सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 29 अप्रैल
29-Apr-2021 12:31 PM
हर दिन हॉट सीट  29  अप्रैल

1. जल के अंदर मौजूद व्यक्ति को किस कारण जल की सतह से ऊपर की वस्तु अपनी वास्तविक स्थिति से अपेक्षाकृत अधिक ऊंचाई पर प्रतीत होती है?
(अ) प्रकाश के अपवर्तन के कारण (ब) प्रकाश के परावर्तन के कारण (स) प्रकाश के व्यतिकरण के कारण (द) प्रकाश के विवर्तन के कारण
2. किस गुण धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है?
(अ) परावर्तन (ब) प्रकीर्णन (स) अपवर्तन (द) उत्प्लावन
3. प्रकाश के वर्णक्रम में निम्नलिखित में से किसका तरंगदैध्र्य न्यूनतम होता है?
(अ) हरा (ब) लाल (स) बैंगनी (द) पीला
4. अपसारी लेंस वह होता है, जो?
(अ) किरणें फैलाता है (ब) किरणें एकत्रित करता है (स) काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनाता है (द) वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है
5. वायु का बुलबुला जल में व्यवहार करेगा? 
(अ) उत्तल लेंस की भांति (ब) अवतल लेंस की भांति (स)समतल -उत्तल लेंस की भांति (द) समतल अवतल लेंस की भांति
6. लॉजिक गेट क्या है?
(अ) एक सॉफ्टवेयर (ब) एक प्रकार का सर्किट (स) एक विशेष सीडी (द) एक कंप्यूटर गेम
7. टैली सॉफ्टवेयर का प्रयोग किस काम के लिए किया जाता है?
(अ) डीटीपी (ब) संचार (स) नेटवर्किंग (द) एकाउंटिंग
8. एम.एस. वर्ड का प्रयोग किसलिए किया जाता है?
(अ) चित्र डाटा संशोधन हेतु (ब) पद्यांश डाटा संशोधन हेतु (स) संख्यात्मक डाटा संशोधन हेतु (द) इनमें से कोई नहीं
9. पंजाब तथा हरियाणा के मैदानी भाग में स्थित बाढ़ के मैदानों को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) बेट्स (ब) काउर (स) चोस (द) धाण्ड 
10. भारत में राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद का अध्यक्ष कौन है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) जल संसाधन मंत्री (स) पर्यावरण एवं वनमंत्री (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
11. परमाण्विक ऊर्जा विभाग, निम्नलिखित में से किसके प्रशासन के अधीन है?
(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय (ब) मंत्रिमंडल सचिवालय (स) विद्युत मंत्रालय (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
12. आठवीं सदी के प्रारंभ में निम्नलिखित में से किसने जोरोएस्ट्रियनों को शरण दी, जो पर्शिया से समुद्र द्वारा फरार होकर तटीय रास्ते से पश्चिमी भारत पहुंचे?
(अ) चालुक्यों ने (ब) चोलों ने (स) होयसलों ने (द) राष्ट्रकूटों ने
13. किसी परमाणु के गुण निर्भर करते हैं?
(अ) प्रोटॉन की संख्या पर (ब) न्यूट्रॉन की संख्या पर (स) परमाणु भार पर (द) इलेक्ट्रॉनिक संरचना पर
14. निम्नांकित में से किसने आण्विक सिद्धांत प्रतिपादित किया था?
(अ) बेन्जामिन फ्रेंकलिन (ब) मैडम क्यूरी (स) एल्बर्ट आइन्सटीन (द) जॉन डॉल्टन
15. ऋणायन तब बनता है, जब?
(अ) परमाणु इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है (ब) परमाणु इलेक्ट्रॉन खोता है (स) परमाणु पर बाहर से धनावेश आता है (द) परमाणु से प्रोटॉन बाहर निकल जाता है
16. आयनों से बने हुए यौगिक का सामान्य नाम है?
(अ) विद्युत संयोजक (ब) सह संयोजक (स) उप सहसंयोजक (द) इनमें से कोई नहीं
17. अमोनियम क्लोराइड का जलीय विलयन होता है?
(अ) अम्लीय (ब) क्षारीय (स) उदासीन (द) रंगीन
18. निम्रलिखित में कौन-सा सर्प समुद्री है?
(अ)नाजा-नाजा (ब)एनहाइड्रिना (स)बन्गारस(द)टिपलोक्स
19. हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था?
(अ) अकबर (ब) तानसेन (स) अमीर खुसरो (द) बैरम खां
20. बृहस्पति ग्रह पर लाला धब्बे किस संकेत के सूचक हैं?
(अ) गैस (ब) तरल पदार्थ (स) अशांत बादल (द) भूमि
21. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था?
(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) नेपच्यून (द) शनि
22. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) टाइटन (ब) मिराण्डा (स) चंद्रमा (द) गैनीमीड
23. नाभिकीय रिएक्टरों में ग्रेफाइट प्रयुक्त होता है?
(अ) न्यूट्रॉनों का वेग कम करने के लिए (ब) विकिरण सुरक्षा कवच के रूप में (स) रिएक्टर की आंतरिक सतह को ढंकने में (द) ऊष्मीय पृथक्कारों के रूप में 
24. काला विवर (ब्लेक होल)क्या होता है?
(अ)एक कारागार (ब)अत्यंत शक्तिशाली गुरूत्वाकर्षण युक्त तारा (स)एक ठंडा तारा (द) पल्सार
25. जब एक सेल से धारा ली जाती है, तब उसके सिरों के बीच विभवान्तर?
(अ) घट जाता है (ब)बढ़ जाता है (स) शून्य हो जाता है (द)अनंत हो जाता है
26. ई.पू. 1480 में मिस्र से यहूदियों के देश त्याग का नेता था? 
(अ)अब्राहम (ब) मूसा (स)डेविड (द) इनमें से कोई नहीं
27. पहला उर्वरक संयंत्र निम्रलिखित में से किन स्थानों पर स्थापित किया गया?
(अ) नांगल (पंजाब)(ब) सिंदरी (बिहार)(स)अल्वायी (केरल) (द) ट्राम्बे (महाराष्ट्र)
28. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?
(अ)इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजोइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में
29. पुराने तैल चित्रों को उभारने के काम आता है?
(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) ऑक्जैलिक अम्ल (स) हाइड्रोजन परऑक्साइड (द) भारी जल  

सही जवाब- 1.(अ) प्रकाश के अपवर्तन के कारण, 2.(स) अपवर्तन, 3.(स) बैंगनी, 4.(अ) किरणें फैलाता है, 5.(ब) अवतल लेंस की भांति, 6.(ब) एक प्रकार का सर्किट, 7.(द) एकाउंटिंग, 8.(ब) पद्यांश डाटा संशोधन हेतु, 9. (अ) बेट्स, 10.(अ) प्रधानमंत्री ,11.(अ)प्रधानमंत्री कार्यालय, 12. (द)   राष्ट्रकूटों ने, 13.(द) इलेक्ट्रॉनिक   संरचना पर, 14.(द) जॉन डॉल्टन, 15.(अ) परमाणु इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, 16.(अ)विद्युत संयोजक, 17.(ब) क्षारीय, 18.(ब) एनहाइड्रिना, 19.(स) अमीर खुसरो, 20.(स) अशांत बादल, 21.(ब) बृहस्पति, 22.(द) गैनीमीड, 23.(अ) न्यूट्रॉनों का वेग कम करने के लिए, 24.(ब) अत्यंत शक्तिशाली गुरूत्वाकर्षण युक्त तारा, 25.(अ)घट जाता है, 26.(ब)मूसा, 27.(ब) िसंदरी (बिहार), 28.(अ)इओसीन महाकल्प में, 29.(स) हाइड्रोजन परऑक्साइड। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news