सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-11 अगस्त
11-Aug-2020 1:50 PM
हर दिन हॉट सीट-11 अगस्त

1. मानक समय क्या होता है?
(अ) किसी देशांतर का सूर्य के अनुसार समय (ब) देश के लगभग  बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय (स) ग्रीनविच औसत का समय (द) इनमें से कोई नहीं 
2. महासागरों में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के निम्नलिखित में से क्या कारण हैं?
(अ) सूर्य के प्रभाव से (ब) पृथ्वी की घूर्णन गति से (स) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से (द) गुरुत्वाकर्षण, अभिकेंद्रीय बल ओर अपकेंद्रीय बल से
3. सूर्यग्रहण कब होता है?
(अ) चतर्थांश चंद्रमा के दिन (ब) प्रतिपदा  (स) किसी भी दिन (द) पूर्णिमा को
4. क्षेत्रफल की दृष्टिï में संसार का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
(अ) ब्राजील (ब)ऑस्ट्रेलिया (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
5. क्षेत्रफल की दृष्टिï से दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है, जो  अपने धर्म के कारण भी विश्वविख्यात है?
(अ) मैक्सिको (ब) मोनेको (स)वेस्टइंडीज (द)वेटिकन सिटी
6. निम्नलिखित आहार में कौन सा आहार सिंधु घाटी की सभ्यता के व्यक्तियों का मुख्य आहार था?
(अ) मांस (ब) मछली (स) गेहूं (द) चावल
7. हड़प्पा सभ्यता में खत्ती या भंडारगृह सबसे अधिक कहां पाए गए?
(अ) मोहनजोदड़ो (ब) हड़प्पा (स) कालीबंगा (द) लोथल
8. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है?
(अ) शेर (ब) घोड़ा (स) बैल (द) हाथी
9. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे?
(अ) मुद्राएं  (ब) कांस्य के औजार (स) कपास (द) जौं
10. विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
(अ) अंग्रेजी (ब) मंदारिन (स) ग्रीक (द) लैटिन
11. चढ़ते सूर्य का देश निम्नलिखित में से किस देश को कहा जाता है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) जापान (स) फिलीपीन्स (द) वियतनाम
12. विश्व संचार दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 17 मई (ब) 15 अगस्त (स) 20 जुलाई  (द) 18 जून
13. विनयपत्रिका के रचयिता कौन हैं?
(अ) कबीर (ब) तुलसीदास  (स) सूरदास (द) रहीम
14. जस दूल्हा तसि बनी बराता, का क्या अर्थ है?
(अ) जैसा व्यक्ति वैसे साथी (ब) अच्छा दूल्हा और अच्छे साथी (स) अच्छा दूल्हा और खराब बाराती (द) सभी लोगों का अच्छा होना
15. निषेधित नगर निम्न में से कौन सा है?
(अ) बीजिंग (ब) रोम (स) ल्हासा (द) वेटिकन सिटी
16. विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शहर निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) श्रीनगर (ब) क्योटो (स) ल्हासा (द) अदीस अबाबा
17. नूबियन मरुभूमि निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
(अ)  इथोपिया (ब) मिस्र (स) सूडान (द) सिमोरिया
18. चंपारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किन्होंने महात्मा गांधी का साथ दिया था?
(अ) वल्लभभाई पटेल और विनोबा भावे (ब) जवाहरलाल नेहरू और राजेन्द्र प्रसाद (स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा (द) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल
19. वर्ष 1940 में मुस्लिम लीग के अधिवेशन में पाकिस्तान के सृजन का प्रस्ताव किसने रखा था?
(अ) एम.ए. जिन्ना (ब) मोहम्मद इकबाल (स) रहमत अली (द) खलीकुज्जमान
20. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात गांधी जी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आरंभ किस स्थान से किया था?
(अ)चौरी-चौरा में (ब)दांडी में (स)चम्पारण में(द)बारदोली में
21. वर्ष 1943 में आजाद हिंद फौज किस स्थान पर अस्तित्व में आई?
(अ) जापान में (ब) तत्कालीन बर्मा में (स) सिंगापुर में (द) तत्कालीन मलाया में
22. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
23. कंप्यूटर के सिस्टम को हैकरों से कौन सा भाग बचाता है?
(अ) स्नॉर्ट (ब) बैकअप (स) हार्ड डिस्क (द) फायरवाल
24. जो प्रोग्राम वर्तमान में सिस्टम में लोडिड हो, लेकिन एक्टिव न हो तो उसे किसमें रनिंग कहा जाता है?
(अ) यूजर सेशन (ब) बैकग्राउंड (स) कर्नेल (द) बैकअप
25. प्राथमिक हीरा निम्नलिखित में से किस खनिज को कहा जाता हैै? 
(अ) अलेक्जेंड्राइट (ब) फेल्डस्पॉर (स) सोपस्टोन (द)स्फटिक
26. आजादी के पहले किस तारीख को चीन के समर्थन में पूरे भारत में चीन दिवस मनाया गया था?
(अ)12 जुलाई 1939 (ब)15 अगस्त 1940 (स) 10 जुलाई 1940  (द)12 जून 1938 
27. भारत वर्ष में भर्तृहरि किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार  हुए  हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
28. अकबर के शासन काल में वित्त मंत्री को क्या कहा जाता था?
(अ) वजीर (ब) मिर्जा बेग (स) आमिल (द) अमलगुजार
29. करमा नृत्य किस देवता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है?
(अ) बूढ़ा देव  (ब) देवी दुर्गा  (स)लिंगादेव (द)  करमा देवता
30. आधुनिक युग की मीरा निम्नलिखित में से किस लेखिका को कहा जाता है ?
(अ) अमृता प्रीतम (ब) महादेवी वर्मा (स) महाश्वेता देवी (द) ग्रैटा गार्बो

सही जवाब- 1.(ब) देश के लगभग  बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय, 2.(स) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से, 3.(ब) प्रतिपदा, 4.(स) रूस, 5.(द) वेटिकन सिटी, 6.(स)गेहूं, 7.(ब) हड़प्पा, 8.(स) बैल, 9.(स) कपास, 10.(ब) मंदारिन, 11.(ब) जापान, 12.17 मई, 13.(ब) तुलसीदास, 14.(अ) जैसा व्यक्ति वैसे साथी, 15.(स) ल्हासा, 16.(स) ल्हासा, 17.(ब) मिस्र, 18.(स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा, 19.(अ)एम.ए. जिन्ना, 20.(स) चम्पारण में, 21.(स) सिंगापुर में, 22.(ब) बस, 23.(द)फायरवाल, 24.(द) बैकअप, 25.(अ) अलेक्जेंड्राइट, 26.(द)12 जून 1938, 27.(ब) संस्कृत, 28.(अ)वजीर, 29.(द) करमा देवता, 30.(ब) महादेवी वर्मा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news