सामान्य ज्ञान

गोल्डन गेट
30-Apr-2021 1:51 PM
गोल्डन गेट

गोल्डन गेट सेतु अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को नगर में सैन फ्रांसिसिको खाड़ी के दोनो छोरों को जोडऩे वाला झूला पुल है। यह अमेरिका के महामार्ग 101 और राज्य मार्ग 1 का भाग है। 
वर्ष 1937 में जब ये सेतु बनकर तैयार हुआ था तब यह दुनिया का सबसे लंबा झूला पूल था, और ये सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया दोनों का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह बन गया था। जो अहमियत पेरिस के लिए एफिल टॉवर की है वही सैन फ्रांसिस्को के लिए गोल्डन गेट ब्रिज की है। लाल नारंगी रंग का यह पुल हॉलीवुड में भी काफी मशहूर है। दुनिया में इसकी नकल भी मौजूद है। पुर्तगाल के पोंट डे 25 एब्रिल को 25 अप्रैल 1974 में पुर्तगाली क्रांति की याद में बनाया गया। पहली नजर में यह गोल्डन गेट ब्रिज ही लगता है, लेकिन इसकी डिजाइन और सजावट में थोड़ा फर्क है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news