सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 7 अगस्त
07-Aug-2020 12:50 PM
 हर दिन हॉट सीट 7 अगस्त

1. समन्वय की विराट चेष्टा का कवि किसे कहा गया है?
(अ)कबीर (ब)मलिक मुहम्मद जायसी(स) सूरदास (द)तुलसीदास
2. ग्रियर्सन ने खड़ी बोली को क्या नाम दिया था?
(अ) वर्नाक्यूलर हिंदवी (ब) पश्चिमी हिंदी (स)वर्नाक्यूलर हिंदी (द) पूर्वी हिंदी
3. उर्दू साहित्य के जन्मदाता कौन थे?
(अ)सदल मिश्र(ब)अकबर (स)बली साहब (द)इनमें से कोई नहीं
4. ‘चक्रपाणि’ में कौन-सा समास है?
(अ) अव्ययीभाव (ब) बहुव्रीहि (स) कर्मधारय (द) तत्पुरुष
5. त्रिभुजाकार बस्तियों का प्रतिरूप कहां विकसित होता है?
(अ) नदी के किनारे पर (ब) सडक़ों के मिलन स्थल पर (स)तालाब के चारों ओर (द) दो नदियों के संगम स्थल पर
6. संयुक्त राज्य अमरीका में नगरीय अधिवास प्राय: कहां  मिलते हैं?
(अ) नगरीय गांव (ब) कस्बा (स) महानगर (द) नगर
7. चैन्नई नगर का प्रारूप किस प्रकार का है?
(अ) तटीय पंखा प्रारूप (ब) खुला हाथ प्रारूप (स)वृत्ताकार प्रारूप (द) चौक पट्टी प्रारूप
8. प्रशांत महासागर में नितल पहाडिय़ों की संख्या लगभग कितनी है?
(अ) 5 हजार  (ब) 7 हजार  (स) 10 हजार (द) 15 हजार 
9. जलमग्न केनियन सर्वाधिक संख्या में किस महासागर में हैं?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
10. विश्व के सबसे लंबे जलमग्न केनियन पाए जाते हैं?
(अ) भूमध्य सागर में (ब) बेरिंग सागर में (स) दक्षिण चीन सागर में (द) जापान सागर में
11. मण्डाना लोक कला शैली का संबंध किस भारतीय राज्य से है?
(अ) राजस्थान (ब) गुजरात (स) महाराष्ट्र (द) बिहार
12. अरपन लोक कला शैली का संबंध किस भारतीय राज्य से है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) पश्चिम बंगाल (द) बिहार 
13. चौक पूरना भारत के किस क्षेत्र की लोक कला है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) बिहार
14. अंतरिक्ष में सबसे तेज गति से घूमने वाले तारे का नाम क्या है?
(अ) प्राक्सिमा सेंचुरी (ब) केटलर-22बी (स) केटरल-24बी (द) बी.एफ.टी.एस.102
15. एक व्यक्ति 6 मीटर लम्बे खंभे को 8 मीटर लंबी छाया पर खड़ा हुआ है। यदि व्यक्ति की छाया की लम्बाई 2.4 मीटर है, तो उस व्यक्ति की ऊंचाई क्या है?
(अ) 1.4 मीटर (ब) 1.6 मीटर (स) 1.8 मीटर (द) 2.0 मीटर
16. लहसून की अभिलाक्षणि गंध का कारण है?
(अ) क्लोरो यौगिक (ब) सल्फर यौगिक (स) फ्लुओरीन यौगिक (द) एसीटिक अम्ल
17. उन शराब त्रासदियों में जिनके परिणामस्वरूप अंधता आदि होती है, हानिकारक पदार्थ है?
(अ) एथिल ऐल्कोहल (ब) ऐमिल एल्कोहॉल (स) बेंजिल एल्कोहॉल (द) मेथिल ऐल्कोहॉल
18. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे?
(अ)डॉ. राधाकृष्णन (ब) महात्मा गांधी (स) मदन मोहन मालवीय (द) इनमें से कोई नहीं
19. गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) डॉ. राममनोहर लोहिया (स) अबुल कलाम आजाद (द) सरोजिनी नायडु 
20. स्वर्ण कमल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
(अ) साहित्य (ब) सिनेमा (स) शास्त्रीय संगीत (द)थिएटर
21. विस्डेन भारतीय शताब्दी की क्रिकेटर पुरस्कार इनमें से किसको दिया गया था?
(अ)सचिन तेंदुलकर (ब)सुनील गावस्कर (स) कपिल देव (द) मंसूर अली खां पटौदी 
22. ‘किंग ऑफ टेम्परेट फ्रूटस’ किसे कहते हैं?
(अ) पपीता (ब) सेब (स) अनार (द) संतरा
23. एड्स की जागरूकता हेतु कौन-सी एक विशेष रेलगाड़ी चलाई गयी?
(अ) व्हाइट रिबन एक्सप्रेस (ब) ब्लैक रिबन एक्सप्रेस (स) ब्लू रिबन एक्सप्रेस (द) रेड रिबन एक्सप्रेस 
24. ‘शहीद दिवस’ संबंधित है?
(अ) बाल गंगाधर तिलक से (ब) महात्मा गांधी से (स) एनीबिसेंट से (द) लाला लाजपतराय से
25. सागर सम्राट निम्रलिखित में से किसका नाम है?
(अ) पोर्ट ब्लेयर के निकट एक द्वीप का (ब) बाम्बे हाई में एक वेधन जहाज का (स) मालदीप का निकट एक द्वीप का (द)गोवा में स्थित एक 5-स्टार होटल का 
26. निम्नलिखित में से किस स्थान समूह में हर बारहवें वर्ष कुंभ मेला होता है?
(अ) प्रयाग-हरिद्वार-उज्जैन-नासिक (ब)चित्रकूट-उज्जैन-प्रयाग-हरिद्वार (स) रामेश्वरम्-पुरी-बद्रीनाथ-द्वारिका (द) उज्जैन-पुरी-प्रयाग-हरिद्वार
27. भारत में नागरिक सेवाओं का भारतीयकरण किस के काल में हुआ था?
(अ)लार्ड डलहौजी (ब)लार्ड रिपन (स)लार्ड लिटन (द)लार्ड मेयो
28. पटाखों व बारूद में लाल रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?
(अ) सोडियम (ब) मैगनीशियम (स) स्ट्रांनिशयम (द) बेरियम
29. किसी घड़ी की घंटे की सूई और मिनट की सूई एक दिन में कितनी बार परस्पर समकोण पर होती है?
(अ) 44 (ब) 48 (स) 24 (द) 12

सही जवाब- 1.(द)तुलसीदास, 2.(अ) वर्नाक्यूलर हिंदवी, 3.(स) बली साहब, 4.(ब)बहुव्रीहि, 5.(द)दो नदियों के संगम स्थल पर, 6.(अ) नगरीय गांव, 7.(द)चौक पट्टी प्रारूप, 8.(स)10 हजार , 9.(अ) प्रशांत महासागर, 10.(ब)बेरिंग सागर में, 11.(अ)राजस्थान, 12.(द) बिहार, 13.(अ) उत्तरप्रदेश, 14.(द) बी.एफ.टी.एस. 102, 15.(स) 1.8 मीटर, 16.(ब) सल्फर यौगिक, 17.(द) मेथिल ऐल्कोहॉल, 18.(स) मदन मोहन मालवीय, 19.(स) अबुल कलाम आजाद, 20.(ब) सिनेमा,  21.(स) कपिल देव, 22.(ब) सेब, 23.(द) रेड रिबन एक्सप्रेस, 24.(ब) महात्मा गांधी से, 25.(ब)बाम्बे हाई में एक वेधन जहाज का, 26.(अ)प्रयाग-हरिद्वार-उज्जैन-नासिक, 27.(स)लार्ड लिटन, 28.(स) स्ट्रांनिशयम, 29.(ब) 48।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news