सामान्य ज्ञान

हकीक
12-Jul-2020 11:57 AM
हकीक

हकीक एक प्रकार का कीमती पत्थर है। इसे नव ग्रहों से संबंधित रत्नों की श्रेणी में नहीं रखा गया है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस पत्थर का काफी महत्व है। यह कई प्रकार का होता है- जैसे कि लाल हकीक, दूधिया हकीक,रतवा हकीक, जो विभिन्न रंगों के होते हैं। जैसे कि रतवा हकीक अपने रंग के कारण माणिक का उपरत्न है। वहीं दूधिया हकीक मोती का उपरत्न है, लाल हकीक मूंगे के उपरत्नों में शामिल है। हरा हकीक पन्ना का उपरत्न है। पीला हकीक पुखराज, सफेद हकीक हीरे का और काला हकीक नीलम रत्न का उपरत्न है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो नौ रत्न जैसे कीमती रत्न खरीद नहीं पाते हैं, उन्हें उनके उपरत्न पहनने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हकीक को धारण करने से बाधाएं दूर होती हैं। यह प्रभावशाली होने के बावजूद भी मूल्य की दृष्टि से सस्ता है। इसे कोई भी साधारण व्यक्ति खरीद सकता है। हकीक भारतीय, यवन एवं अंग्रेजी संस्कृति में लोकप्रिय है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news