ताजा खबर

एक तरफ सोनिया से अपने बच्चे का नाम रखने के लिए पत्र लिखते हैं और भाजपा को समर्थन करते हैं, जोगी परिवार का कैरेक्टर समझ से परे-देवव्रत
31-Oct-2020 5:45 PM
एक तरफ सोनिया से अपने बच्चे का नाम रखने के लिए पत्र लिखते हैं और भाजपा को समर्थन करते हैं, जोगी परिवार का कैरेक्टर समझ से परे-देवव्रत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 अक्टूबर।
जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने अमित जोगी के भाजपा को समर्थन देने के फैसले पर हैरानी जताई है, और कहा कि रेणु जोगी ने एक तरफ सोनिया गांधी से अमित जोगी के  बच्चे का नामकरण करने के लिए पत्र लिखा था। दूसरी तरफ, जोगी परिवार मरवाही में भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उनका यह कैरेक्टर समझ से परे है।

देवव्रत सिंह ने मीडिया से चर्चा में खुलासा किया कि डॉ. रेणु जोगी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को बकायदा पत्र लिखकर अमित जोगी के बच्चे का नामकरण करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि पत्र में बेबी को सोनियाजी ने अमित की संतान को बेटी समझा और चार नाम सुझाए भी हैं। बाद में उन्हें बताया कि अमित को बेटी नहीं, बेटा हुआ है, यह जानकारी भेजी गई है। सोनियाजी ने बेटे के लिए नाम सुझाए हैं या नहीं, यह जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद भी जोगी परिवार का ऐसा कैरेक्टर समझ से परे है।
 
देवव्रत सिंह ने इस्तीफा देकर चुनाव लडऩे के अमित जोगी की टिप्पणी पर कहा कि जनता कांग्रेस का गठन 2016 में हो गया था। अमित जोगी 2018 तक विधायक थे। उन्होंने इस्तीफा देकर जनता कांग्रेस से चुनाव क्यों नहीं लड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस विचारधारा के हैं। भाजपा से भी उन्हें ऑफर आया था, लेकिन वे भाजपा में नहीं गए। उनका पूरा परिवार कांग्रेसी हैं। देवव्रत ने कहा कि मैंने निजी कारणों से पार्टी छोड़ी थी। अजीत जोगी ने भी निजी कारणों से पार्टी छोड़ी थी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news