सामान्य ज्ञान

आइसोटोप्स
28-Sep-2020 12:33 PM
आइसोटोप्स

आइसोटोप्स किसी खास रसायनिक तत्व के प्रकार होतें हैं जिसके न्यूक्लियाई में प्रोटॉन की संख्या तो समान होती है लेकिन न्यूट्रॉन की संख्या अलग- अलग होती है। इसलिए वे संबंधित परमाणु द्रव्यमान में अलग होते हैं लेकिन उनके रसायनिक गुण एक जैसे होते हैं।
मणिपाल यूनिवर्सिटी, कर्नाटक के मणिपाल सेंटर ऑफ नेचुरल साइसेंस के शोधकर्ताओं ने जीएसआई, जर्मनी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर चार नए आण्विक न्यूक्लियाई की खोज का दावा किया है, जिन्हें न्यूक्लाइड्स के चार्ट में जोड़ा जा सकता है। यह दावा 2 सितंबर 2015 को फिजिक्स लेटर्स बी नाम की पत्रिका में प्रकाशित एक पेपर में किया गया था। यह पेपर मणिपाल यूनिवर्सिटी के मणिपाल सेंटर ऑफ नेचुरल साइसेंस के एच.एम. देवराज द्वारा प्रकाशित किया गया था।
 न्यूक्लियाई में बरकेलियम और नेपट्यूनियम   के एक-एक आइसोटोप और दो आइसोटोप अमेरिसीयम के हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news