सामान्य ज्ञान

क्या है वेल्फी
12-Jul-2020 11:55 AM
क्या है वेल्फी

सेल्फी के बाद भारत में वेल्फी का कल्चर खूब फल फूल रहा है।  वेल्फी वीडियो सेल्फी ऐप है। इसके अलावा डबस्मैश और कई अन्य ऐप्स की मदद से खुद के वीडियो शूट करने का चलन बढ़ रहा है।
इन दिनों भारत में डबस्मैश वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसमें खुद का वीडियो बना रहा व्यक्ति किसी मशहूर फिल्म के डायलॉग पर होठ हिलाता है, ऐसे जैसे वह खुद वे संवाद बोल रहा हो। जर्मनी में विकसित हुआ डबस्मैश बहुत जल्द दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा है। नवंबर में लॉन्च होने के बाद से अब तक इसे 192 देशों में 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप को पसंद करने वालों में बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं, जैसे कि- सलमान खान, सोनाक्षी सिंहा, रणवीर सिंह और रिचा चड्ढा , जिन्होंने अपने कई डबस्मैश वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले हैं।
वेल्फी को 140 देशों में करीब दो लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।  ऐप मुफ्त है और इसमें 10 सेकंड लंबा वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वेल्फी डबस्मैश से अलग है क्योंकि इसे रोककर दोबारा रिकॉर्ड चालू किया जा सकता है। साथ ही वीडियो के साथ सबटाइटल भी चलते हैं।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news