सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 15 नवंबर
13-Nov-2020 2:39 PM
हर दिन हॉट सीट 15 नवंबर

1. निम्रलिखित देशों में से कौन-सा संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएनओ) की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है?
(अ)चीन (ब) फ्रांस (स) जापान (द) रूस 
2. दसवीं पंचवर्षीय योजना में कितनी साक्षरता दर हासिल करने का लक्ष्य रखा गया था?
(अ)70 प्रतिशत  (ब)75 प्रतिशत (स) 80प्रतिशत (द) 85प्रतिशत 
3. निम्रलिखित में से कौन-सी एक खरीफ फसल नहीं है?
(अ)कपास (ब) मूंगफली (स) मक्का (द) सरसों
4. हैंडबॉल खेल में खेल के दौरान किसी टीम द्वारा खेल की राजनीति बदलने को किस नाम से जानते हैं?
(अ) सिंगल टैक्टिस प्लेइंग (ब) गु्रप टैक्टिस प्लेइंग (स) टीम टैक्टिस प्लेइंग (द) इनमें से कोई नहीं
5. शतरंज खेल में फीला किस मोहरे को कहते हैं?
(अ) ऊंट (ब) घोड़ा (स) हाथी (द) वजीर
6. गुडरिक अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप किस खेल से संबंधित है?
(अ) हॉकी (ब) पोलो (स) शतरंज (द) बेसबॉल
7. अखिल भारतीय कबड्डी संघ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(अ) परांजये (ब) एल. के. गोडबोले (स) अम्बादास वैद्य (द) हरिहर देश पाण्डेय
8. निम्रलिखित राज्यों के जोड़ों में से कौन-सा भारत में खनिज तेेेल उत्पन्न करता है?
(अ)असम-पश्चिम बंगाल (ब) असम-गुजरात (स) उड़ीसा-पश्चिम बंगाल (द) उड़ीसा- गुजरात 
9. मथुरा तेल शोधनशाला के लिए कच्चा खनिज तेल कहां से मिलता है?
(अ) मुंबई हाई क्षेत्र में (ब)असम तेल क्षेत्र में (स)गुजरात तेल क्षेत्र में (द) कावेरी डेल्टा से  
10. जीवित कोशिका में राइबोसोम निर्माण का स्थल कौन-सा है?
(अ) गॉल्जी काय (ब) अंतद्र्रव्यी जालिका (स) जीवद्रव्य कला (द) केंद्रिका
11. निम्रलिखित में से कौन-सी तेल शोधशाला खनिज तेल क्षेत्र के समीप स्थापित की गई हैं?
(अ) विशाखापट्टनम (ब) बरौनी (स) नूनामाटी  (द)मथुरा 
12. जूट को, जो उष्ण देशीय पौधा है, अपने विकास हेतु किन भौगोलिक दशाओं की आवश्यकता होती है?
(अ) सामान्य वर्षा, निम्न ताप, लैटेराइट मिट्टी (ब) सामान्य वर्षा, सामान्य ताप, काली मिट्टी  (स) शुष्क वायुमंडल, उच्च ताप, लाल मिट्टी (द) भारी वर्षा, उच्च ताप, जलोढ़ मिट्टी 
13. निम्रलिखित प्रक्रमों में से किस एक के साथ पद सीएमबाईके संबंधित है?
(अ) रेलवे संकेतन (ब) नौसंचालन (स) ऑफसेट मुद्रण (द) इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन 
14. ब्लू रिवोल्युशन का संबंध किससे है?
(अ) स्वर्ण मंदिर में की गई कार्यवाही (ब) सिने क्षेत्र में नवीनतम धारा (स) मत्स्य पालन का कार्यक्रम (द) समुद्र में अन्वेषण कार्यक्रम
15. निम्रलिखित में से किसने सबसे पहले सुखमृत्यु को वैध किया?
(अ)ऑस्ट्रिया (ब) स्विट्जरलैण्ड (स) नीदरलैण्ड (द) कनाडा
16. ओलंपिक खेलों में किस खेल के लिए वैल बार्कर कप प्रदान किया जाता है?
(अ)तैराकी (ब) मुक्केबाजी (स) लम्बी कूद (द) ऊंची कूद
17. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) शैव धर्म (द) वैष्णव धर्म
18. आठवीं सदी के प्रारंभ में निम्नलिखित में से किसने जोरोएस्ट्रियनों को शरण दी, जो पर्शिया से समुद्र द्वारा फरार होकर तटीय रास्ते से पश्चिमी भारत पहुंचे?
(अ) चालुक्यों ने (ब) चोलों ने (स) होयसलों ने (द) राष्ट्रकूटों ने
19. हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था?
(अ) अकबर (ब) तानसेन (स) अमीर खुसरो (द) बैरम खां
20. मोहम्मद गौरी को सबसे पहले किसने पराजित किया?
(अ) भीम द्वितीय (ब) पृथ्वीराज चौहान (स) जयचंद (द) पृथ्वीराज द्वितीय
21. संविधान मेें मूल अधिकारों से संबंधित उपबंधों को समाविष्ट करने का उद्देश्य किसके विधि शासन की स्थापना करना है?
(अ)प्रो. डायसी (ब)मैक्समूलर (स) रूसो (द) वाल्टेयर
22. 1939 में महात्मा गांधी द्वारा प्रस्तावित प्रत्याशी को सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में हरा दिया, जिसे गांधी जी ने अपनी व्यक्तिगत हार माना। वह प्रत्याशी कौन था?
(अ)जयप्रकाश नारायण (ब)भूला भाई देसाई (स)पट्टाभिसीतारमैया (द)मोहम्मद अली जिन्ना
23. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पायी जाने वाली धातु कौन सी है?
(अ) लोहा (ब) सोना (स) चांदी (द) जस्ता
24. थोरियम के सबसे अइधक भंडार कहां है?
(अ) भारत (ब) रूस (स) चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
25. मैंगनीज का प्रमुख रूप से प्रयोग किसके उत्पादन के लिए किया जाता है?
(अ) लोहा व इस्पात (ब) तांबा (स) एल्यूमीनियम (द) उपरोक्त किसी के लिए नहीं
26. एक टीवी सेट को चलाने के लिए निम्नलिखित में से किस एक को टीवी रिमोट नियंत्रण इकाई द्वारा प्रयोग किया जाता है?
(अ)प्रकाश तरंगें (ब) ध्वनि तरंगें (स) सूक्ष्म तरंगें (द) रेडियो तरंगें
27. ब्रिटिश संसद के लिए चुनाव लडऩे वाला पहला भारतीय निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) सुभाषचंद्र बोस (ब) रामप्रसाद राम (स) लाल मोहन घोष (द) वीके कृष्णमेनन


सही जवाब-1.(स) जापान, 2.(ब)75 प्रतिशत, 3.(द) सरसों, 4.(ब) गु्रप टैक्टिस प्लेइंग, 5.(स) हाथी, 6.(स) शतरंज, 7.(ब) एल.के.गोडबोले, 8.(ब)असम-गुजरात, 9.(अ) मुंबई हाई क्षेत्र में, 10.(द) केंद्रिका, 11.(स) नूनामाटी, 12.(स) शुष्क वायुमंडल, उच्च ताप, लाल मिट्टी,13.(स) ऑफसेट मुद्रण,14.(स) मत्स्य पालन का कार्यक्रम,15.(स) नीदरलैण्ड, 16.(ब) मुक्केबाजी, 17.(स) शैव धर्म, 18.(द) राष्ट्रकूटों ने, 19.(स) अमीर खुसरो, 20.(अ) भीम द्वितीय, 21.(अ)प्रो. डायसी, 22.(स) पट्टाभिसीतारमैया, 23. (द) जस्ता, 24. (अ) भारत, 25.(अ) लोहा व इस्पात, 26.(द) रेडियो तरंगें,27.(स) लाल मोहन घोष  ।  
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news