सामान्य ज्ञान

दुनिया का सबसे बड़ा जहाज
14-Jul-2020 12:19 PM
दुनिया का सबसे बड़ा जहाज

फ्रांस में इन दिनों दुनिया के अब तक के सबसे बड़े जहाज को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही निर्माण पूरा होने के बाद अप्रैल 2016 में जहाज बार्सिलोना से रोम के अपने पहले सफर पर निकलेगा। इस सफर के दौरान यह लंदन और अमेरिका के फ्लोरिडा के समुद्री तट पर भी रुकेगा। फ्रांस के सेंट नेजारे के शिपयार्ड में बन रहे इस जहाज में 5 हजार 479 यात्री सफर कर सकेंगे। इसके अलावा 2 हजार 394 क्रू मेंबरों के लिए भी इस जहाज में पर्याप्त व्यवस्था होगी। 16 मंजिला इस जहाज का वजन 2 लाख 26 हजार टन है। इसके बावजूद यह 23 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगा।
1 हजार 187 फीट लंबे इस जहाज में इंधन की खपत भी कम होगी। यह अपने सिस्टर शिप कहे जाने वाले ओएसिस ऑफ द सीज और एल्लूर ऑफ द सीज से भी कम इंधन की खपत पर अपना सफर तय करेगा। इसका निर्माण पूरा होने के बाद इसमें तीन बहुमंजिला वाटरस्लाइड भी स्थापित किए जाएंगे। यही नहीं छठी मंजिल पर इस जहाज में सेंट्रल पार्क की भी व्यवस्था होगी, जिसमें पेड़ होंगे और घास का मैदान भी तैयार किया जा रहा है।
जहाज को डिजाइन करने वाली फर्म के इंजीनियर के अनुसार इसके बारे में सोचना भी खास है। यह अपने आप में सबसे अलग जहाज होगा।  हार्मनी नाम के इस जहाज में इंटरनेट कनेक्शन भी बेहतरीन ढंग से चल सके, इस बात की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस आलीशान जहाज में बीयर बार की भी व्यवस्था होगी, जिसमें इंसान नहीं, बल्कि रोबोट शराब परोसने का काम करेंगे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news