सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 1 मई
01-May-2021 12:35 PM
  हर दिन हॉट सीट 1 मई

1. कठोर जल से कैल्शियम और मैग्नीशियम निकालने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) अवसादन (ब) फिल्टरेशन (स) ऊर्णन (द) जल मृदुकरण
2. सूर्य में निम्न में से क्या होता है? 
(अ) नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) फॉस्फोरस (द) हाइड्रोजन एवं हीलियम
3. स्पीड नामक एक उच्च गुणवत्ता वाले पेट्रोल को किस पेट्रोलियम कंपनी ने बाजार में उतारा है?
(अ) भारत पेट्रोलियम (ब) इंडियन ऑयल (स) हिंदुस्तान पेट्रोलियम (द) शेल 
4. कौन से देश पाक जलडमरू मध्य से जुड़े हुए हैं?
(अ) भारत और श्रीलंका (ब) उत्तर और दक्षिण कोरिया (स) ब्रिटेन और फ्रांस (द) भारत और पाकिस्तान
5. उत्तर-पश्चिम में स्थित पर्वत का नाम क्या है?
(अ) अरावली (ब) विंध्याचल (स) हिंदूकुश (द) सतपुड़ा
6. भारत का सर्वोच्च शिखर कौन सा है?
(अ) माउंट एवरेस्ट (ब) कंचनजंगा (स) गॉडविन आस्टिन (द) गौरीशंकर
7. उत्प्रेरक ऐसा पदार्थ है जो कि?
(अ) एक अभिक्रिया में साम्य अवस्था को परिवर्तित करता है (ब)अभिक्रिया में भाग लेता है और उसके वेग को परिवर्तित करता है (स) अभिक्रिया में भाग लेता है और उसके लिए एक पथ प्रदान करता है (द) सदैव उसी प्रावस्था में रहता है, जिसमें कि अभिकर्मक रहते हैं 
8. निम्नलिखित देशों में से उच्चतम जनसंख्या वृद्धि दर है?
(अ) इंडोनेशिया की (ब) जापान की (स) फिलीपींस की (द) सिंगापुर की 
9. बाहट कहां की मुद्रा है?
(अ)तुर्की की (ब)थाइलैण्ड की (स)वियतनाम की(स)ईरान की
10. निम्नांकित में से कैन सा संयुक्त अमीरात की राजधानी है?
(अ) शारजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान
11. चीन में लाल क्रांति हुई थी?
(अ) 1917 में (ब) 1949 में (स) 1959 में (द) 1962 में
12. चकमा निम्न में से किस देश के शरणार्थी हैं?
(अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान
13. चीन की मुद्रा का नाम क्या है?
(अ) युआन (ब) लीरा (स) येन (द) रुपया
14. निम्नलिखित में से किसे श्वेत हाथियों का देश कहा जाता है?
(अ) थाइलैण्ड (ब) कुवैत (स) दक्षिण अफ्रीका (द) भारत
15. ब्रिटिश सरकार की रिपोर्ट या प्रकाशन किस नाम से जानी जाती है?
(अ) येलो बुक (ब) ब्लू बुक (स) ग्रीन बुक (द) व्हाइट बुक
16. हमारे देश के निम्नलिखित किस क्षेत्र में अच्छी ऊन वाली भेड़ें पायी जाती हैं?
(अ)उत्तर-पश्चिमी (ब)पूर्वी (स) पश्चिमी (द) पश्चिमी-दक्षिणी
17. क्रोमाइट का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक में होता है। सर्वाधिक थोरियम किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) उड़ीसा (स) महाराष्ट्र (द) केरल
18. भारत निर्माण योजना का संबंध किससे है?
(अ) अवस्थापन विकास से (ब) खाद्यान्न उत्पादन आत्मनिर्भरता से (स) पारिवारिक कल्याण कार्यक्रम से (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित मेें से कौन लोकसभा की कार्यवाहियों में भाग तो ले सकता है, किंतु मतदान नहीं कर सकता?
(अ) एटॉनी जनरल (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) लोकसभा उपाध्यक्ष (द) प्रधानमंत्री
20. भारत के एटॉनी जनरल की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (ब) भारत का प्रधानमंत्री (स) भारत का राष्ट्रपति (द) संघ लोक सेवा आयोग
21. आना सिक्के का प्रचलन किस मुगल सम्राट ने करवाया?
(अ)अकबर (ब) शाहजहां (स) जहांगीर (द) औरंगजेब
22. किस मुगल शासक ने शराब और भांग पर प्रतिबंध लगाया?
(अ) शाहजहां (ब) मुहम्मद शाह (स) औरंगजेब (द) फर्रुखसियर
23. मुगल बादशाह से नवाब के पद को प्राप्त करने वाला प्रथम फ्रांसीसी गवर्नर था?
(अ) करोन (ब) मार्टिन (स) एलेक्जेंडर ड्यूमा (द) ड्यूपले
24. निम्न में से कौन सा व्यक्ति भारत में पुर्तगाली शक्ति को स्थापित करने के लिए मूलतया उत्तरदायी था?
(अ)वास्को डिगामा (ब) आल्मीडिया (स) एलबुकर्क (द) मराठे
25. भारतीय भाषाओं में हिंदी के बाद विश्व की कौन सी भाषा अधिकतम बोली जाती है?
(अ) तेलुगू (ब) तमिल (स) बांग्ला (द) मलयालम
26. हिंदी भाषा भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 45 प्रतिशत (स) 40 प्रतिशत (द) 35 प्रतिशत
27. सिखों की लिपि कौन सी है?
(अ) शारदा लिपि (ब) देवनागरी लिपि (स) ब्राह्मी लिपि (द) गुरुमुखी लिपि
28. यदि पोस्टल इंडेक्स नंबर (क्कढ्ढहृ) 6 से शुरू हो, तो वह डाकघर संभवत: किस राज्य में स्थित होगा?
(अ) महाराष्ट्र (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश
29. रोड़ी युक्त सडक़ की तुलना में बर्फ पर चलना कठिन होता है, क्योंकि?
(अ) बर्फ मुलायम एवं स्पंजी होता है जबकि रोड़ी कठोर होती है (ब) पैर तथा बर्फ के मध्य घर्षण बल रोड़ी एवं पैर के मध्य घर्षण बल की तुलना में कम होता है (स) बर्फ पर घर्षण बल रोड़ी की तुलना में अधिक होता है (द) इनमें से कोई नहीं
30. थर्मोकपल (तापयुग्मक) किसके द्वारा बनाया जाता है?
(अ) दो अधातुओं (ब) दो एक सदृश धातुओं (स) दो असदृश धातुओं (द) इनमें से कोई नहीं      

सही जवाब- 1.(ब)फिल्टरेशन, 2.(द) हाइड्रोजन एवं हीलियम, 3.(अ) भारत पेट्रोलियम, 4.(अ) भारत और श्रीलंका, 5.(अ) अरावली, 6.(स) गॉडविन आस्टिन, 7.(ब) अभिक्रिया में भाग लेता है और उसके वेग को परिवर्तित करता है, 8. (अ) इंडोनेशिया की,  9. (ब) थाइलैण्ड की, 10. (स) आबूधाबी, 11. (ब) 1949 में, 12. (स) बांग्लादेश, 13. (अ) युआन, 14. (अ) थाइलैण्ड, 15. (ब) ब्लू बुक, 16.(अ) उत्तर-पश्चिमी, 17.(द) केरल, 18.(अ) अवस्थापन विकास से, 19.(अ) एटॉनी जनरल, 20.(स) भारत का राष्ट्रपति, 21.(ब) शाहजहां, 22.(स) औरंगजेब, 23.(स) एलेक्जेंडर ड्यूमा, 24.(स) एलबुकर्क, 25.(स) बांग्ला, 26.(स) 40 प्रतिशत, 27.द) गुरुमुखी लिपि, 28.(ब) केरल, 29.(ब) पैर तथा बर्फ के मध्य घर्षण बल रोड़ी एवं पैर के मध्य घर्षण बल की तुलना में कम होता है, 30.(स) दो असदृश धातुओं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news