सामान्य ज्ञान

प्रमुख प्राचीन नगर
13-Jul-2020 12:18 PM
 प्रमुख प्राचीन नगर

 * पुरूषपुर- प्रथम शताब्दी ई.पू. में कनिष्क ने पुरूषपुर नगर की स्थापना की थी। प्राचीन काल में यह नगर गांधार महाजनपद का एक प्रमुख नगर था। कुषाणों के शासनकाल के दौरान यहां पर बौद्ध धर्म काफी फला-फूला, लेकिन मुस्लिमों के आक्रमण के बाद इसका पतन हो गया। आधुनिक पेशावर नगर ही पुरुषपुर है।

 * श्रवणबेलगोला- कर्नाटक के हसन जिले में स्थित श्रवणबेलगोला जैन धर्म के मुख्य केेंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां जैन तीर्थंकर बाहुबली की विशाल मूर्ति है।

 * सारनाथ- यह स्थान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित है जहां बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।

 * कोणार्क- ओड़ीशा का यह स्थान सूर्य मंदिर के लिए विख्यात है।

 *  रामेश्वरम- तमिलनाडु में स्थित यह स्थान रामनाथ स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

 * मदुरै- पाण्ड्य राजाओं की राजधानी एवं तमिलनाडु में स्थित यह नगर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

 * भीतरगांव- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित यह स्थल गुप्तकालीन ईंटों से बने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news