कारोबार

देश का नाम इंडिया से भारत करने कैट का मोदी से आग्रह
10-Jul-2020 2:43 PM
देश का नाम इंडिया से भारत करने कैट का मोदी से आग्रह

रायपुर, 10 जुलाई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कैट ने अपने भारतीय सामान-हमारा अभिमान राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि देश का नाम इंडिया के स्थान पर भारत किया जाए। भारत का नाम देश की उच्च परंपरा, संस्कृति और गौरव को दर्शाता है और राष्ट्रीयता की भावना को और अधिक दृढ़ करता है। 

कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कैट ने प्रधानमंत्री का ध्यान भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 (प) की ओर आकर्षित किया है, जो विशेष रूप से कहता है कि इंडिया, जो भारत है, राज्यों का एक संघ होगा  जो संविधान निर्माताओं की इस भावना को स्पष्ट परिलक्षित करता है की लोग देश को भारत के नाम से ही जानें, इसलिए शब्द भारत जोड़ा गया।

श्री पारवानी ने बताया कि संविधान के उक्त अनुछेद में इंडिया और भारत दोनों नामों का उपयोग किया गया है। इसलिए देश का नाम बदलने के लिए संविधान में संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं है और भारत शब्द को इंडिया के स्थान पर प्रतिस्थापित किया जा सकता है और यह कार्य एक अधिसूचना जारी करके किया जा सकता है।

श्री पारवानी ने यह भी बताया कि देश के गौरव की पुर्नस्थापना के लिए प्रधानमंत्री के  नेतृत्व में भारत दुनिया भर में सबसे शक्तिशाली देशों में से एक देश स्थापित हुआ है। व्यापारिक समुदाय को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में भारत न केवल अपनी भूगोल सीमा के भीतर मजबूत होगा, बल्कि पूरे विश्व में एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news