सामान्य ज्ञान

अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण
11-Jul-2020 12:13 PM
अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण

वर्ष 1921 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (IHO) को मूलत: अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण ब्यूरो (IHB) के रूप में स्थापित किया गया था। इसका वर्तमान नाम 1970 में सदस्य राष्ट्रों के बीच हुए एक संशोधित अंतरराष्ट्रीय समझौते के परिणाम के रूप में अपनाया गया। हालांकि, इसके पूर्व नाम, अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण ब्यूरो को इसके मोनाको स्थित मुख्यालय  के लिए प्रयोग किया जाता है। जिसके प्रशासनिक निकाय में तीन निदेशक और कुछ कर्मचारी हैं।

इस सगंठन के प्रमुख कार्य हैं- 

    * राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालयों के बीच निकट और स्थायी सहयोग के प्रयास करना।

    * जल सर्वेक्षण और संबद्ध विज्ञान और तकनीक से संबंधित मामलों का अध्ययन करना।

    * सदस्य सरकारों के जल सर्वेक्षण अधिकारियों के बीच समुद्री चार्टों और दस्तावेजों का आदान प्रदान करना।

    * अनुरोध पर मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करना, विशेष रूप से उन देशों को जो जल सर्वेक्षण सेवाओं को स्थापित या उनके विस्तार करने के काम में लगी हुई हैं।

    * जल सर्वेक्षणों का अन्य प्रासंगिक महासागरीय गतिविधियों के साथ समन्वय को प्रोत्साहित करना।

    * उपलब्ध सुविधाओं और समुद्र विज्ञान से संबंधित अनुप्रयोगों को नौपरिवहकों के लाभ के लिए प्रदान करना।

    * उन अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैज्ञानिक संस्थानों के साथ सहयोग करना जिनके लक्ष्य जल सर्वेक्षण से संबंधित हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news