सामान्य ज्ञान

फिल्म फेयर पुरस्कार
23-Jan-2021 12:40 PM
फिल्म फेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार का चयन जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर किया जाता है। 
इसकी शुरुआत फिल्मफेयर में लोकप्रिय अभिनेता एवं अभिनेत्रियों पर कराये गये पाठकों के मतदान द्वारा 1953 में हुई थी जब लगभग 20 हजार पाठकों ने इसमें हिस्सा लिया था। 21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें दो बीघा ज़मीन को श्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभेनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को पुरस्कार दिए गए थे। 
अब पुरस्कारों की संख्या बढकर 31 हो गयी है। इसके अलावा क्रिटिक्स अवार्ड भी दिए जाते हैं जिसके फैसले में दर्शक न शामिल होकर फिल्मों के श्रेष्ठ आलोचक इसके निर्णायक होते हैं।
फिल्म पुरस्कारों की श्रेणी में शामिल हैं-  सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक,सर्वश्रेष्ठ अभिनेता,सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री,सर्वश्रेष्ठ खलनायक, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ नये अभिनेता,  सर्वश्रेष्ठ नयी अभिनेत्री,सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक,सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक,सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका और संवाद लेखन।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news