सामान्य ज्ञान

राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार
05-Aug-2020 11:40 AM
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार

राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त के अवसर पर प्रदान किया जाता है।  पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र और दस लाख रूपए की नकद राशि ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान की जाती है जिनका कौमी एकता की स्थापना और हिंसा एवं आतंकवाद के खिलाफ उल्लेखनीय योगदान रहा है।

विख्यात उपशास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल को 30 जुलाई 2016 को 23वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना  से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। उन्हें वर्ष 2000 में पद्मश्री भी मिल चुका है। अब तक जिन प्रमुख लोगों को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार  दिया गया है उनमें- मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मोहम्मद यूनुस, हितेश्वर सैकिया तथा सुभद्रा जोशी (संयुक्त), लता मंगेशकर, सुनील दत्त, जगन्नाथ कौल, दिलीप कुमार, डॉ. कपिला वात्स्यायन, तीस्ता शीतलवाड और हर्ष मंदर (संयुक्त), एस. एन. सुब्बाराव, स्वामी अग्निवेश और मदारी मोईदीन (संयुक्त), के. आर. नारायणन, निर्मला देशपांडे, हेमदत्त, एन. राधाकृष्णन, गौतम भाई, मौलाना वाहिदुदीन खां, स्पिक मैके, डी. आर. मेहता, उस्ताद अमजद अली खान एवं मुजफ्फर अली शामिल हैं।

कांग्रेस कमेटी द्वारा 1992 में इस पुरस्कार की घोषणा की गई,  लेकिन पुरस्कार का वितरण 1995 में शुरू किया गया। पहला पुरस्कार वर्ष 1995 के लिए जगन्नाथ कौल को दिया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news