खेल
मुश्ताक मोहम्मद ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
10-Jul-2020 7:50 PM
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता)। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी और पारिवारिक कारणों से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को आपात बैठक कर मणिपुर के ज्ञानेन्द्रो निंगोमबम को मुश्ताक अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। हॉकी इंडिया को मुश्ताक अहमद का इस्तीफ़ा पत्र सात जुलाई को प्राप्त हुआ था जिसमें उन्होंने निजी और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपना पद छोडऩे की पेशकश की थी।
हॉकी इंडिया की आपात कार्यकारी बोर्ड बैठक में मुश्ताक मोहम्मद का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया गया है।