखपुर में आ बसीं। 1941 में अमृता अपने पति के साथ लाहौर चली गई, वहां उनकी पहली बड़ी एकल प्रदर्शनी होनी थी, किंतु एकाएक वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं और मात्र 28 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम लिमिटेड, ( एन ए डब्ल्यू ए डी सी ओ) दिल्ली स्थित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहा है। एनएडब्ल्यू एडीसीओ) की स्थापना 500 करोड़ रुपये की अधिकृत शेयर पूंजी के साथ की गई.
वक्फ कॉर्पोरेशन, वक्फ़ सम्पतियों के समुदायिक विकास हेतु काम करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है। इसके साथ ही यह केंद्र शासित वक्फ बोर्डों और मुतावलिस के साथ मिलकर वक्फ संपत्तियों के सामुदायिक विकास के लिए वित्तीय संसाधन भी जुटाएगा। इस निगम की स्थापना सच्चर समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है। भारत में फिलहाल 4.9 लाख पंजीकृत वक्फ संपत्तियां हैं और इससे सालाना 163 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। सच्चर समिति की सिफारिशों में कहा गया है कि अगर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सही तरीके से विकास किया जाए तो इससे सालाना 12 हजार करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है।
भारत सरकार ने देश में मुस्लिम समुदायों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्च स्तरीय न्यायमूर्ति सच्चर समिति का गठन किया था। समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर हैं।
1. फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा में पॉलिना वेगा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है, वह किस देश की सुंदरी है?
(अ) भारत (ब) कोलंबिया (स) ऑस्टे्रेलिया (द) वेनेजुएला
2. मध्य प्रदेश में कौन-सी जनजाति अधिक साक्षर है?
(अ) भील (ब)भीलाला (स) गोंड (द) कोरकू
3. विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 31 जनवरी (ब) 2 फरवरी (स) 4 फरवरी (द) 1 मार्च
4. डेविड ह्यूम द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है?
(अ) प्रिंसिपल्स ऑफ सोशियोलॉजी (ब) एलिमेंटरी फाम्र्स ऑफ रिलिजियस लाइफ (स) नेचुरल हिस्ट्री ऑफ रिलीजन (द) प्रिमीटिव कल्चर
5. किसने सर्वप्रथम बाह्य समूह नाम का प्रयोग किया था?
(अ) कूले (ब)बेल (स)समनर (द) स्माल
6. विवाह के समय मेहर का भुगतान किसे करना पड़ता है?
(अ) वर के पिता द्वारा वधू के माता-पिता को (ब) वधू के पिता द्वारा वर के माता-पिता को (स) पति द्वारा पत्नी को (द) पत्नी द्वारा पति को
7. दक्षिण कोरिया के इंचियोन में वर्ष 2014 में हुए 17 वें एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय का संबंध किस खेल से है?
(अ) कुश्ती (ब) मुक्केबाजी (स) भारोत्तोलन (द) निशानेबाजी
8. निम्नलिखित में से कौन सा गुणवत्ता का अंतर्राष्ट्रीय मापक है?
(अ) ङ्खञ्जह्र (ब) ॥ष्ठक्र (स) क्रक्चढ्ढ (द)ढ्ढस्ह्र
9. पाउंड निम्नलिखित में से किस देश की मुद्रा है?
(अ) यूनाइटेड किंगडम (ब) यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका (स) यूरोपीय यूनियन (द) यूनाइटेड नेशन
10. निम्नलिखित में से कौन सा इंटरनेट सेवा प्रदाता है?
(अ) एयरटेल (ब) बीएसएनएल (स) भारतीय रेलवे (द) इनमें से कोई नहीं
11. प्रत्येक इंटरनेट कनेक्ट करने वाले प्वाइंट का होता है?
(अ) यू.आर.एल. (ब) आई.पी. एड्रेस (स) वेब एड्रेस (द) इनमें से कोई नहीं
12. निम्नलिखित में से कौन सा इम्पैक्ट टाइप प्रिंटर नहीं हैं?
(अ) ड्रम प्रिंटर (ब) चेन प्रिंटर (स) बैण्ड प्रिंटर (द) इनमें से कोई नहीं
13. टेलिफोन में निम्नलिखित में से किस संचार टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है?
(अ) एनालॉग सिग्नल्स (ब) डिजिटल सिग्नल्स (स) इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स (द) इनमें से कोई नहीं
14. निम्नलिखित में से कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर किसी कंप्यूटर को प्रारंभ करने के लिए काम में लाया जाता है?
(अ) एम.एस. डॉस (ब) यूनिक्स (स) विंडोज (द) उक्त सभी
15. महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम आगमन किस वर्ष हुआ था?
(अ) 2 अक्टूबर, 1905 (ब) 20 दिसंबर, 1920 (स) 1 जुलाई 1937 (द) 9 सितंबर 1942
16. भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान प्रांतीय स्वायत्तता किस वर्ष प्रदान की गई थी?
(अ)1861 एक्ट (ब)1892 एक्ट (स)1919 एक्ट (द)1935 एक्ट
17. भारत के संविधान के 44 वें संशोधन द्वारा निम्नलिखित अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी को हटा दिया गया?
(अ) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (ब) संवैधानिक उपचार (स) संपत्ति (द) धर्म की स्वतंत्रता
18. निम्नलिखित में से किस शासक ने अपने समय की उत्तर भारत की ऐसी सबसे लंबी नहर निर्माण कराया, जो आज भी उपयोगी है?
(अ) शेरशाह सूरी ने (ब) बाबर ने (स) शाहजहां ने (द) फिरोजशाह तुगलक ने
19. दक्षिणी अमेरिका का एकमात्र महाद्वीप पार रेलमार्ग जोड़ता है?
(अ) रियो डि जनेरो को लीमा से (ब) रियो डि जनेरो को लापाज से (स)ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से (द) ब्यूनस आयर्स को सेंटियागो से
20. ताजमहल के निर्माण का संबंध निम्नलिखित में से किस मुगल शासक से था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द)औरंगजेब
21. घासीराम कोतवाल के लेखक कौन हैं?
(अ) प्रेमचंद (ब) चक्रधर शर्मा गुलेरी (स)अमृता प्रीतम (द) विजय तेंदुलकर
22. 1913 में रवीन्द्र नाथ टैगोर को किस पुस्तक के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(अ) गीतांजलि (ब) गीता रहस्य (स) गोरा (द) गीता गुंजन
23. भारत निर्माण योजना का संबंध किससे है?
(अ) अवस्थापन विकास से (ब) खाद्यान्न उत्पादन आत्मनिर्भरता से (स) पारिवारिक कल्याण कार्यक्रम से (द) इनमें से कोई नही
24. राष्टï्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला हैं?
(अ) लीला पोणप्पा (ब) डॉ. मंगला राय (स) डॉ. निर्मला जैन (द) नजमा हेपतुल्ला
25. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा भारत में प्रेसीडेंसी व्यवस्था समाप्त की गई थी?
(अ)1773 एक्ट (ब)1784 एक्ट (स) 1813 एक्ट (द) 1861 एक्ट
26. इंडियन सिविल सर्विस में जाने वाले प्रथम भारतीय निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) सुभाषचंद्र बोस (ब) चक्रवर्ती राजगोपालचारी (स) सुरेंद्रनाथ टैगोर (द) मोतीलाल नेहरू
27. अपनी धूरी पर पृथ्वी किस दिशा की ओर चक्कर लगाती है?
(अ) पूर्व से पश्चिम (ब) उत्तर से दक्षिण (स) पश्चिम से पूर्व (द)दक्षिण से उत्तर
सही जवाब- 1.(ब) कोलंबिया, 2.(अ) भील, 3.(स) 4 फरवरी, 4.(स) नेचुरल हिस्ट्री ऑफ रिलीजन, 5.(स)समनर, 6.(स) पति द्वारा पत्नी को, 7.(द)निशानेबाजी, 8.(द)ढ्ढस्ह्र, 9.(अ)यूनाइटेड किंगडम, 10.(द) इनमें से कोई नहीं, 11.(ब) आई.पी. एड्रेस, 12.(द) इनमें से कोई नहीं, 13.(अ) एनालॉग सिग्नल्स, 14.(द) उक्त सभी, 15.(ब) 20 दिसंबर, 1920, 16.1935 एक्ट, 17.(स)संपत्ति, 18.(द) फिरोजशाह तुगलक ने, 19.(स) ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से, 20.(स) शाहजहां, 21.(द)विजय तेंदुलकर,22.(अ)गीतांजलि, 23.(अ) अवस्थापन विकास से, 24.(अ)लीला पोणप्पा, 25.(ब)1784 एक्ट, 26.(स) सुरेंद्रनाथ टैगोर, 27.(स) पश्चिम से पूर्व।
तालुका योजना एटलस, (टीपीए) गुजरात सरकार की एक योजना है। 29 जनवरी 2015 को इस योजना को शुरू किया गया।
टीपीए विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु संबंधित क्षेत्रों में विकास के बारे में प्रभावी निर्णय लेने में स्थानीय प्रशासन को सक्षम करने का प्रयास है। टीपीए को गुजरात के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशक और भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान की सहायता से गुजरात नियोजन विभाग द्वारा तैयार किया गया।
टीपीए तालुका स्तर के विकास को सशक्त बनाने के तर्कसंगत निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने और पारदर्शिता में सुधार करने हेतु भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) तकनीक को अपनाता है। इसके अंतर्गत 100 नक्शे शामिल हैं जो प्रत्येक तालुका में ग्राम स्तर पर विभिन्न सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं को दर्शाते हैं। यह प्रत्येक तालुका में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, डेयरी, शीतगृह, डाकघरों डेयरी, पशु चिकित्सा क्लीनिक, कोल्ड स्टोरेज, पीने के पानी और बैंकों जैसी सुविधाओं की संख्या के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
पृथ्वी के कक्ष में स्थापित होने वाला पहला अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर 1 आज ही के दिन 1958 में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था, लेकिन रुस इससे पहले ही अंतरिक्ष की तरफ अपने कदम बढ़ा चुका था।
एक्सप्लोरर -1का प्रक्षेपण अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय भूभौतिकीय वर्ष में भागीदारी के प्रतीक के रूप में किया गया था। इसका प्रक्षेपण फ्लोरिडा के केप कैनेवेरल से किया गया। एक्सप्लोरर 1 को जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (जेपीएल) में तैयार किया गया था। यह पृथ्वी के कक्ष में 1970 तक रहा। इससे पहले पूर्व सोवियत संघ एक वर्ष पहले स्पूतनिक 1 और 2 को अंतरिक्ष में छोड़ चुका था। एक्सप्लोरर 1 के साथ ही अमेरिका और सोवियत संघ के बीच अंतरिक्ष में दौड़ का शीत युद्ध छिड़ गया।
अमेरिका का पृथ्वी उपग्रह कार्यक्रम 1954 में अमेरिकी थल सेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से शुरू किया था। इस कार्यक्रम का नाम प्रोजेक्ट ऑरबिटर था। सेना की रेडस्टोन मिसाइल वाला प्रस्ताव 1955 में आइसनहोवर प्रबंधन द्वारा खारिज कर दिया गया। इसकी जगह नौसेना के प्रोजेक्ट वैनगार्ड को महत्व दिया गया जिसमें सिविलियन स्पेस लॉन्च के लिए बूस्टर का प्रस्ताव रखा गया था।
अमेरिकी नौसेना का उपग्रह कक्षा में भेजने का वैनगार्ड टीवी3 प्रयास 1957 में विफल रहा। इसके बाद सोवियत संघ के अंतरिक्ष में स्पूतनिक 1 और 2 को भेजने के बाद प्रोजेक्ट ऑरबिटर को फिर से तवज्जो दी गई ताकि सोवियत संघ को टक्कर दी जा सके।