सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 11 जुलाई
11-Jul-2020 12:14 PM
हर दिन हॉट सीट- 11 जुलाई

 1. उज्बेकिस्तान की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ)दुशान्बे (ब)ताशकंद (स)खुजन्द (द) खोरूग

2. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इनमें से कौन हैं?

(अ)डॉक्टर हसन रूहानी (ब) इस्लाम करीमोव (स)इमोम ली रखमोन (द) इनमें से कोई नहीं

3. ब्रिक्स संगठन में कितने देश शामिल हैं?

(अ) तीन देश (ब)चार देश (स) पांच देश (द) छह देश

4. शंघाई शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह सम्मेलन कहां होगा?

(अ)ऊफा, रूस (ब) बीजिंग, चीन (स) दुशान्बे, ताजिकिस्तान (द)अश्काबाद, तुर्कमेनिस्तान

5. शंघाई शिखर सम्मेलन कब आयोजित है?

(अ)8 से 10 जुलाई 2015 (ब)10 से 12 जुलाई 2015  (स)9 से 10 जुलाई 2015 (द)11से 13 जुलाई 2015

6. कंपनी की दशा में कार्यवृत्त रखने का उत्तरदायित्व होता है?

(अ) प्रबंध संचालक का (ब) सचिव का (स) अध्यक्ष का (द) उपर्युक्त में से किसी का नहीं

7. भारत में नेशनल डिफेंस अकादमी कहां पर स्थित है?

(अ) देहरादून (ब) खडग़वासला (स) फिरकी (द) चेन्नई

8. मसालों और औधषि के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दालचीनी पेड़ के किस हिस्से  से एकत्र की जाती है?

(अ) पत्ते (ब) तना (स) छाल (द) जड़

9. कम समय में पकने वाली तथा दो प्रमुख फसलों के बीच उगाई जाने वाली फसल क्या कहलाती है?

(अ)कैच क्रॉप(ब)कैश क्रॉप(स)इंटर क्रॉप(द)कम्पेनियन क्रॉप

10. गन्ना कोल्हू के बेलन (रोलर) किस इस्पात के बने होते हैं?

(अ) ढलवां इस्पात (ब) गन मेटल (स) उच्च कार्बन इस्पात (द) पिटवां लोहा

11. भारतीय संविधान के अंतर्गत वनों पर अधिकार है?

(अ) केंद्रीय सरकार का (ब) राज्य सरकारों का (स) ग्राम पंचायतों का (द) स्वशासन संस्थाओं का

12. देवदार के वृक्ष किस प्रकार के होते हैं?

(अ) सदाबहार वनों में (ब) पतझड़ वाले वनों में (स) पहाड़ी वनों में (द) मानसूनी वनों में

13. दिल्ली को कौन सा संवैधानिक दर्जा प्राप्त है?

(अ) केंद्रशासित क्षेत्र (ब) राष्टï्रीय राजधानी क्षेत्र (स) राजधानी (द) राज्य

14. कौन सी धातु स्टील के समान मजबूत होती है, लेकिन उसका वजन स्टील से आधा होता है?

(अ)एल्युमिनियम (ब) पारा (स) टिटेनियम (द) प्लेटीनम

15. भारत के किस राज्य में मूंगफली का उत्पादन सबसे अधिक होता है?

(अ) महाराष्टï्र (ब) कर्नाटक (स) गुजरात (द) मध्यप्रदेश

16. निम्नलिखित में से कौन सी फसल की प्रतिदिन जल मांग सर्वाधिक है?

(अ) धान (ब) गन्ना (स) आलू (द) तंबाकू

17. कंटूर रेखा किस प्रकार के स्थानों को जोडऩे वाली रेखा है?

(अ) समान तापमान वाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द) समान ऊंचाई वाले

18. निम्नलिखित में से हॉकी खिलाड़ी के रूप में किसने नाम कमाया है?

(अ) दिलीप तिर्की (ब) वीवीएस लक्ष्मण (स) बाइचुंग भूटिया (द) प्रवीण थिप्से

19. अंतरराष्टï्रीय अहिंसा दिवस किस महापुरुष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?

(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) महात्मा गांधी (स) लिया टॉलस्टॉय (द) मार्टिन लूथर किंग

20. भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थित है?

(अ) लुधियाना, पंजाब (ब)हिसार, हरियाणा (स)पंतनगर, उत्तराखंड (द) नई दिल्ली

21. मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा कौन सा खनिज पदार्थ पाया जाता है?

(अ) लौह अयस्क और मैगनीज (ब) हीरा और डोलोमाइट (स) लौह अयस्क और कोयला (द) अभ्रक और प्राकृतिक गैस

22. धारा से सबसे ज्यादा अपरदन कहां होता है?

(अ) जहां गहराई अधिक हो (ब) जहां प्रवाह तेज हो (स) जहां इन्हें नदी जोड़ती हो (द) जहां चौड़ाई ज्यादा हो

23. भारतीय संसद के द्वारा प्रस्तुत कोई विधेयक धन विधेयक है, इसका निर्णय निम्रलिखित में से कौन करता है?

(अ)राष्ट्रपति (ब) वित्त मंत्री (स) राज्यसभा का अध्यक्ष (द)लोकसभा का अध्यक्ष

24. नौ सेना का सर्वोच्च पद निम्रलिखित में से क्या है?

(अ) कैप्टन (ब) एडमिरल (स)कमांडर (द) लेफ्टिनेंट कमांडर

25. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसने पारित किया?

(अ) कैनिंग (ब) डलहौजी (स)ऑकलैंड (द)विलियम बैटिंग

26. कोठारी आयोग किस उद्देश्य के लिए गठित किया गया था?

(अ) भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए (ब) पुलिस सुधार की सिफारिशों देने के लिए  (स)केन्द्र -राज्य संबंधों की पड़ताल के लिए (द) इनमें से कोई नहीं

27. परासरण की परिभाषा क्या है?

(अ) एक अद्र्धपारगम्य कला में होकर विलेय का प्रवाह (ब) कला के बगैर जल का प्रवाह (स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह (द) इनमें से कोई नहीं

28. पटाखों में हरे रंग की चिंगारी उत्पन्न करने के लिए निम्न में से किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है?

(अ) सल्फर यौगिक (ब) कोई नाइट्रेट (स) ऐल्यूमिनियम यौगिक (द) बेरियम नाइट्र या बेरियम क्लोरेट

--

सही जवाब- 1.(ब)ताशकंद, 2.(ब) इस्लाम करीमोव, 3.(स) पांच देश, 4.(अ)ऊफा, रूस, 5.(अ)8 से 10 जुलाई 2015, 6.(ब) सचिव का, 7.(ब) खडग़वासला, 8.(ब)तना, 9.(अ)कैच क्रॉप, 10.(अ) ढलवां इस्पात, 11.(ब) राज्य सरकारों का, 12.(स) पहाड़ी वनों में, 13.(द)राज्य, 14.(स) टिटेनियम, 15.(स) गुजरात, 16.(अ)धान, 17.(द) समान ऊंचाई वाले, 18.(अ)दिलीप तिर्की, 19.(ब) महात्मा गांधी, 20.(स)पंतनगर, उत्तराखंड,21.(ब) हीरा और डोलोमाइट, 22.(ब) जहां प्रवाह तेज हो,23.(द)लोकसभा का अध्यक्ष, 24.(ब)एडमिरल, 25.(अ) कैनिंग, 26.(अ)भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए, 27.(स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह, 28.(द) बेरियम नाइट्रेट या बेरियम क्लोरेट।

   

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news