सामान्य ज्ञान

गश्ती पोत समर्थ
13-Nov-2020 2:34 PM
गश्ती पोत समर्थ

भारत के तट रक्षक अपतटीय गश्ती पोत  समर्थ का 10 नवंबर 2015 को गोवा के वास्को में  जलावतरण किया गया। यह तटरक्षक बल का सबसे बड़ा अपतटीय गश्ती पोत है।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित यह जहाज समुद्र तटीय गश्ती जहाजों की छह श्रृंखला में से पहला है। इस युद्धपोत का वजन करीब 2,450 टन है जो अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है।  साधारण खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस यह युद्धपोत कुछ की सुरक्षा करने में भी सक्षम है। इसमें सेंसर्स, समुद्र में दिशा की सटीक जानकारी के लिए नेवीगेशन और कम्यूनिकेशन प्रणाली लगाया गया है।
एक बार ईंधन भरने के बाद यह 12 हजार किमी तक की दूरी तय कर सकता है।  इस जहाज पर तीव्र गति वाले मिसाइल या वाहन को तैनात किया जाएगा जो कुछ सेकेंड में ही संदिग्ध नावों पर हमला करने में सक्षम है। इस पर दो इंजन वाले हेलिकॉप्टरों की भी तैनाती की जाएगी जिससे इसकी सुरक्षा क्षमता में और वृद्धि होगी।
इसकी लंबाई 105 मीटर और चौड़ाई करीब 34 मीटर है।    समर्थ समुद्र में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है।   यह समुद्र में किसी तरह के तेल रिसाव से निपटने के लिए प्रदूषण मोचन उपकरण तैनात करने में भी सक्षम है.

सिंधु- गंगा - ब्रह्मïपुत्र का मैदान
हिमालय पर्वत की उत्पत्ति के पश्चात उसके दक्षिण तथा प्राचीन शैलों से निर्मित प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर में, दोनों उच्च स्थलों से निकलने वाली नदियों सिंधु, गंगा , ब्रह्मïपुत्र आदि द्वारा जमा की गई जलोढ मिट्टïी के  जमाव से उत्तर के विशाल मैदान का निर्माण हुआ है । यह मैदान धनुषाकार रुप मे 3200 किमी. की लम्बाई में भारत के 7.5 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र पर विस्तृत है।
 

दुनिया के प्रमुख मैदान
सिंधु-गंगा-ब्रह्मïपुत्र का मैदान, कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्रेट प्लेन, अमेजन का मैदान, पेटागोनिया का मैदान, परम्पास का मैदान, फ्रांस का मैदान, यूरोप का बड़ा मैदान , दक्षिणी सारबेरिया का मैदान , सहारा का मैदान ,नील नदी का मैदान ,अफ्रीका का पूर्वी तटीय का मैदान , अफ्रीका का पश्चिमी तटीय का मैदान , मालागासी का मैदान ,अरब का बड़ा का मैदान ,चीन का मैदान ,ऑस्ट्रेलिया का मैदान।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news