सामान्य ज्ञान

पीत सागर
12-Aug-2020 1:06 PM
पीत सागर

पीत सागर या पीला सागर, पूर्वी चीन सागर के उत्तरी भाग का नाम है, जो स्वयं प्रशांत महासागर का एक हिस्सा है। यह चीन की मुख्यभूमि (मेनलैंड) और कोरिया के बीच स्थित है। यहां पर पास के गोबी मरुस्थल से रेत उड़ाती आंधियां आकर पीला रेगिस्तानी रेत समुद्र की सतह पर गिरा देती हैं जिस से सागर पीले रंग का लगता है। इसी से इस सागर का नाम पड़ा है। पीले सागर की सबसे अंदरूनी खाड़ी को बोहाई सागर कहते हैं। चीन की प्रसिद्ध पीली नदी (उफऱ् ह्वांग नदी उफऱ् ह्वांग हो) बहकर इस सागर में मिलती है और उस में मिश्रित रेत इसे और भी पीला रंग देती है।  पीले सागर का कुल क्षेत्रफल कऱीब 3 लाख 80 हजार वर्ग किमी है। इसकी औसत गहराई सिफऱ् 44 मीटर है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news