सामान्य ज्ञान

बास्टिल की ऐेतिहासिक जेल
14-Jul-2020 12:19 PM
बास्टिल की ऐेतिहासिक जेल

14 जुलाई सन 1789 ईसवी को फ्रांस की क्रांति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार करके उसके बड़े भाग को तबाह कर दिया। यह इमारत सन 1369 में सैनिक प्रयोग के लिए बनाई गयी थी और कुछ समय तक इसे सैनिक दुर्ग के रुप में प्रयोग किया गया। किंतु कुछ समय बाद इस इमारत को भयानक जेल बना दिया गया। जिसमें फ्रांस के राजनैतिक क़ैदी विशेषकर प्रजातंत्रवादी बन्द किये जाते थे। इस जेल पर जो वास्तव में फ्रांस के तानाशाहों और राजाओं के अत्याचार का प्रतीक थी, जनता का अधिकार होने के साथ ही क्रांति सफलता के निकट पहुंच गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news