ताजा खबर
सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम ने रंग पंचमी मनाई
20-Mar-2025 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 मार्च। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम के सदस्यों ने रंग पंचमी के मौके पर होली मिलन कार्यक्रम शंकरनगर महाराष्ट्र मंडल हाॅल में आयोजित किया। संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सदस्यों को गुलाल, पुष्प पंखुड़ियों से सम्मानित किया। सदस्यों ने एक से बढकर एक फिल्मी गाने गाकर वातावरण को संगीतमय बनाया। एक सदस्य ने माऊथ आर्गन पर फिल्मी धुन बजाई।
श्रीमती सरोज सैफी उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओ का आभार-धन्यवाद व्यक्त किया। और भविष्य में होने वाले फोरम के कार्यक्रमों मे और अधिक उपस्थिति दर्ज कराने निवेदन किया। सचिव राजकुमार शुक्ला ने फोरम की आगामी आमसभा 5 अप्रेल को भी उपस्थित होने आमंत्रित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


