सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 अप्रैल
12-Apr-2021 2:39 PM
हर दिन हॉट सीट 12  अप्रैल

1. इनमें से धु्रपद गायकी के लिए प्रसिद्ध घराना कौन सा है?
(अ) मेवाती घराना (ब) ग्वालियर घराना (स) जयपुर घराना (द) किराना घराना
2. बड़े गुलाम अली किस घराना से संबंधित थे?
(अ) जयपुर घराना से (ब) ग्वालियर घराना से (स) आगरा घराना से (द) पटियाला घराना से
3. त्यागराज का नाम संबंधित है? 
(अ) हिंदुस्तानी संगीत से (ब) कर्नाटक संगीत से (स) शास्त्रीय संगीत से (द) लोककला से
4. कर्नाटक संगीत का जनक के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) संत कनकदास (ब) संत पुरंदर दास (स) संत त्यागराज (द) संत दीक्षतर
5. शास्त्रीय संगीत के सिद्धांत की विवेचना कहां से की गई है?
(अ) ऋग्वेद से (ब) अथर्ववेद से (स) यजुर्वेद में (द) सामवेद में
6. राग रागनियों को प्रथम बार विस्तृत विवेचन किया है?
(अ) भरत के नाट्यशास्त्र में (ब) नारद के संगीत मकरंद में (स)मतंग के वृहत्देशी में (द) शारंगदेव के संगीत रत्नाकर में
7. निम्नलिखित में से कौन सा एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का गायक/गायिका है? 
(अ) गीता चंद्रन (ब) लीला सैम्बन (स) गंगूबाई हंगल (द) स्वप्न सुंदरी
8. राजस्थान की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी की दस्तकारी का उद्भव कहां से हुआ?
(अ) कश्मीर (ब) पर्शिया (स) अफगानिस्तान (द) सिंध
9. पिछवाई कलाकृतियों में बने चित्र उद्धृत किए गए हैं?
(अ) महाभारत से (ब) रामायण से (स) भगवान कृष्ण के जीवन से (द) राजपूत राजाओं के जीवन से
10. कवि चित्रकार मोलराम चित्रकला की किस शैली के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) बसोली (ब) गढ़वाल (स) गुलेर (द) कांगड़ा
11. भारत मेंं किस शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं?
(अ) घघरिया (ब) भीमबेटका (स) लेखाहिया (द) आदमगढ़
12. अजंता की चित्रकारी में क्या निरूपित किया गया है?
(अ) रामायण (ब) महाभारत (स) जातक (द) पंचतंत्र
13. कौन सी सभ्यताओं ने गंधार कला शैली की रचना में सहायता प्रदान की है?
(अ) भारतीय एवं रोमन (ब) भारतीय एवं मिस्त्री (स) भारतीय एवं यूनानी (द) यूनानी एवं रोमन
14. नेहरू युवा केंद्र की स्थापना कब की गई?
(अ) 1971 ई. में (ब) 1972 में (स) 1973 में (द) 1974 में
15. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की स्थापना कब की गई?
(अ) 1940 ई. में (ब) 1961 ई. में (स) 1964 ई. में (द) 1965 ई. में
16. राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ कब किया गया?
(अ)1968 ई. में (ब)1969 ई. में (स)1967 ई. में (द)1965 ई. में
17. पुरुष एनससी के तीन स्कंधों में से निम्नलिखित में से कौन सा एक स्कंध नहीं है?
(अ) थल सेना स्कंध (ब) जल सेना स्कंध (स) वायु सेना स्कंध (द) नौ सेना स्कंध
18. गोल्डन बॉल पुरस्कार किस खेल में दिया जाता है?
(अ) हॉकी (ब) क्रिकेट (स) फुटबॉल (द) वालीबॉल
19. निम्न प्रधानमंत्रियों में से किसने भारत में क्रिप्स मिशन भेजा?
(अ) जेम्स रैम्जे मैक्डोनाल्ड (ब) स्टेनली बाल्डविन (स) नेविल चेम्बरलेन (द) विन्स्टन चर्चिल
20. गोल्डन थे्रशहोल्ड नामक कविता संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) एनीबेसेंट (स) सरोजिनी नायडू (द) विजयालक्ष्मी पंडित
21. निम्नलिखित में से किसने अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन की स्थापना की?
(अ) महात्मा गांधी (ब) सरदार वल्लभभाई पटेल (स) एनएम जोशी (द) जे.बी. कृपलानी
22. व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा कौन था?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) पंडित जवाहरलाल नेहरू (स) सी राजगोपालचारी (द) सरदार वल्लभभाई पटेल
23. निम्नलिखित देशों में से किसके पास दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम का भंडार है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रशियन फेडरेशन (द) यूएसए
24. निम्नलिखित स्थानों में से कहां शोम्पेन जनजाति पाई जाती है?
(अ) नीलगिरि पहाडिय़ां (ब) निकोबार द्वीप समूह (स) स्पीति घाटी (द) लक्षद्वीप समूह 
25. संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
26. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान
27. लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?
(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर
28. तारे अपनी ऊर्जा किस प्रकार प्राप्त करते हैं?
(अ) नाभिकीय संयोजन के फलस्वरूप (ब) नाभिकीय विखंडन से (स) रासायनिक क्रिया से (द) गुरुत्वाकर्षण खिंचाव से
29. प्रकाश विद्युत सेल बदलता है?
(अ) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में (ब) ताप ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में (स) प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में (द) प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में 

सही जवाब- 1.(ब) ग्वालियर घराना, 2.(द) पटियाला घराना से, 3.(ब) कर्नाटक संगीत से, 4.(ब) संत पुरंदर दास, 5.(द) सामवेद में, 6.(ब) नारद के संगीत मकरंद में, 7.(स) गंगूबाई हंगल, 8.(ब) पर्शिया, 9.(स) भगवान कृष्ण के जीवन से, 10.(ब) गढ़वाल, 11.(ब) भीमबेटका, 12.(स) जातक, 13.(स) भारतीय एवं यूनानी, 14.(ब) 1972 में, 15.(ब) 1961 ई. में, 16.(ब) 1969 ई. में, 17.(ब) जल सेना स्कंध, 18.(स) फुटबॉल,19.(द) विन्स्टन चर्चिल, 20.(स) सरोजिनी नायडू, 21.(अ) महात्मा गांधी, 22.(ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू, 23.(ब) कनाडा, 24.(ब) निकोबार द्वीप समूह, 25.(द) कैबिनेट मंत्री, 26.(स) राम सुभग सिंह, 27.(स) अगली लोकसभा के गठन के बाद, 28.(अ) नाभिकीय संयोजन के फलस्वरूप, 29.(द) प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news