सामान्य ज्ञान

मच्छरों को किसका रक्त ज्यादा पसंद आता है?
31-Jul-2020 11:48 AM
मच्छरों को किसका रक्त ज्यादा पसंद आता है?

रिसर्च में देखा गया है कि मच्छर  ओ ब्लड ग्रुप की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। खून के चार ग्रुप होते हैं, ए, बी, एबी और ओ।  कम ही लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होता है। इस तरह के खून में कुछ खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो मच्छरों को आकर्षित करते हैं। यह थोड़ी अजीब वजह है लेकिन शोध दिखाता है कि जो लोग लंबी लंबी सांसें लेते हैं, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। दरअसल इसकी वजह सांस छोडऩे के दौरान शरीर से बाहर आने वाली कार्बन डाय ऑक्साइड है जिसमें शरीर की गंध मिली होती है। मच्छर इस गंध से ही तय करते हैं कि वे किस ओर जाना चाहते हैं। सांस जितनी लंबी होगी, उनके लिए अनुमान लगाना उतना आसान होगा। 

आपकी त्वचा पर लैक्टिक एसिड की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, मच्छरों के लिए आप उतने ही अधिक आकर्षिक साबित होंगे और अगर शरीर का तापमान अधिक हो तो मच्छरों के लिए सोने पे सुहागा! इसीलिए कसरत करने के बाद मच्छरों के काटने का खतरा ज्यादा होता है। गर्भवती महिलाओं को वैसे भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है   और मच्छर भी उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शोध दिखाता है कि गर्भवती महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा गहरी सांसें लेती हैं। साथ ही उनके शरीर का तापमान भी अधिक होता है। इस शोध पर बहस जारी है। रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने बीयर पी रखी थी, बाकी लोगों की तुलना में उन्हें मच्छरों ने ज्यादा काटा, लेकिन क्या ऐसा हर शराब के साथ होता है या फिर सिर्फ बीयर के मामले में ही, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news