सामान्य ज्ञान

नेशनल गांधी म्यूजियम
26-Sep-2020 1:53 PM
नेशनल गांधी म्यूजियम

नेशनल गांधी म्युजिय़म नई दिल्ली में स्थित है। इस संग्रहालय में आप महात्मा गांधी  के बचपन से लेकर आखिर तक की करीब 300 दिलचस्प तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी , तो गांधीजी की आवाज भी आप यहां सुन सकते हैं।
यह म्युजिय़म पांच गैलरी को समेटता है। पहली गैलरी में देश के हर कोने से चरखे रखे गए हैं तो फोटो गैलरी में मौजूद ढेरों तस्वीरें उनकी जिंदगी की पूरी कहानी कहती हैं। उनकी किताबें , कलम , चश्मा और छड़ी भी आप यहां देख सकते हैं। स्मृति गैलरी में गांधीजी की शव यात्रा की तस्वीरें , आखिरी वक्त में इस्तेमाल किए गए उनके कपड़े रखे गए हैं तो महाबलिदान गैलरी में उनकी महाबलिदान गैलरी यहां उनकी अस्थियों का कलश , मौत के वक्त उनके खून से सने कपड़े और उन्हें लगी तीन गोलियों में से एक को यहां रखा गया है। वहीं , गांधी के पांच आश्रमों की तस्वीरें कला और आश्रम गैलरी में है। उनके आश्रम में पालन किए जाने वाले 11 व्रतों की जानकारी भी आपको यहां मिलेगी।
साबरमती आश्रम में गांधीजी के निवास हृदय कुंज की प्रतिकृति यहां बनाई गई है। आश्रम में जहां गांधीजी बैठते और काम करते थे , उनके लिखने की मेज , कलम , चश्मा , चरखा वगैरह चरखा आपको वैसे ही रखे नजर आएंगे , जैसे आश्रम में रहते थे। इस म्युजिय़म में शनिवार और रविवार को गांधीजी और उनके संघर्षों से जुड़ी फिल्में दिखाई जाती हैं। ये फिल्में अंग्रेजी और हिंदी में हैं। साथ ही , यहां की लाइब्रेरी में 40 हजार से ज्यादा किताबें हैं। गांधीजी के संपादित साप्ताहिक समाचारपत्र भी आपको यहां देखने को मिल जाएंगे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news