सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 13 जुलाई
13-Jul-2020 12:30 PM
हर दिन हॉट सीट- 13 जुलाई

1. एक दिवसीय मैचों के इतिहास में अपने पहले ही मैच में हैट्रिक बनाने वाले विश्व के दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी कौन हैं?

(अ) कगिसो रबादा, दक्षिण अफ्रीका (ब) ग्लेन मैकग्रा, ऑस्ट्रेलिया (स) फिदेल एडवर्ड्स, वेस्टइंडीज (द) इनमें से कोई नहीं

2. सौरव गांगुली का 43वां जन्मदिन निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया गया?

(अ)5 जुलाई 2015 (ब)6 जुलाई 2015 (स)7 जुलाई 2015 (द) 8 जुलाई 2015

3. उमर शरीफ का दिल का दौरा पडऩे से मिस्र की राजधानी काहिरा में 10 जुलाई 2015 को निधन हो गया। वे किस क्षेत्र से जुड़े रहे?

(अ) बालीवुड अभिनेता (ब) हालीवुड अभिनेता (स) पाकिस्तान के राजनीतिज्ञ (द) अफगानिस्तान के राष्ट्रपति

4. बच्चों में विज्ञान एवं गणित की उत्सुकता जगाने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 9 जुलाई 2015 को कौन सा अभियान शुरू किया?

(अ) राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (ब) राष्ट्रीय विज्ञान अभियान (स) भारत ज्ञान विज्ञान अभियान (द) ऐसा कोई अभियान नहीं

5. वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धांत क्या है?

(अ) उपकेंद्रण (ब) अपोहन (स) अपकेंद्रण (द) विसरण

6. जब एक पत्थर को चांद की सतह से पृथ्वी पर लाया जाता है, तो?

(अ) इसका द्रव्यमान बदल जाएगा (ब) इसका भार बदल जाएगा, परंतु द्रव्यमान नहीं (स) भार और द्रव्यमान दोनों बदल जाएंगे (द) न द्रव्यमान और न ही भार बदलेंगे

7. निम्न में से कौन सा हिमवारित ग्रह है?

(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) पृथ्वी

8. एक खगोलीय इकाई दूरी है?

(अ)पृथ्वी और सूर्य के बीच की(ब) पृथ्वी और चंद्रमा के बीच  की (स) बृहस्पति और सूर्य के बीच की (द) प्लूटो और सूर्य के बीच की

9. वायुमंडलीय दबाव को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

(अ) हाइड्रोमीटर (ब) बैरोमीटर (स) मैनोमीटर (द) हाइग्रोमीटर

10. पाइरोमीटर का प्रयोग करते हैं?

(अ) गहराई नापने में (ब) आद्र्रता नापने में (स) तापक्रम नापने में (द) ऊंचाई नापने में

11. विधानसभा परिषद् का सभापति?

(अ) राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है (ब) राज्यपाल (पदेन) होता है (स) विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अपने बीच से चुना जाता है (द) विधान सभाध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाता है

12. संविधान के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित में से किसको समाप्त किया जा सकता है?

(अ) विधानसभा (ब) विधान परिषद (स) राज्यसभा (द) लोकसभा

13. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?

(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) विधानसभा के सदस्य (द) विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

14. विधानसभा अध्यक्ष को उसके पद की शपथ कौन दिलाता है?

(अ) राज्यपाल (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) निवर्तमान विधान सभाध्यक्ष (द) शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं

15. टेलीग्राफिक पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?

(अ) उत्तरी प्रशांत महासागर (ब) दक्षिणी प्रशांत महासागर (स) उत्तरी अटलांटिक महासागर (द) दक्षिणी हिंद महासागर

16. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) बोलीविया का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) तिब्बत का पठार (द) कोलोरेडो का पठार

17. मानसूनी हवाएं किस ओर चलती है?

(अ) उच्च दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर (ब) उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर (स) निम्न दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर (द) निम्न दाब क्षेत्र क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर

18. दक्षिणी गोलाद्र्ध की चक्रवात की वायु की दिशा होती है?

(अ) घड़ी की सुई की अनुकूल (ब) घड़ी की सुई के विपरीत (स) कोई निश्चित दिशा नहीं (द) इनमें से कोई नहीं

19. प्रतिचक्रवात चक्रवात की तुलना में होते हैं?

(अ) बड़े (ब) छोटे (स) बराबर (द) बहुत छोटे

20. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?

(अ) रदरफोर्ड ने (ब) थॉमसन ने (स) चैडविक ने (द) न्यूटन ने

21. दूरबीन का आविष्कार किया था?

(अ) गैलीलियों ने (ब) गुटिनबर्ग ने (स) एडीसन ने (द) ग्राहम बेल ने

22. राज्य सूची का विषय है?

(अ)न्याय (ब)श्रमिक संघ (स)परिवार नियोजन (द) निवारक निरोध

23. समवर्ती सूची का विषय है?      

(अ) सिक्का (ब) विदेशी ऋण (स) जेल (द) विवाह और विवाह विच्छेद

24. भारत में राष्ट्रीय आय समकों का आंकलन किसके द्वारा किया जाता है?

(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) योजना आयोग (स) वित्त मंत्रालय (द) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन

25. भारत में योजना आयोग किस प्रकार की संस्था है?

(अ) शासकीय संस्था (ब) सलाहकारी संस्था (स) भारत सरकार का विभाग (द) स्वायत्तशासी भाग

26. न्यूटन का शीतलन नियम लागू तभी होता है, जब?

(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो (ब) ताप में अंतर बहुत ज्यादा हो (स) ताप के अंतर पर निर्भर नहीं करता है (द) इनमें से कोई नहीं

---

सही जवाब- 1.(अ) कगिसो रबादा, दक्षिण अफ्रीका, 2.(द) 8 जुलाई 2015, 3.(ब) हालीवुड अभिनेता, 4.(अ) राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, 5.(स)अपकेंद्रण, 6.(ब) इसका भार बदल जाएगा, परंतु द्रव्यमान नहीं, 7.(स) बृहस्पति, 8.(अ) पृथ्वी और सूर्य के बीच की, 9.(ब) बैरोमीटर, 10.(स) तापक्रम नापने में, 11.(स) विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अपने बीच से चुना जाता है, 12.(ब) विधान परिषद, 13.(स) विधानसभा के सदस्य, 14.(द) शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं, 15.(स) उत्तरी अटलांटिक महासागर, 16.(स) तिब्बत का पठार, 17.(ब) उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर, 18.(अ) घड़ी की सुई की अनुकूल, 19.(अ) बड़े, 20.(स) चैडविक ने, 21.(अ) गैलीलियों ने, 22.(अ) न्याय, 23.(द) विवाह और विवाह विच्छेद, 24.(द) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन, 25.(ब) सलाहकारी संस्था, 26.(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news