सामान्य ज्ञान

अमड़ा
06-Apr-2021 12:54 PM
अमड़ा

अमड़ा (Amada, Hog palm, Spondias mombin ) ऐनाकार्डीएसिई प्रजाति का वृक्ष है इस पर लगने वाला फल आकार में छोटा और हरे रंग का होता है। यह गुदे एवं रस से भरा रहता है जो स्वाद मे खटटा होता है। अमड़ा दिखने में आम की तरह लगता है। अमड़ा शीतल प्रकृति का होता है। इसका उपयोग अचार और चटनी बनाने में किया जाता है। अमड़ा की पत्तियां,छाल, और फल सभी बेहद उपयोगी होते हैं।
 अमड़ा को खाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। अमड़ा को जूस, शर्बत जैसे पेय पदार्थ बनाने में उपयोग किया जाता है।  अचार बनाने और कई तरह की चटनी बनाने में इसका उपयोग होता है । अमड़ा खाने में खट्टा होता है इसलिए इसे आमचूर और इमली के स्थान पर इस्तेमाल कर सकते हैं।  दालों में सब्जियों में खटास लाने के लिए अमड़ा का उपयोग करते हैं। इसके रस से वेनेगर का भी निर्माण किया जाता है इसके साथ ही जैम और जैली भी बनाए जाते हैं ।
अमड़ा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है । इसमें  विटामिन बी और विटामीन सी प्रचुर मात्रा में होते हैं । इसके सेवन से हाजमा ठीक रहता है एवं पाचन क्रिया मजबूत होती है। अमड़ा को कई प्रकार की औषधियों में भी उपयोग किया जाता है । यह  पेट के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पेट के वायु विकार दूर होते हैं। यह पेट को साफ रखता है कब्ज को दूर करता है। यह पित्त की बीमारियों से बचाव करता है।
 अतिसार होने पर अमड़ा का सेवन करने से आराम मिलता है। बुखार या संक्रमण से फैलने वाली बिमारियों से बचाव करता है। अमड़ा के पत्तों को पीस कर इसका लेप सूजन वाले स्थान पर लगाने से सूजन कम हो जाती और दर्द से निजात मिलती है। अमडा़ का सेवन करने से चर्म रोग भी दूर होते हैं। यह मुंह के विकारों को भी दूर करता है। सर्दी जुकाम से बचाव करता है ।

सामाजिक डार्विनवाद क्या है?
सामाजिक डार्विनवाद , सामाजिक विकास का सिद्धांत हैं।  जिसे हर्बर्ट स्पेंसर ने विकसित किया था। स्पेंसर ने चाल्र्स डार्विन के जीव वैज्ञानिक विकास के सिद्धांत को योग्यतम की विजय को समाज के विकास पर लागू किया है। इसके अनुसार समाज मेें योग्य व्यक्ति ही समाज में प्रभावशाली होते हैं और समाज को आगे ले जाते हैं।  समाज के निर्बल और अयोग्य व्यक्ति या तो जीवित नहीं रहते या फिर अप्रभावी  हो जाते हैं। इस सिद्धांत को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news