सामान्य ज्ञान

कुर्ग
01-Aug-2020 12:24 PM
कुर्ग

कुर्ग भारत के कर्नाटक प्रान्त का एक शहर है । पश्चिमी घाट पर स्थित पहाड़ों और घाटियों का प्रदेश कुर्ग दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। कर्नाटक का यह खूबसूरत पर्वतीय स्थल समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां की यात्रा एक न भूलने वाला अनुभव है। कुर्ग के पहाड़, हरे-भरे जंगल, चाय और कॉफी के बागान और यहां के लोग मन को लुभाते हैं। कावेरी नदी का उद्गम स्थान कुर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा हाइकिंग, क्रॉस कंट्री और ट्रेल्स के लिए भी मशहूर है।

यहां के प्रमुख आकर्षणों में नगरहोल राष्ट्रीय उद्यान मुख्य है। इस स्थान पर पहले राजाओं की शिकारगाह हुआ करती थी। आज यह स्थान हाथी, बाघ, चीतों के लिए प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराता है। इसके अलावा यहां गौर, हिरन और लंगूर जैसे छोटे जानवर भी देखे जा सकते हैं। पूरे वर्ष यहां का मौसम ठंडक भरा रहता है।

 मदिकेरी क्षेत्र कुर्ग का जिला मुख्यालय है। इसका नाम यहां के पहले शासक मुद्दुराजा के नाम पर पड़ा। भारत के स्कॉटलैंड के नाम से मशहूर यह जगह एक खूबसूरत पहाड़ी नगर है। वहीं यहां का कुशलनगर यह एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है। दक्षिण कुर्ग में ब्रह्मïगिरी पर्वतमाला के अंतर्गत इर्पू नाम का एक पवित्र स्थान है। इसी के पास लक्ष्मण तीर्थ नामक नदी बहती है। किवदंतियों के अनुसार सीता की खोज में राम और लक्ष्मण यहां से गुजरे थे। यहां का कक्काबे क्षेत्र दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ा शहद उत्पादक है। लेकिन लोग यहां स्थित पडी इगुटप्पा मंदिर के कारण अधिक आते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news