सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 12 जुलाई
12-Jul-2020 12:00 PM
हर दिन हॉट सीट- 12 जुलाई

1. हाइड्रा का प्रचलन अंग कौन-सा है?
(अ)कूटपाद (ब) सीलिया (स) टेंटेकिल्स (द) फ्लैजिला
2. स्थायी चुंबक निम्न में से किससे बनाए जाते हैं?
(अ)इस्पात के (ब)नर्म लोहे के (स)तांबे के (द) एल्यूमिनियम के
3. निम्न में से कौन-सा मनुष्य में अवशेषी अंग नहीं है?
(अ)निक्टेटिंग पर्दा (ब) कर्णाभ मांसपेशियां (स) सामने वाले चपटे दांत (द) वर्मीफार्म एपेण्डिक्स
4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) भारत का दक्षिणी बिंदु पिगमेलियन प्वाइंट है (ब) भारत की समुद्री सीमा की लंबाई 7516.5 किमी है (स) पाक जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है (द) उक्त सभी
5. पटना का स्थानीय समय क्या है?
(अ) भारतीय मानक समय से आगे है (ब) भारतीय मानक समय से पीछे है (स) वही है, जो भारतीय मानक समय है (द) भारतीय मानक समय से संबंधित नहीं है
6. निम्न में से कौन सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है?
(अ) न्यू मूर (ब) लक्षद्वीप (स) गंगा सागर (द) रामेश्वरम
7. लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है?
(अ) 26 (ब) 36 (स) 37 (द) 43
8. निम्नलिखित में से कौन सा दिन विश्व ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 14 जनवरी (ब) 15 मार्च (स) 10 सितंबर (द) 14 दिसंबर
9. निम्नलिखित में से कौन सा दिन यूनीसेफ दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ)9 अक्टूबर (ब) 14 अक्टूबर (स) 10 दिसंबर (द) 11 दिसंबर
10. राजतरंगिणी मूल रूप से किस भाषा में रचित है?
(अ) डोगरी (ब) संस्कृत (स) हिंदी (द) पाली
11. प्रसिद्ध पुस्तक जंगल बुक किसने लिखी है?
(अ) रूडयार्ड किपलिंग (ब) भाष्कराचार्य (स) एस.एस. रंधावा (द) ई.एम. फोस्टर
12. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की सूची तैयार करने का काम कौन करता है?
(अ) संबंधित राज्य का राज्यपाल (ब) संबंधित राज्य की विधानसभा (स) प्रत्येक राज्य की राज्यपाल की सलाह से राष्ट्रपति (द) संसद
13. पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कौन करता है?
(अ)राष्ट्रपति (ब)प्रधानमंत्री (स)लोकसभा अध्यक्ष (द)गृृहमंत्री
14. स्वतंत्रता के पूर्व कौन सा भारतीय क्षेत्र काला पानी के नाम से जाना जाता था?
(अ) लक्षद्वीप(ब) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (स) दीव (द) अलियाबेट व खदियाबेट
15. ककोलत जलप्रपात बिहार के किस जिले में स्थित है?
(अ) नवादा (ब) रोहतास (स) कटिहार (द) भागलपुर
16. निम्नलिखित में से कौन सा कारक कोहरा निर्माण में सहायक नहीं होता?
(अ) उच्च आपेक्षिक आद्र्रता (ब) दैनिक तापान्तर में कम अंतर (स) शीत ऋतु (द) तीव्र विकिरण
17. वायु का निम्नतम तापक्रम निम्न में से किस समय में अंकित किया जा सकता है?
(अ) सूर्योदय के ठीक पूर्व (ब) अद्र्धरात्रि में (स) प्रात: 3 बजे (द) किसी समय
18. वायुमंडलों को कितने मंडलों में बांटा गया है?
(अ) दो (ब) तीन (स) पांच (द) सात
19. हवा किस प्रकार से गर्म होती है?
(अ) विकिरण (ब) संचालन (स) संवहन (द) उक्त सभी
20. देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन हैं? 
(अ)अजीत कुमार डोवल (ब) एस. ज्यसनकर (स) जोगेंद्र बेहरा (द) आर.पी. सिंह
21. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है?
(अ) मिसीसिपी मिसौरी (ब)सेण्ट लारेंस (स) रियोग्रैण्डे (द) यूकान
22. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर निम्नलिखित में से कौन सी अक्षांश रेखा गुजरती है?
(अ) कर्क रेखा (ब) मकर रेखा (स) विषुवत रेखा (द) अंटार्कटिक रेखा
23. पेसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
24. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारंभ किया?
(अ) यूनानी (ब) अंग्रेज (स) तुर्क (द) पुर्तगाली
25. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण सुपरमैक्स क्रिकेट की शुरूआत कहां हुई है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) न्यूजीलैंड (स) इंग्लैंड (द) दक्षिण अफ्रीका
26. टर्बिनेटर के नाम से निम्न में से कौन से खिलाड़ी जाने जाते हैं?
(अ)अनिल कुंबले (ब)मुरली कार्तिक (स) हरभजन सिंह (द) शेन वॉर्न
27. प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो(ब्लैक पर्ल) का संबंध किस देश से है?
(अ) बेल्जियम (ब) ब्राजील (स) पुर्तगाल (द) अर्जेंटीना 
28. समान आयतन के लिए सबसे कम क्षेत्रफल किस आकृति का होता है?
(अ) आयत का (ब) वर्ग का (स) गोले का (द) त्रिभुज का
29. निम्नलिखित में कौन सी महासागरीय जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के नाम से भी लोकप्रिय है?
(अ) बेंगुएला जलधारा (ब) केनारी जलधारा (स) गल्फस्ट्रीम जलधारा (द) नार्वे की जलधारा 
-----
सही जवाब- 1.(स) टेंटेकिल्स, 2.(अ)इस्पात के, 3.(स) सामने वाले चपटे दांत, 4.(स)पाक जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है, 5.(अ) भारतीय मानक समय से आगे है, 6.(द)रामेश्वरम, 7. (ब) 36, 8.(द) 14 दिसंबर, 9.(द) 11 दिसंबर, 10.(ब) संस्कृत, 11. (अ)रूडयार्ड किपलिंग, 12.(स)प्रत्येक राज्य की राज्यपाल की सलाह से राष्ट्रपति, 13.(अ)राष्ट्रपति, 14.(ब)अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 15.(अ) नवादा, 16.(ब) दैनिक तापांतर में कम अंतर, 17.(अ) सूर्योदय के ठीक पूर्व, 18.(स) पांच, 19.(द) उक्त सभी, 20.(अ)अजीत कुमार डोवल, 21.(अ) मिसीसिपी मिसौरी, 22.(ब)मकर रेखा, 23.(अ)क्यूबा, 24.(स) तुर्क, 25.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 26.(स) हरभजन सिंह, 27.(ब) ब्राजील, 28.(स) गोले का, 29.(स) गल्फस्ट्रीम जलधारा।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news