सामान्य ज्ञान

ऐरावत हाथी
02-Dec-2020 12:37 PM
ऐरावत हाथी

हिन्दू ग्रंथों में ऐरावत हाथी का उल्लेख मिलता है। ऐरावत को भगवान इंद्र का वाहन बताया गया है। ऐरावत को समुद्र मंथन से ही प्राप्त किया गया था। यह सफेद रंग का हाथी था जिसे उस जमाने में हाथियों का राजा माना गया था।  
इरा  का अर्थ जल है अत:  इरावत  (समुद्र) से उत्पन्न हाथी को   ऐरावत  नाम दिया गया है। हालांकि इरावती का पुत्र होने के कारण ही उनको ऐरावत  कहा गया है। कहते हैं समुद्र मंथन के दौरान 14 मूल्यवान वस्तुएं निकली थीं जिनमें से एक था ऐरावत हाथी, इसके पीछे भी देवता और दैत्यों के बीच काफी संघर्ष हुआ था लेकिन अंतत: यह हाथी देवराज इंद्र को प्राप्त हुआ था। इस हाथी की एक और बात काफी अद्भुत है कि इसके चार दांत होते थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news