सामान्य ज्ञान

करकला
23-Feb-2021 12:47 PM
करकला

कर्नाटक राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित करकला नगर मूर्ति निर्माण कला में निपुणता के लिए विश्व विख्यात है। यहां के उत्साही मूर्तिकार पत्थरों में जान डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी कला का प्रत्यक्ष प्रमाण यहां देखा जा सकता है। 
मंगलौर से 35 किमी दूर स्थित करकला शहर भगवान बाहुबली की विशाल मबर्ति के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय है। हाल के वर्षों में प्रसिद्ध मूर्तिकार रंजल गोपाल शर्मा ने मूर्ति  निर्माण कला की एक जीवंत पंरपरा यहां विकसित की है। यहां की मूर्तियों की पूरे विश्व में प्रशंसा की जाती है तथा मूर्तियों का निर्यात जापान में किया जाता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news