सामान्य ज्ञान

नौरोज
12-Apr-2021 2:36 PM
नौरोज

नौरोज या नवरोज अफगानिस्तान, ईरान सहित कई देशों में   वसंत की शुरुआत होता है। ठीक वैसे ही जैसे भारत में वसंत पंचमी। अफगानिस्तान में 21 मार्च को नौरोज मनाया जाता है। मुगल शासक अकबर ने भी नौरोज मनाने की परंपरा शुरू की थी। 
फारसी में नौरोज का मतलब होता है नया दिन। यह साल का पहला नहीं बल्कि वसंत का पहला दिन होता है। आज दुनिया में नौरोज का उत्सव करीब 30 करोड़ लोग मनाते हैं। इसकी परंपरा जोरास्त्रियन समय से है जो 3 हजार साल पुराना है। आज यह त्यौहार ईरान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, अजरबाइजान, तुर्की सहित चीन और इराक के कुछ इलाकों में मनाया जाता है।
त्यौहार के काफी पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ईरान मेें महिलाएं हफ्त सिन बनाती हैं। हफ्त सिन या सात एस नौरोज उत्सव की खास परंपरा है। इसमें सात चीजें होती हैं जो एस के साथ शुरू होती हैं। सिक्के, सिब यानी सेब, सोमाच (खटाई का मसाला), सोंबोल (तुरसावा), हरी सब्जी और सिरका के अलावा सिर यानी लहसुन भी। सामान्योलू नाम का पकवान बनता है। गेंहू से बनी यह लाप्सी ब्रेड के साथ खाई जाती है। गेहूं एक हफ्ता भिगाया जाता है और फिर इसे पकाया जाता है। इसे बनाते समय औरतों के गाना गाने की भी परंपरा है।
जर्मनी में  बड़ा सा अलाव जला कर जश्न मनाया जाता है।  इस आग को चर्शानबेह सौरी कहते हैं। इस आग पर से कूदने का मतलब है पुराने से नए साल में कूदना। इस त्यौहार से पहले घर की अच्छे से साफ सफाई की जाती है। लंबी ठंड के बाद बाहर गालीचे बिछाए जाते हैं, बैठक सजाई जाती है। तैयारी पूरी होने के बाद शुरू होता है उत्सव। अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार ए शरीफ में झंडा फहराया जाता है जो 40 दिन लगा रहता है। ताजिकिस्तान में नौरोज के दिन खास नृत्य किया जाता है। । तुर्की के कुर्द लोग भी नौरोज मनाते हैं। इस्तांबूल में ये लोग नए कपड़े पहन, मिलते जुलते हैं और त्यौहार मनाते हैं।

कोक कितने प्रकार का होता है?
कोक, कठोर, सरंध्र, ज्वलनशील तथा अधिकांशत: शुद्घ कार्बन है, जिसे प्राय: बिटुमनी कोयले को ताप देकर उसमें से वाष्पशील तत्वों को निकालकर बनाया जाता है। इसके जलने से तेज ऊष्मा  निकलती है और धुंए की मात्रा बहुत कम होती है होती है। 
कोक दो प्रकार का होता है- 1. अच्छे किस्म के कोयले से निर्मित धातु कर्मी कोक जिसे मुख्यत: लोहा इस्पात उद्योग में प्रयोग किया जाता है। 2. गैस उत्पादन के पश्चात अवशिष्टï कोयला अथवा अल्प कार्बन वाले कोयले को उच्च ताप देकर निर्मित कोक जिसका उपयोग घरेलू कार्यों में किया जाता है। इसे घरेलू कोक कहते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news