कारोबार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अप्रैल। डॉ. डी रविंद्र मुख्य महाप्रबंधक ने नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर का कार्यभार संभाल लिया है।
ज्ञात हो कि डॉ. रविंद्र पशु चिकित्सा विज्ञान के मास्टर हैं और एमबीए फाइनेंस की डिग्री भी रखते हैं। उन्हें उनकी वेटनरी मास्टर डिग्री पढ़ाई के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं आंध्रा बैंक में कुछ साल काम करने के बाद नाबार्ड के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय में 1988 को शामिल हुए। प्रधान कार्यालय मुंबई में सेवा करने के पश्चात उन्होंने आंध्र प्रदेश में अपना जिला विकास अधिकारी के रूप मे कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। रायपुर आने से पहले उन्होंने कारपोरेट आयोजना विभाग, प्रधान कार्यालय मुंबई मे काम किया एवं भारत सरकार भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य हितधारकों के साथ अच्छा तालमेल विकसित कर नाबार्ड के विभिन्न नीतिगत पहलुओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं-मॉडलों विशेष रूप से संबंधित कृषि ऋण वितरण का अध्ययन करने के लिए इजराइल, मॉरीशस, अंगोला और केन्या जैसे देशों का दौरा किया।