कारोबार

वेदांता परिवार की मजबूती में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान-अनिल अग्रवाल
11-Mar-2021 5:50 PM
  वेदांता परिवार की मजबूती में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान-अनिल अग्रवाल

बालकोनगर, 11 मार्च। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया कि ‘वेदांता समूह में महिलाएं सफलता की सूत्रधार हैं। एक लाख से अधिक सदस्यों वाला वेदांता परिवार महिलाओं के योगदान से एकजुट है और व्यावसायिक लक्ष्यों की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक वर्चुअल समारोह में महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए व्यक्त किए। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और वेदांता समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने भागीदारी की।

श्री अग्रवाल बताया कि महिलाएं अपनी संकल्पशक्ति से किसी भी कार्य में शत प्रतिशत परिणाम देती हैं। उन्होंने वेदांता समूह की महिला शक्ति से आह्वान किया कि वे उत्कृष्ट विचारों का चुनाव कर पूरे मनोयोग से पूर्णत: आश्वस्त होकर कार्य प्रदर्शन करें, सफलता अवश्य मिलेगी। सकारात्मक मानसिकता से कुछ भी पाया जा सकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उचित अवसर मिलने पर देश की लगभग दो करोड़ महिलाएं सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान करने में सक्षम हैं। वेदांता विश्व की शीर्ष कंपनियों में शामिल है जहां महिलाएं कार्य करने में सहजता और गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने प्रचालन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 22 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की इच्छुक है। प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब में श्री अग्रवाल ने कहा कि वेदांता में कार्यरत कर्मचारियों के जीवनसाथी अपनी ऊर्जा और उद्यमशीलता की भावना से आगे बढक़र समाज में अपना रचनात्मक योगदान सुनिश्चित करें। कंपनी बोर्ड में निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने बताया कि देश की महिलाओं के सामने बड़ी चुनौती सकरात्मकता को बनाए रखते हुए आगे बढऩे की है। महिलाएं उन जीवन मूल्यों को अवश्य अमल में लाएं जिनके पालन की अपेक्षा वे अपने बच्चों से करती हैं। सुश्री हेब्बर ने यह भी कहा कि महिलाएं अपनी परंपराओं के पालन तथा वर्तमान समय के अनुरूप व्यावसायिक भूमिका में श्रेष्ठ संतुलन का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

उन्होंने वेदांता की विविध व्यावसायिक इकाइयों में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए समस्त महिलाओं को साधुवाद दिया जो अपने जीवन साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें सहयोग और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन देती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news