सामान्य ज्ञान

दक्षिण धु्रवीय महासागर
11-Jul-2020 12:12 PM
दक्षिण धु्रवीय महासागर

दक्षिण धु्रवीय महासागर, जिसे दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर भी कहा जाता है, विश्व के सबसे दक्षिण में स्थित एक महासागर है। यह संपूर्ण अंटार्कटिका महाद्वीप को घेरे हुए है। यह पांच विशाल महासागरों मे से चौथा सबसे बड़ा महासागर है। इस महासागरीय क्षेत्र में उत्तर की ओर बहने वाला ठंडा अंटार्कटिक जल, गर्म उप-अंटार्कटिक जल से मिलता है।

भूगोलविज्ञानियों में दक्षिणधु्रवीय महासागर की उत्तरी सीमा को लेकर मतभेद हैं यहां तक कि कुछ तो इसके अस्तित्व को ही नकारते हैं, और इसे दक्षिणी प्रशांत महासागर, दक्षिणी अटलांटिक महासागर या हिन्द महासागर का दक्षिणी हिस्सा मानते हैं। कुछ भूगोलविज्ञानी अंटार्कटिक संमिलन को वह महासागरीय क्षेत्र मानते हैं जिसकी उत्तरी सीमा जो इसे अन्य महासागरों से पृथक करती है।  ऑस्ट्रेलिया के मतानुसार, दक्षिण धु्रवीय महासागर ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरे के ठीक नीचे से शुरु हो जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news